RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

79803140

बैंक ऋण का क्षेत्रवार नियोजन - दिसंबर 2012

31 जनवरी 2013

बैंक ऋण का क्षेत्रवार नियोजन - दिसंबर 2012

चयनित 47 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से मासिक आधार पर संग्रह किए गए दिसंबर 2012 के महीने के लिए सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा नियोजित कुल गैर-खाद्य ऋण के लगभग 95 प्रतिशत की गणना वाले ऋण के क्षेत्रवार नियोजन पर आंकड़े विवरण I और II में दिए गए हैं। ये आंकड़े भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था पर सांख्यिकी की तत्‍काल पुस्तिका (http://dbie.rbi.org.in) पर भी उपलब्‍ध हैं।

इन आंकड़ों की मुख्‍य-मुख्‍य बातें नीचे प्रस्‍तुत हैं :

  • वर्ष-दर-वर्ष (वाई-ओ-वाई) आधार पर, गैर-खाद्य बैंक ऋण में दिसंबर 2011 के 15.4 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में दिसंबर 2012 में 14.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

  • कृषि के लिए ऋण में दिसंबर 2012 के दौरान 21. प्रतिशत की वृद्धि हुई जो दिसंबर 2011 में वृद्धि से 5.6 प्रतिशत अधिक है।

  • उद्योग के लिए ऋण में दिसंबर 2011 में 19.8 प्रतिशत की वृद्धि तुलना में दिसंबर 2012 में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उद्योग के लिए ऋण वृद्धि में गिरावट रसायन और रसायन उत्‍पादों, सीमेंट और सीमेंट उत्‍पादों, तथा कागज़ और कागज उत्‍पादों तथा लकड़ी और लकड़ी उत्‍पादों को छोड़कर सभी मुख्‍य उप-क्षेत्रों में देखी गई।

  • सेवा क्षेत्र के लिए ऋण में दिसंबर 2011 में 14.9 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में दिसंबर 2012 में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

  • गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लिए ऋण वृद्धि दिसंबर 2011 में 36.9 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में दिसंबर 2012 में 19.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

  • वैयक्तिक ऋणों में दिसंबर 2011 में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में दिसंबर 2012 में 13.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अजीत प्रसाद
सहायक महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/1288

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?