रिज़र्व बैंक ने बेलानी पभइनान्स लिमिटेड, कोलकाता का पंजीकरण प्रमाणपत्र हेतु आवेदन नामंजूर किया
16 सितंबर 2005
रिज़र्व बैंक ने बेलानी पभइनान्स लिमिटेड, कोलकाता का पंजीकरण प्रमाणपत्र हेतु आवेदन नामंजूर किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बेलानी पभइनान्स लिमिटेड, जिसका कार्यालय "इंडिया बउस", 9 वीं मंजिल, 69, गणेश चंद्र एवेन्यू, कोलकाता-700 013 में है, द्वारा पंजीकरण प्रमाणपत्र हेतु
प्रस्तुत आवेदन 1 सितंबर 2005 को नामंजूर कर दिया है।पंजीकरण प्रमाणपत्र का आवेदन नामंजूर किये जाने के कारण बेलानी पभइनान्स लिमिटेड गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था का व्यवसाय नहीं कर सकती।
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-झ के खंड (क) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों के तहत यह कार्रवाई की है।
पी.वी. सदानंदन
प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2005-2006/341
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: