रिज़र्व बैंक ने बारह कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया - आरबीआई - Reserve Bank of India
रिज़र्व बैंक ने बारह कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया
2 नवंबर 2007
रिज़र्व बैंक ने बारह कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किया
रिज़र्व बैंक ने निम्नलिखित बारह कंपनियों को स्वीकृत पंजीकरण प्रमाणपत्र उनके नाम के सामने दर्शायी गई तारीख से रद्द कर दिया है क्योंकि इन कंपनियों ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था के कारोबार से हटने का विकल्प चुना है। पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द किए जाने के बाद ये कंपनियाँ किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का कारोबार नहीं कर सकती हैं। तथापि, ये कंपनियाँ जमाराशियों की संविदा की शर्तों के अनुसार जमाराशियों की चुकौतियाँ, यदि कोई हों, की देयता के अंतर्गत है।
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइए (6) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत रिज़र्व बैंक किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर सकता है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आइ के खण्ड (ए) में परिभाषित किया गया है।
क्र. सं. | कंपनी का नाम | पंजीकृत कार्यालय का पता | रद्द करने की तारीख |
1. | मेसर्स सलेचा प्रतिष्ठान लिमिटेड | 2, पोर्तुगीज चर्च स्ट्रीट, दूसरी मंजिल, कोलकाता - 700 001 | 09.03.2007 |
2. | मेसर्स गोल्डेन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड | ‘डक बैक हाऊस’, 41, शेक्सपियर सरणि,पहली मंजिल, कोलकाता- 700 017 | 09.03.2007 |
3. | मेसर्स जे.जी.स्पिनिंग मिल्स (प्रा) लिमिटेड | 39 (1) ओम शक्ति कोली स्ट्रीट, कोन्गुनगर एक्सटेंशन तिरुपुर, तमिलनाडु-641 607 | 03.04.2007 |
4. | मेसर्स संत कुमार ऑटोमोटिव्ज लिमिटेड | 12, वॉटरलू स्ट्रीट, दूसरी मंजिल, रुम नं.10, कोलकाता-700 069 | 04.04.2007 |
5. | मेसर्स त्रिशक्ति इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड | 2, क्लाइव घाट स्ट्रीट, "सागर इस्टेट", दूसरी मंजिल, रुम नं. 8 और 9, कोलकाता-700001 | 14.05.2007 |
6. | मेसर्स साल्टलेक फुड्स (प्रा) लिमिटेड | 4, इंडिया एक्सचेंज प्लेस, दूसरी मंजिल, कोलकाता-700 001 | 08.06.2007 |
7. | मेसर्स शक्तिमान विनिमय प्रा.लि. | 51/1A, झामापुर लेन, कोलकाता-700 009 | 15.06.2007 |
8. | मेसर्स ज्योति बिल्डर्स प्रा.लि. | "आयडियल प्लाजा", सूट नं.303 | 16.07.2007 |
9. | मेसर्स एपेक्स इंटरप्राइजेस (इंडिया) लि. | 16, नेताजी सुभाष रोड, चौथी मंजिल, कोलकाता-700 001 | 10.07.2007 |
10. | मेसर्स अल्फा वीनकॉम प्रा.लि. | 226, ए.जे.सी. बोस रोड, कोलकाता-700020 | 24.07.2007 |
11. | मेसर्स टीचर्स वेलफेयर क्रेडिट एण्ड होल्डिंग लि. | 10/99 विजयगढ़, कोलकाता - 700 092 | 25.07.2007 |
12. | मेसर्स लैन्कास्टर ट्रेडिंग | 41/1सी, झौतल्ला रोड, बालीगंज, | 16.08.2007 |
अजीत प्रसाद
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2007-2008/612