RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80478162

रिज़र्व बैंक ने कोस्टल कंस्ट्रक्शन लिजिंग प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया

3 मार्च 2008

रिज़र्व बैंक ने कोस्टल कंस्ट्रक्शन लिजिंग प्राइवेट लिमिटेड
का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार करने के लिए कोस्टल कंस्ट्रक्शन लिजिंग प्राइवेट लिमिटेड जिसका पंजीकृत कार्यालय : # 201, रिजन्सी हाऊस, 680, सोमाजीगुडा, हैदराबाद - 500082 (अब बदलकर 4थी मंजिल, होटल ग्रिन पार्क, 7-1-26, ग्रिनलैण्डस्, बेगमपेट, हैदराबाद - 500016) है, को जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र दिनांक 11 फरवरी 2008 को कर दिया है क्योंकि कंपनी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार नहीं करने की इच्छा व्यक्त की है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद कोस्टल कंस्ट्रक्शन लिझिंग प्राइवेट लिमिटेड गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती।

भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइए (6) द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अंतर्गत रिज़र्व बैंक किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर सकता है। गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइ के खण्ड (ए) में परिभाषित किया गया है।

जी.रघुराज
उप महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2007-2008/1149

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?