RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80105386

बैंक ऋण का क्षेत्रवार विनियोजन – जुलाई 2017

31 अगस्त 2017

बैंक ऋण का क्षेत्रवार विनियोजन – जुलाई 2017

बैंक ऋण के क्षेत्रवार विनियोजन पर चयनित 41 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से जुलाई 2017 माह के एकत्र आंकड़े जो सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा विनियोजित कुल गैर-खाद्य ऋण में लगभग 95 प्रतिशत का हिस्‍सा रखते हैं, विवरण-। और विवरण-।। में दिए गए हैं।

बैंक ऋण के क्षेत्रवार विनियोजन के आंकड़ों के मुख्य अंश निम्‍नानुसार हैं :

  • वर्ष-दर-वर्ष (वाई-ओ-वाई) आधार पर, गैर-खाद्य बैंक ऋण में जुलाई 2016 में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में जुलाई 2017 में 5.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

  • कृषि और संबद्ध क्रियाकलापों के लिए दिए गए ऋण में जुलाई 2016 में दर्ज 13.4 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में जुलाई 2017 में 8.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

  • उद्योग के लिए दिए गए ऋण में जुलाई 2016 में दर्ज 0.6 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में जुलाई 2017 में 0.3 प्रतिशत तक की कमी हुई। जिन प्रमुख उप-क्षेत्रों में ऋण वृद्धि कम/संकुचित बनी रही, उनमें ‘बुनियादी सुविधा क्षेत्र’, ‘मूल धातु और धातु उत्पाद’, ‘वस्त्र’, 'पेट्रोलियम, कोयला उत्पादों और परमाणु ईंधन' और ‘सभी इंजीनियरिंग’ शामिल हैं। तथापि, ‘निर्माण’, ‘सीमेंट और सीमेंट उत्पादों’, ‘रबड़, प्‍लास्टिक और इसके उत्‍पादों’, ‘पेय पदार्थों और तम्बाकू’ में त्वरित ऋण वृद्धि हुई।

  • सेवा क्षेत्र के लिए दिए गए ऋण में जुलाई 2016 में दर्ज 10.8 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में जुलाई 2017 में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

  • वैयक्तिक ऋणों में जुलाई 2016 में हुई 18.8 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में जुलाई 2017 में 15.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2017-2018/596

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?