बैंक नोटों को स्वीकार करते समय प्रतिबंधात्मक व्यवहार
14 सितंबर 2009 बैंक नोटों को स्वीकार करते समय प्रतिबंधात्मक व्यवहार भारतीय रिज़र्व बैंक की जानकारी में यह आया है कि कतिपय संस्थाएं कतिपय मूल्यवर्ग अथवा श्रृंखला इत्यादि के नोटों को स्वीकार नहीं करने जैसे प्रतिबंधात्मक व्यवहार अपना रहे हैं। अत: भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात पर ज़ोर देना आवश्यक समझता है कि नकद स्वीकार कर रहे सभी सरकारी/अर्ध-सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक (निजी क्षेत्र संस्थाएं और अन्य किसी भी संस्था/प्रतिष्ठान/एकल व्यक्तियों को ऐसे व्यवहारों से बाज़ आना चाहिए। अजीत प्रसाद प्रेस प्रकाशनी : 2009-2010/425 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: