भारतीय रिज़र्व बैंक 27 जून 2025 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 7- दिवसीय परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करेगा
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, शुक्रवार, 27 जून 2025 को निम्नानुसार परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:
2. इसके अलावा, उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि आगामी पखवाड़े के लिए शुक्रवार, 27 जून 2025 को आयोजित होने वाली 14-दिवसीय मुख्य परिचालन का आयोजन न किया जाए। 3. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 13 फरवरी 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2019-20/1947 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे। (पुनीत पंचोली) प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/584 |