28 सितंबर 2012 भारत में विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत: अप्रैल-जून 2012 भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर 2012-13 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2012) के भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर, अप्रैल-जून 2012 के दौरान के विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत संकलित किए गए हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत : अप्रैल-जून 2012 अप्रैल-जून 2012 के दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत सारणी 1 में दिए गए हैं। सारणी 1 : विदेशी मुद्रा भंडार में घटबढ़ के स्रोत*
| (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मदें | 2011-12 | 2012-13 | | अप्रैल-जून | अप्रैल-जून | I. | | चालू खाता शेष | -17.5 | -16.6 | II. | | पूँजी खाता (निवल) (ए से एफ) | 23.0 | 17.1 | | ए. | विदेशी निवेश (i+ii) | 11.8 | 2.3 | | | (i) विदेशी प्रत्यक्ष निवेश | 9.3 | 4.2 | | | (ii) संविभागीय निवेश | 2.5 | -1.9 | | | जिनमें से : | | | | | एफआईआई | 2.5 | -1.7 | | | एडीआर/जीडीआर | 0.3 | 0.1 | | बी. | बाह्य वाणिज्यिक उधार | 3.1 | 1.0 | | सी. | बैंकिंग पूँजी | 12.7 | 9.4 | | | जिसमें से : अनिवासी भारतीयों की जमाराशियां | 1.2 | 6.6 | | डी. | अल्पावधि व्यापार ऋण | 3.1 | 5.4 | | ई. | विदेशी सहायता | 0.3 | -0.2 | | एफ. | पूँजी खाते की अन्य मदें | -8.0 | -0.8 | III. | | मूल्यांकन परिवर्तन | 5.4 | -5.2 | | | कुल (I+II+III) @ | 10.9 | -4.7 | टिप्पणी: (i) "पूँजीगत खाते की अन्य मदों" में, भूल-चूकों के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में कमीबेशी, विदेश में रखी गई निधियाँ, एफडीआइ के अंतर्गत शेयरों के निर्गम के विचाराधीन प्राप्त अग्रिम और अन्यत्र शामिल न की गई पूंजी प्राप्तियों के लेनदेन शामिल हैं। (ii) विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि (+) / मुद्रा भंडार में गिरावट (-) (ii) *: बीओपी के पुराने फार्मेट पर आधारित। @: यदि कोई अंतर हो तो वह पूर्णांकन के कारण है। | भुगतान संतुलन आधार पर (अर्थात मूल्यांकन प्रभाव को छोड़कर) विदेशी मुद्रा भंडार में अप्रैल-जून 2012 के दौरान 0.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान इसमें 5.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई थी। विदेशी मुद्रा भंडार (अर्थात मूल्यांकन प्रभाव सहित) में अप्रैल-जून 2012 के दौरान 4.7 बिलियन अमरीकी डॉलर की गिरावट हुई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान इसमें 10.9 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (सारणी 2)। सारणी 2: विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ की तुलनात्मक स्थिति | (बिलियन अमरीकी डॉलर) | मदें | अप्रैल-जून 2011-12 | अप्रैल-जून 2012-13 | 1. | विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (मूल्यांकन प्रभाव सहित) | 10.9 | -4.7 | 2. | मूल्यांकन प्रभाव (लाभ (+) / हानि (-)) | 5.4 | -5.2 | 3. | बीओपी आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (अर्थात मूल्यांकन प्रभाव छोड़कर) | 5.5 | 0.5 | 4. | मूल्यन लाभ / हानि द्वारा दर्शाए गए विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि / गिरावट का प्रतिशत | 49.5 | 110.6 | टिप्पणी: विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि (+)/गिरावट (-)। @: यदि कोई अंतर हो तो वह पूर्णांकन के कारण है। | प्रमुख मुद्राओं के प्रति अमरीकी डॉलर में मूल्यवृद्धि दर्शाते हुए , मूल्यांकन हानि अप्रैल-जून 2012 के दौरान 5.2 बिलियन अमरीकी डॉलर थी जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 5.4 बिलियन अमरीकी डॉलर का मूल्यांकन लाभ हुआ था। आर. आर. सिन्हा उप महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2012-2013/536 |