श्रीमती श्यामला गोपीनाथ उप गवर्नर की पद से कार्यमुक्त हुई
20 जून 2011 श्रीमती श्यामला गोपीनाथ उप गवर्नर की पद से कार्यमुक्त हुई श्रीमती श्यामला गोपीनाथ, उप गवर्नर आज पूर्वाह्न में भारतीय रिज़र्व बैंक की उप गवर्नर की पद से कार्यमुक्त हुई। श्रीमती गोपीनाथ को 21 सितंबर 2004 को पॉच वर्ष की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। उक्त अवधि की समाप्ति पर उन्हें 20 जून 2011 तक की अतिरिक्त अवधि के लिए पुन: नियुक्त किया गया था। श्रीमती गोपीनाथ के कार्यमुक्त होने के फलस्वरूप उप गवर्नरों के संविभागों का पुन: आबंटन निम्नानुसार किया गया है: डॉ. के.सी.चक्रवर्ती | : | - केंद्रीय सुरक्षा कक्ष
- ग्राहक सेवा विभाग
- प्रशासन और कार्मिक प्रबंध विभाग
- बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग
- मुद्रा प्रबंध विभाग
- भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग
- वित्तीय स्थिरता इकाई
- मानव संसाधन विकास विभाग
- ग्रामीण आयोजना और ऋण विभाग
- सचिव विभाग
- समन्वय कार्य
| डॉ. सुबीर गोकर्ण | : | - संचार विभाग
- वित्तीय बाज़ार विभाग
- आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग
- बाह्य निवेश और परिचालन विभाग
- सरकारी और बैंक लेखा विभाग
- निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम
- सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग
- मौद्रिक नीति विभाग
- राजभाषा विभाग
- सूचना का अधिकार अधिनियम (आरआइए)
| श्री आनंद सिन्हा | : | - बैंकिंग परिचालन और विकास विभाग
- व्यय और बज़ट नियंत्रण विभाग
- सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
- गैर-बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग
- विदेशी मुद्रा विभाग
- निरीक्षण विभाग
- आंतरिक ऋण प्रबंध विभाग
- विधि विभाग
- परिसर विभाग
- शहरी बैंक विभाग
| अजीत प्रसाद सहायक महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2010-2011/1847 |