श्री जसबीर सिंह ने भारतीय रिज़र्व बैंक के नए कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यग्रहण किया
17 अगस्त 2012 श्री जसबीर सिंह ने भारतीय रिज़र्व बैंक के नए कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यग्रहण किया श्री जसबीर सिंह ने 13 अगस्त 2012 से भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यग्रहण किया। कार्यपालक निदेशक के रूप में श्री जसबीर सिंह निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम का कार्यभार संभाल रहे हैं। कार्यपालक निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति से पूर्व श्री जसबीर सिंह भारतीय रिज़र्व बैंक के चंड़ीगढ़ कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक थे। श्री सिंह स्नातकोत्तर डिग्री (एम.एससी), बैंकिंग और वित्त में डिप्लोमा (डीबीएफ) और भारतीय बैंकर संस्थान का प्रमाणपत्रित असोसिएट (सीएआईआईबी) पदवी धारक है। आर. आर. सिन्हा प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/291 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: