वर्ष 2013-14 के दौरान भारत में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत
26 मई 2014 वर्ष 2013-14 के दौरान भारत में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत पहले आज भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जनवरी-मार्च 2014 के लिए भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2013-14 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोतों को संकलित किया गया है। विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत: वर्ष 2013-14 वर्ष 2013-14 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में वृद्धि हुई। विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोतों को सारणी 1 में दिया गया है। सारणी 1: विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में घट-बढ़ के स्रोत * | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मदें | 2012-13 | 2013-14 | I. | | चालू खाता शेष | -88.2 | -32.4 | II. | | पूंजी खाता (निवल) (ए से एफ) | 92.0 | 47.9 | | ए. | विदेशी निवेश | 46.7 | 26.4 | | | जिसमें सेः विदेशी प्रत्यक्ष निवेश | 19.8 | 21.6 | | | पोर्टफोलियो निवेश | 26.9 | 4.8 | | | एफआईआई | 27.6 | 5.0 | | | एडीआर/जीडीआर | 0.2 | 0.02 | | बी. | बैंकिंग पूंजी | 16.6 | 25.4 | | | जिसमें से: अनिवासी भारतीयों की जमाराशियां | 14.8 | 38.9 | | सी. | लघुकालिक ऋण | 21.7 | -5.0 | | डी. | बाह्य सहायता | 1.0 | 1.0 | | ई. | बाह्य वाणिज्यिक उधार | 8.5 | 11.8 | | एफ. | पूंजी खाता में अन्य मदें | -2.5 | -11.7 | III. | | मूल्य निर्धारण परिवर्तन | -6.2 | -3.3 | | | कुल (I+II+III) @ आरक्षित निधियों में वृद्धि (+) / आरक्षित निधियों में कमी (-) | -2.4 | 12.2 | *: भुगतान संतुलन के पुराने प्रारूप पर आधारित @: अंतर, यदि कोई है, तो वह पूर्णांकन के कारण है। टिप्पणी: ‘गलतियों या छूट जाने’ के अलावा ‘पूंजी खाता में अन्य मदों’ में एसडीआर आवंटन, निर्यात में बढ़त और कमी, विदेशों में धारित निधियां, प्राप्त अग्रिम, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के अंतर्गत शेयरों के लंबित मामले और कहीं पर भी शामिल नहीं किया गया पूंजी प्राप्तियों का लेनदेन शामिल हैं। | भुगतान संतुलन आधार पर (अर्थात मूल्य निर्धारण प्रभावों को छोड़कर) विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में वर्ष 2012-13 के दौरान 3.8 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि की तुलना में वर्ष 2013-14 के दौरान 15.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई। सांकेतिक अर्थों में विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में (मूल्य निर्धारण प्रभावों सहित) पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट की तुलना में वर्ष 2013-14 के दौरान 12.2 बिलियन तक वृद्धि हुई (सारणी 2)। सारणी 2: आरक्षित निधियों में घट-बढ़ की तुलनात्मक स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मदें | 2012-13 | 2013-14 | 1 | विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (मूल्य निर्धारण प्रभावों सहित) | -2.4 | 12.2 | 2 | मूल्य निर्धारण प्रभाव (लाभ (+)/हानि (-)) | -6.2 | -3.3 | 3 | भुगतान संतुलन आधार पर विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन (अर्थात मूल्य निर्धारण प्रभावों को छोड़कर) | 3.8 | 15.5 | टिप्पणी: आरक्षित निधियों में वृद्धि (+)/आरक्षित निधियों में कमी (-) अंतर, यदि कोई है, तो वह पूर्णांकन के कारण है। | सीमापार मुद्रा गतिविधियों और स्वर्ण कीमतों में गिरावट के कारण मूल्यनिर्धारण हानि पिछले वर्ष में 6.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की मूल्यनिर्धारण हानि की तुलना में वर्ष 2013-14 के दौरान 3.3 बिलियन अमरीकी डॉलर तक रही। अल्पना किल्लावाला प्रधान मुख्य महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/2289 |