2011-12 के दौरान भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत
29 जून 2012 2011-12 के दौरान भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर 2011-12 की ति 4 (जनवरी-मार्च 2012) के भुगतान संतुलन के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर 2011-12 (अप्रैल-मार्च) के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोतों को संकलित किया गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत: 2011-12 (अप्रैल-मार्च) 2011-12 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ के स्रोत सारणी 1 में दिए गए हैं। सारणी 1: विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत* | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मद | 2010-11 | 2011-12 | | अप्रैल-मार्च | अप्रैल-मार्च | I. | | चालू खाता शेष | -45.9 | -78.2 | II. | | पूंजी खाता (निवल) (क से च) | 59.0 | 65.4 | | क. | विदेशी निवेश (i+ii) | 39.7 | 39.2 | | | (i) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश | 9.4 | 22.1 | | | (ii) पोर्टफोलियो निवेश | 30.3 | 17.2 | | | जिसमें से: | | | | | एफआइआइ | 29.4 | 16.8 | | | एडीआर/जीडीआर | 2.0 | 0.6 | | ख. | बाह्य वाणिज्यिक उधार | 12.5 | 10.3 | | ग. | बैंकिंग पूंजी | 5.0 | 16.2 | | | जिसमें से: एनआरआइ जमाराशियां | 3.2 | 11.9 | | घ. | अल्पकालिक व्यापार ऋण | 11.0 | 6.7 | | ङ. | बाह्य सहायता | 4.9 | 2.3 | | च. | पूंजी खाते में अन्य मदें | -14.1 | -9.3 | III. | | मूल्यन परिवर्तन | 12.7 | 2.4 | | | कुल (I+II+III)@ | 25.8 | -10.4 | टिप्पणी: (i)`भूल चूक' के अलावा `पूंजी खाते की अन्य मदों' में एसडीआर आबंटन, निर्यात में कमीबेशी, विदेश में रखी निधियां, एफडीआइ के अंतर्गत विचाराधीन शेयरों के निर्गम से प्राप्त अग्रिम और अन्यत्र कही शामिल नहीं किये गये पूंजी प्राप्तियों के लेन-देन शामिल हैं। (ii) आरक्षित निधियों में वृद्धि (+)/आरक्षित निधियों में कमी (-) । *:बीओपी के पुराने फार्मेट पर आधारित। @: अंतर, यदि कोई है, तो वह पूर्णांकन के कारण है। | भुगतान संतुलन आधार पर (अर्थात मूल्यन प्रभाव को छोड़कर) विदेशी मुद्रा भंडार 2011-12 के दौरान 12.8 बिलियन अमरीकी डॉलर घटा जबकि पिछले वर्ष के दौरान इनमें 13.1 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई थी। 2011-12 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार (मूल्यन प्रभाव सहित) 10.4 बिलियन अमरीकी डॉलर घटा जबकि पिछले वर्ष के दौरान इनमें 25.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (सारणी 2)। सारणी 2: आरक्षित मुद्रा में घट-बढ़ की तुलनात्मक स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मद | 2010-11 अप्रैल-मार्च | 2011-12 अप्रैल-मार्च | 1. | विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (मूल्यन प्रभाव सहित) | 25.8 | (-) 10.4 | 2. | मूल्यन प्रभाव (लाभ (+) / हानि (-)) | 12.7 | 2.4 | 3. | बीओपी आधार पर विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (अर्थात मूल्यन प्रभाव को छोड़कर) | 13.1 | (-) 12.8 | 4. | मूल्यन लाभ/हानि द्वारा वर्णित आरक्षित निधियों में वृद्धि / कमी का प्रतिशत | 49.2 | (-) 23.1 | टिप्पणी: आरक्षित निधियों में वृद्धि (+)/आरक्षित निधियों में कमी (-) । | प्रमुख मुद्राओं के प्रति अमरीकी डॉलर में मूल्यह्रास को दर्शाते हुए 2011-12 के दौरान मूल्यन लाभ 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर था जबकि 2010-11 के दौरान यह 12.7 बिलियन अमरीकी डॉलर था। अजीत प्रसाद सहायक महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2011-2012/2102 |