RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S2

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80326991

भारत सरकार के खज़ाना बिलों के नीलामी का संशोधित कैलेंडर

24 फरवरी 2023

भारत सरकार के खज़ाना बिलों के नीलामी का संशोधित कैलेंडर
(1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023)

केंद्र सरकार की नकद स्थिति की समीक्षा करने के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत सरकार के परामर्श से वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए खजाना बिलों के निर्गम हेतु राशि में निम्नानुसार संशोधन किया है:

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023)
( करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
1 मार्च 2023 2 मार्च 2023 9,000 16,000 14,000 39,000
8 मार्च 2023 9 मार्च 2023 9,000 16,000 14,000 39,000
15 मार्च 2023 16 मार्च 2023 9,000 16,000 14,000 39,000
23 मार्च 2023 24 मार्च 2023 9,000 16,000 14,000 39,000
29 मार्च 2023 31 मार्च 2023 9,000 16,000 14,000 39,000
कुल 45,000 80,000 70,000 1,95,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को उचित सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, यदि बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होगा तो उसे प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 27 मार्च 2018 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. फा.4(2)-डब्ल्यूएण्डएम/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1783

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?