रिज़र्व बैंक ने मेसर्स हिंदुस्थान फिनस्टाक लिमिटेड, अहमदाबाद का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया
4 दिसंबर 2004
रिज़र्व बैंक ने मेसर्स हिंदुस्थान फिनस्टाक लिमिटेड, अहमदाबाद
का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने, मेसर्स हिंदुस्थान फिनस्टाक लिमिटेड, जिसका पंजीवफ्त कार्यालय 4, अक्षय अपार्टमेंट, तल मंज़िल, एयर इंडिया बिल्डिंग के पास, नवरंगपुरा, अहमदाबाद-380 009 में स्थित है, को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार करने के लिए जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र दिनांक 2 दिसंबर 2004 को रद्द कर दिया है।
पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिये जाने के बाद मेसर्स हिंदुस्थान फिनस्टाक लिमिटेड, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार नहीं कर सकती।
भारतीय रिजॅर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45झक में दी गयी शक्तियों के अंतर्गत रिज़र्व बैंक किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर सकता है। किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45झक के खण्ड (क) में परिभाषित किया गया है।
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2004-2005/582
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: