RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

133504763

बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन – दिसंबर 2024

दिसंबर 2024[1] महीने के लिए 41 चुनिंदा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से जुटाए गए बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन संबंधी आंकड़े, जो सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा अभिनियोजित कुल खाद्येतर ऋण का लगभग 95 प्रतिशत होता है, विवरण I और II में दिए गए हैं।

वर्ष-दर-वर्ष (व-द-व) आधार पर देखें तो, खाद्येतर बैंक ऋण[2] 27 दिसंबर 20243 को समाप्त पखवाड़े की स्थिति के अनुसार 12.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जबकि पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े (29 दिसंबर 2023)  में यह 15.8 प्रतिशत था।

बैंक ऋण3 के क्षेत्र-वार अभिनियोजन की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं :

  • कृषि और संबद्ध कार्यकलापों हेतु प्रदत्त ऋण में 27 दिसंबर 2024 को समाप्त पखवाड़े की स्थिति के अनुसार 12.5 प्रतिशत (व-द-व) की वृद्धि दर्ज की गई (पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े में 19.4 प्रतिशत)।
  • उद्योग क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में 27 दिसंबर 2024 को समाप्त पखवाड़े की स्थिति के अनुसार 7.4 प्रतिशत (व-द-व) की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े में यह 7.5 प्रतिशत थी। प्रमुख उद्योगों में, ‘खाद्य प्रसंस्करण’, ‘पेट्रोलियम, कोयला उत्‍पाद एवं परमाणु ईंधन’, और ‘सभी अभियांत्रिकी’ को बकाया ऋण में उच्च वृद्धि हुई। तथापि, ‘आधारभूत संरचना’ खंड में ऋण वृद्धि में कमी आई।
  • सेवा क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में वृद्धि 27 दिसंबर 2024 को समाप्त पखवाड़े की स्थिति के अनुसार घटकर 13.0 प्रतिशत (व-द-व) हो गई (पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े में 20.0 प्रतिशत), जो मुख्‍य रूप से ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)’ और ‘व्‍यापार’ खंड हेतु प्रदत्त ऋण में वृद्धि के कम होने के कारण थी। तथापि, ‘कंप्यूटर सॉफ्टवेयर’ और ‘पेशेवर सेवाओं’ की ऋण वृद्धि (व-द-व) में तेजी आई।  
  • वैयक्तिक ऋण खंड हेतु प्रदत्त ऋण में वृद्धि 27 दिसंबर 2024 को समाप्त पखवाड़े की स्थिति के अनुसार घटकर 14.9 प्रतिशत (व-द-व) हो गई, जबकि पिछले वर्ष के इसी पखवाड़े में यह 17.6 प्रतिशत थी, जो मुख्‍यत: ‘अन्‍य वैयक्तिक ऋणों’, ‘वाहन ऋणों’ एवं ‘क्रेडिट कार्ड बकाया’ की वृद्धि में कमी आने के कारण थी। तथापि, ‘आवास’ – इस खंड का सबसे बड़ा घटक – में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तेज वृद्धि हुई।  

अजीत प्रसाद      
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2053

 

[1] आंकड़े माह के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार से संबंधित हैं।

[2] खाद्येतर ऋण के आंकड़े माह के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार हेतु धारा-42 विवरणी पर आधारित हैं, जिसमें सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी) शामिल हैं।

[3] बैंक के साथ गैर-बैंक के विलय के प्रभाव को छोड़कर।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?