RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81068425

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड योजना 2019-20 श्रृंखला IX- निर्गम मूल्य

31 जनवरी 2020

सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड योजना 2019-20 श्रृंखला IX- निर्गम मूल्य

भारत सरकार की अधिसूचना एफ संख्या.4 (7)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/2019 और भारतीय रिजर्व बैंक के दिनांक 30 सितंबर 2019 के परिपत्र आईडीएमडी.सीडीडी.सं.890/14.04.050/2019-20 के अनुसार सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना 2019-20- श्रृंखला IX अभिदान के लिए 3 फरवरी - 7 फरवरी 2020 तक की अवधि के लिए खुली रहेगी। बॉण्ड का सांकेतिक मूल्य अभिदान की अवधि के पहले के सप्ताह के पिछले तीन कारोबारी दिवसों अर्थात् 29 जनवरी - 31 जनवरी 2020 के लिए [इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा प्रकाशित] 999 शुद्धता वाले सोने के लिए बंद भाव के साधारण औसत के आधार पर तय किया गया है, जो 4,070/- (चार हजार सत्तर रुपये मात्र) प्रति ग्राम है।

भारत सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों के लिए सॉवरेन स्वर्ण बॉण्ड के सांकेतिक मूल्य पर प्रति ग्राम 50 की छूट देने का निर्णय लिया है जो इसका आवेदन ऑनलाइन तथा आवेदन के एवज में भुगतान डिजिटल मोड द्वारा करेगें। ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण के प्रति ग्राम का निर्गम मूल्य 4,020/- (चार हजार बीस रुपये मात्र) प्रति ग्राम है।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1849

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?