RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

134354076

रिज़र्व बैंक द्वारा राज्य वित्त सचिवों के 35वें सम्मेलन का आयोजन

राज्यों के वित्त सचिवों का 35वाँ सम्मेलन 18 सितंबर 2025 को मुंबई में आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय था "राजकोषीय समेकन के मार्ग से आर्थिक समृद्धि की ओर यात्रा"। इस सम्मेलन में सचिव, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार; 28 राज्यों और दो संघ शासित प्रदेशों के वित्त सचिव, वित्त मंत्रालय,भारत सरकार के अन्य अधिकारी, महालेखा नियंत्रक और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने भाग लिया। भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, गवर्नर ने आर्थिक संवृद्धि और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए राजकोषीय अनुशासन के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने राज्यों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व्यय करने और बजट से इतर उधारी में विवेकपूर्णता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। गवर्नर ने मुद्रा प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, एकीकृत ऋण इंटरफ़ेस आदि क्षेत्रों में की जा रही विभिन्न पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्यों और रिज़र्व बैंक के बीच सक्रिय समन्वय के महत्व पर भी ज़ोर दिया।

बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ राज्यों द्वारा नकदी प्रबंधन और बाजार उधारी तथा राजकोषीय समेकन से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की गई।

 

 

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1125

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?