श्री एच. आर. खान को दो वर्ष के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में पुनः नियुक्त किया गया
3 जुलाई 2014 श्री एच. आर. खान को दो वर्ष के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर भारत सरकार ने आज श्री हारून रशिद खान को 4 जुलाई 2014 से और दो वर्षों की अवधि या अगले आदेश आने तक, जो भी पहले हो, भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में पुनः नियुक्त किया। श्री खान को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्षों की अवधि या अगले आदेश आने तक, जो भी पहले हो, 1 जुलाई 2011 को उप गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। श्री खान ने 4 जुलाई 2011 को रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अल्पना किल्लावाला प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/26 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: