रिज़र्व बैंक ने मेसर्स सर्व फिनवेस्ट लिमिटेड, नई दिल्ली का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया
8 नवंबर 2007
रिज़र्व बैंक ने मेसर्स सर्व फिनवेस्ट लिमिटेड, नई दिल्ली
का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार करने के लिए मेसर्स सर्व फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली जिसका पंजीकृत कार्यालय : एफ-207, सिक्का मेंशन, 5 एलएससी सवीता विहार, दिल्ली-110092 है, को जारी किया गया पंजीकरण प्रमाणपत्र दिनांक 22 अक्तूबर 2007 को रद्द कर दिया है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद मेसर्स सर्व फिनवेस्ट लिमिटेड, नई दिल्ली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार नहीं कर सकती।
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइए (6) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत रिज़र्व बैंक किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर सकता है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइ के खण्ड (ए) में परिभाषित किया गया है।
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2007-2008/641
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: