RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80367916

भारतीय रिज़र्व बैंक वर्किंग पेपर संख्या 03/2023: कृषि निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता और निर्धारक - भारत से साक्ष्य

16 फरवरी 2023

भारतीय रिज़र्व बैंक वर्किंग पेपर संख्या 03/2023: कृषि निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता और
निर्धारक - भारत से साक्ष्य

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर भारतीय रिज़र्व बैंक वर्किंग पेपर शृंखला1 के अंतर्गत "कृषि निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता और निर्धारक - भारत से साक्ष्य" शीर्षक से एक वर्किंग पेपर जारी किया। पेपर का लेखन डी सुगंती ने किया है।

घरेलू और वैश्विक पण्य मूल्य चक्र, कृषि से संबंधित वस्तुओं की भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करते हैं। इस आधार पर, यह पेपर 1990 से 2020 तक आठ कृषि पण्यों (चावल, गेहूं, मक्का, चना, मूंगफली, प्याज, पशु मांस और झींगा) की सापेक्ष निर्यात प्रतिस्पर्धा (आरईसी) का परीक्षण करता है।

पेपर के के प्रमुख निष्कर्ष निम्नवत हैं:

  1. अध्ययन अवधि के दौरान भारत का चावल निर्यात सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी था, इसके बाद मूंगफली, झींगा, चना, प्याज और पशु मांस का निर्यात था।

  2. उच्च प्रतिस्पर्धात्मकता, घरेलू कीमतों के सापेक्ष उच्च वैश्विक कीमतें और एक स्थिर निर्यात नीति के कारण कृषि निर्यात के निष्पादन में सुधार हुआ।

  3. भारत को द्विपक्षीय और मुक्त व्यापार करारों के माध्यम से संधि कर अपने व्यापारिक सहभागियों का विस्तार करने की आवश्यकता है। प्रसंस्कृत और जैविक वस्तुओं के निर्यात को बढ़ावा देकर मूल्यवर्धन और उत्पाद विशिष्टीकरण को बढ़ाने की आवश्यकता है। 'एक जिला एक उत्पाद' योजना के माध्यम से कृषि-संघ बनाने के अलावा, उच्च आय वाले देशों में जैविक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से जैविक या कीटनाशक मुक्त संघ विकसित करने की भी आवश्यकता है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1730


1 भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने रिज़र्व बैंक वर्किंग पेपर शृंखला की शुरुआत मार्च 2011 में की थी। ये पेपर भारतीय रिज़र्व बैंक के स्टाफ सदस्यों और कभी-कभी बाहरी सह-लेखकों, जब अनुसंधान संयुक्त रूप से किया जाता है, के अनुसंधान की प्रगति पर शोध प्रस्तुत करते हैं। इन्हें टिप्पणियों और आगे की चर्चा के लिए प्रसारित किया जाता है। इन पेपरों में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और जरूरी नहीं कि वे जिस संस्थान (संस्थाओं) से संबंधित हैं, उनके विचार हों। अभिमत और टिप्पणियां कृपया लेखकों को भेजी जाएं। इन पेपरों के उद्धरण और उपयोग में इनके अनंतिम स्‍वरूप का ध्यान रखा जाए।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?