रिज़र्व बैंक महात्मा गांधी द्राृंखला में 5 रुपये के नये नोट जारी करेगा - आरबीआई - Reserve Bank of India
रिज़र्व बैंक महात्मा गांधी द्राृंखला में 5 रुपये के नये नोट जारी करेगा
रिज़र्व बैंक महात्मा गांधी द्राृंखला में 5 रुपये के नये नोट जारी करेगा
10 नवंबर 2001
भारतीय रिज़र्व बैंक शीघ्र ही महात्मा गांधी द्राृंखला में जलचिह्न में महात्मा गांधी के चित्र वाले 5 रुपये मूल्यवर्ग के नोट जारी करेगा।
प्रमुख विशेषताएं
पांच रुपये के इस नोट का आकार 117 मि.मी. (लम्बाई) x 63 मि. मी. (चौड़ाई) बरकरार रखा गया है। इसमें अशोक स्तंभ जलचिह्न के बदले महात्मा गांधी का चित्र छाया-प्रकाश के प्रभाव के साथ होगा। जलचिह्न विंडो पर बहुदिशात्मक रेखाएं होंगी। नोट के भीतर "भारत" और "RBI" अक्षरों के साथ सुरक्षा धागा पूरी तरह पिरोया गया है। इस नोट का डिज़ाइन, रंग योजना और अन्य सुरक्षा विशेषताएं निम्नानुसार हैं :
अग्रभाग
नोट का मुद्रण ऑफसेट प्रक्रिया के साथ किया गया है। इस नोट की रंग-योजना मुख्यत: हरी है। अशोक स्तंभ के बदले महात्मा गांधी का चित्र गहरे हरे रंग में है तथा अशोक स्तंभ का स्थान बदल कर उसे नोट के बायीं तरफ निचले कोने में छोटे आकार में मुद्रित किया गया है। नोट पर भारतीय रिज़र्व बैंक की मुहर और भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. विमल जालान के हस्ताक्षर होंगे। महात्मा गांधी के चित्र के पीछे `RBI' शब्द सूक्ष्म अक्षरों में नज़र आयेगा।
संख्याएं अग्रभाग पर दायीं ओर नीचे कोने में चमकीली लाल स्याही में दी गयी हैं। संख्या पटल में कोई भी इनसेट अक्षर नहीं है।
पिछला भाग
इसकी केंद्रीय संकल्पना में देश की कृषि संपदा को दर्शाया गया है और एक किसान ट्रैक्टर की मदद से खेत की जुताई करता दिखाया गया है। नोट का मूल्य बायीं ओर एक आड़े खंड में पंद्रह भाषाओं में नज़र आता है।
इससे पहले बैंक द्वारा जारी 5 रुपये के नोट, जो चलन में हैं, विधिसम्मत मुद्रा बने रहेंगे।
एन.एल.राव
सहायक प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2001-2002/567