भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में 2012-13 के दौरान हुई घटबढ़ के स्रोत
27 जून 2013 भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में 2012-13 के दौरान हुई घटबढ़ के स्रोत भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर 2012-13 के भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर 2012-13 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में हुई घटबढ़ के स्रोत संकलित किए गए हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत : 2012-13 2012-13 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में हुई घटबढ़ के स्रोत सारणी 1 में दिए गए हैं। सारणी 1:विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत * | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मदें | अप्रैल-मार्च 2011-12 | अप्रैल-मार्च 2012-13 | I. | | चालू खाता शेष | -78.2 | -88.2 | II. | | पूँजी खाता (निवल) (क से च) | 65.4 | 92.0 | | ए. | विदेशी निवेश (i+ii) | 39.2 | 46.7 | | | (i) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश | 22.1 | 19.8 | | | (ii) संविभागीय निवेश | 17.2 | 26.9 | | | जिनमें से : | | | | | एफआईआई | 16.8 | 27.6 | | | एडीआर/जीडीआर | 0.6 | 0.2 | | बी. | बाह्य वाणिज्यिक उधार | 10.3 | 8.5 | | सी. | बैंकिंग पूँजी | 16.2 | 16.6 | | | जिसमें से : अनिवासी भारतीयों की जमाराशियां | 11.9 | 14.8 | | डी. | अल्पावधि व्यापार ऋण | 6.7 | 21.7 | | ई. | विदेशी सहायता | 2.3 | 1.0 | | एफ. | पूँजी खाते की अन्य मदें | -9.4 | -2.4 | III. | | मूल्यांकन परिवर्तन | 2.4 | -6.2 | | | कुल (I+II+III)@ | -10.4 | -2.4 | *: बीओपी के पुराने फार्मेट पर आधारित @: यदि कोई अंतर है तो वह पूर्णांकन के कारण है। टिप्पणी: (i) 'पूँजी खाते की अन्य मदों में, भूल-चूक के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में कमीबेशी, विदेश में रखी गई निधियाँ, एफडीआई के अंतर्गत शेयरों के निर्गम के विचाराधीन प्राप्त अग्रिम और अन्यत्र शामिल न की गई पूंजी प्राप्तियों के लेनदेन शामिल हैं। (ii) मुद्रा भंडार में वृद्धि (+)/ मुद्रा भंडार में गिरावट(-) | भुगतान संतुलन आधार पर (अर्थात मूल्यन प्रभाव छोड़कर), विदेशी मुद्रा भंडार में 2012-13 के दौरान 3.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई जबकि 2011-12 के दौरान इसमें 12.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई थी। सांकेतिक संदर्भ में विदेशी मुद्रा भंडार (मूल्यन प्रभाव सहित) में 2012-13 के दौरान 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई जबकि पिछले वर्ष इसमें 10.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई थी (सारणी 2)। सारणी 2: विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ की तुलनात्मक स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मदें | अप्रैल-मार्च 2011-12 | अप्रैल-मार्च 2012-13 | 1. | विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (मूल्यन प्रभाव सहित) | -10.4 | -2.4 | 2. | मूल्यन प्रभाव (लाभ(+)/हानि (-)) | 2.4 | -6.2 | 3. | बीओपी आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (अर्थात् मूल्यन प्रभाव छोड़कर) | -12.8 | 3.8 | 4. | मूल्यन लाभ/हानि द्वारा दर्शाए गए मुद्रा भंडार में वृद्धि/गिरावट का प्रतिशत | -23.1 | 262.7 | टिप्पणी: मुद्रा भंडार में वृद्धि (+)/गिरावट (-) यदि कोई अंतर हो तो वह पूर्णांकन के कारण है। | प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमरीकी डॉलर में मूल्यवृद्धि दर्शाते हुए मूल्यांकन हानि 2012-13 के दौरान 6.2 बिलियन अमरीकी डॉलर थी जबकि पिछले वर्ष इसमें 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर का मूल्यांकन लाभ हुआ था। अल्पना किल्लावाला मुख्य महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/2185 |