RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138767269

भारतीय रिज़र्व बैंक चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 90-दिवसीय परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

जैसा कि 23 जनवरी 2026 की प्रेस प्रकाशनी 2025-2026/1984 के माध्यम से घोषित किया गया है, रिज़र्व बैंक, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को निम्नानुसार परिवर्ती दर रेपो (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा:

क्रम संख्या अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 25,000 90 पूर्वाह्न 9:30 से पूर्वाह्न 10:00 30 अप्रैल 2026
(गुरुवार)


2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 20 जनवरी 2022 की प्रेस प्रकाशनी 2021-2022/1572 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।

3. प्रतिभागियों के पास उपर्युक्त नीलामी में उधार ली गई राशि को पूर्व-चुकौती करने का विकल्प होगा और इसके लिए परिचालनगत दिशानिर्देश निम्नानुसार हैं:

i) पूर्व-चुकौती संबंधी अनुरोध मुंबई में कार्य दिवस पर 09:00-17:00 बजे के दौरान केवल ईकुबेर पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।

ii) पूर्व-चुकौती संबंधी अनुरोध प्रत्यावर्तन की मूल तारीख से कम से कम 2 दिन पहले किए जा सकते हैं।

iii) आंशिक पूर्व-चुकौती की अनुमति नहीं होगी।

iv) एकबार ईकुबेर पोर्टल में पूर्व-चुकौती के लिए अनुरोध किए जाने के बाद उसे वित्तीय बाजार परिचालन विभाग (फोन: 022-2263 0982/2263 0008) को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना होगा।

v) पूर्व-चुकौती का निपटान, अनुरोध करने की तारीख के बाद अगले कार्य दिवस पर ‘दिन के शुरुआत' में किया जाएगा।

vi) चुकौती की तारीख को रिज़र्व बैंक के साथ प्रतिभागी के चालू खाते से मूल राशि और उधार अवधि के लिए उपचित ब्याज की राशि नामे की जाएगी। संपार्श्विक के रूप में दी गई प्रतिभूतियों को सहभागी के रेपो घटक एसजीएल खाते में वापस कर दिया जाएगा।

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1998

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?