रिज़र्व बैंक वर्किंग पेपर सं. 02/2020: संयुक्त वितरण से बाईवेरिएट फैन चार्ट निर्मित करना
31 जनवरी 2020 रिज़र्व बैंक वर्किंग पेपर सं. 02/2020 भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर भारतीय रिज़र्व बैंक वर्किंग पेपर शृंखला के अंतर्गत “संयुक्त वितरण से बाईवेरिएट फैन चार्ट निर्मित करना” शीर्षक से वर्किंग पेपर प्रकाशित किया*। इस पेपर की लेखिका पूर्णिमा शॉ है। यह पेपर रैखिक रूप से जुड़े दो चरों के लिए बाईवेरिएट फैन चार्ट तथा एक चर जिसके पास दूसरे की जानकारी है, के लिए सशर्त फैन चार्ट निर्मित करने पर एक अध्ययन (थियोरी) प्रस्तावित करता है। ये चार्ट विशेष रूप से तब उपयोगी है जब एक चर दूसरे चर की तुलना में बड़े अंतराल के बाद प्रकट होता है। जब एक चर पर जानकारी प्रकाशित की जाती है, तो इसके पूर्वानुमान की त्रुटि की संभावना को दूसरे चर के बिंदु पूर्वानुमान तथा त्रुटि वितरण को परिष्कृत करने में मदद मिल सकती है जो नीतिगत दृष्टिकोण से बहुत उपयोगी सिद्ध हो सकता है। संख्यात्मक प्रस्तुति से पता चलता है कि एक चर के पूर्वानुमान में हुई त्रुटि दूसरे के पूर्वानुमान में त्रुटि को कम करने और उसे परिष्कृत करने में मदद करती है। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2019-2020/1848 *रिज़र्व बैंक ने आरबीआई वर्किंग पेपर श्रृंखला की शुरुआत मार्च 2011 में की थी। ये पेपर रिज़र्व बैंक के स्टाफ सदस्यों द्वारा किए जा रहे अनुसंधान प्रस्तुत करते हैं और अभिमत प्राप्त करने और इस पर अधिक चर्चा के लिए इन्हें प्रसारित किया जाता है। इन पेपरों में व्यक्त विचार लेखकों के होते हैं, भारतीय रिज़र्व बैंक के नहीं होते हैं। अभिमत और टिप्पणियां कृपया लेखकों को भेजी जाएं। इन पेपरों के उद्धरण और उपयोग में इनके अनंतिम स्वरूप का ध्यान रखा जाए। |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: