11 अगस्त 2015 म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों का सर्वेक्षणः 2014-15 भारतीय रिज़र्व बैंक ने म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों के सर्वेक्षण के 2014-15 के दौर के परिणामों से संबंधित आंकड़े आज अपनी वेबसाइट पर डाले हैं। इन आंकड़ों को म्यूच्युअल फंड कंपनियों (एमएफ) और आस्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) जिसमें वर्तमान और/अथवा पिछले वर्षों के दौरान धारित/अधिगृहीत करने वाली 44 कंपनियां (अनुलग्नक) शामिल हैं, के भारत की विदेशी आस्तियों और/अथवा देयताओं के वार्षिक सर्वेक्षण से संकलित किया जाता है। अप्रैल-मार्च 2014-15 की संदर्भ अवधि के लिए अनिवासियों को जारी यूनिटों, भुगतान नहीं किए गए लाभांश, अनिवासियों को जारी यूनिटों के मोचन और म्यूच्युअल फंडों के विदेशी निवेश से संबंधित सूचना म्यूच्युअल फंडों से अनुसूची 4 के अंतर्गत एकत्र की गई। आस्ति प्रबंधन कंपनियों की बाह्य आस्तियों और देयताओं के स्टॉक पर आंकड़े एफएलए विवरणी के माध्यम से एकत्र किए गए हैं। मुख्य-मुख्य बातें: I. म्यूच्युअल फंड कंपनियां -
विदेशी देयताएं: म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताएं वर्ष 2014-15 के दौरान ₹ 155.4 बिलियन बढ़कर मार्च 2015 में ₹ 565.9 बिलियन (9.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गई। इन देयताओं में प्रमुख हिस्सेदारी रखने वाले अनिवासियों को जारी यूनिटें मार्च 2014 में बाजार मूल्य पर ₹ 409.2 बिलियन से बढ़कर मार्च 2015 में ₹ 565.4 बिलियन हो गई, हालांकि इस अवधि में अंकित मूल्य पर यह वृद्धि ₹ 212.5 बिलियन से ₹ 240.1 पर काफी कम थी। भुगतान नहीं की गई आय/लाभांश, लंबित प्रत्यावर्तन वाली बिक्री आय आदि के कारण अनिवासियों की अन्य विदेशी देयताएं मार्च 2014 में ₹ 1.3 बिलियन से घटकर मार्च 2015 में ₹ 0.5 बिलियन हो गई (सारणी 1 और 2)। -
विदेशी आस्तियां: म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं घट-बढ़ के विपरीत, उनकी विदेशी देयताएं मार्च 2014 में ₹ 43.5 से घटकर मार्च 2015 में ₹ 40.7 हो गई और इसके परिणामस्वरूप म्यूच्युअल फंड कंपनियों की निवल देयताएं वर्ष 2014-15 के दौरान ₹ 158.2 बिलियन बढ़कर मार्च 2015 में ₹ 525.2 बिलियन (8.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गई। इक्विटी प्रतिभूतियां जो म्यूच्युअल कंपनियों की विदेशी आस्तियों का प्रमुख घटक थी, वे इस अवधि में ₹ 42.0 बिलियन से घटकर ₹ 40.4 बिलियन हो गई (सारणी 3)। -
देशवार विदेशी देयताएं: मार्च 2015 में अनिवासियों को जारी कुल यूनिटों में मोरीशस, यूएई, यूके, यूएसए और सिंगापुर की हिस्सेदारी बाजार मूल्य पर 45.6 प्रतिशत रही और अंकित मूल्य पर 41.9 प्रतिशत रही (सारणी 4 और 5)। -
देशवार विदेशी आस्तियां: लग्जमबर्ग (मार्च 2015 में 59.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ) म्यूच्युअल कंपनियों के लिए प्रमुख विदेशी निवेश स्थल (विदेश में धारित इक्विटी प्रतिभूतियां) रहा, इसके बाद यूएसए (26.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी) रहा (सारणी 6)। II. आस्ति प्रबंधन कंपनियां -
देशी देयताएं और आस्तियां: म्यूच्युअल फंड कंपनियों से संबद्ध आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं वर्ष 2014-15 के दौरान ₹ 4.9 बिलियन बढ़कर मार्च 2015 में ₹ 38.1 बिलियन हो गई। आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी आस्तियां इस वर्ष के दौरान ₹ 1.8 बिलियन से थोड़ा बढ़कर मार्च 2015 में ₹ 2.2 बिलियन हो गई। परिणामस्वरूप, इस अवधि में निवल आस्तियां ₹ 31.4 बिलियन से बढ़कर ₹ 35.9 बिलियन हो गई (सारणी 7)। -
देशवार विदेशी देयताएं और आस्तियां: म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं में यूके की हिस्सेदारी (26.4 प्रतिशत) सर्वाधिक रही, इसके बाद मोरीशस (24.1 प्रतिशत) और जापान(12.1 प्रतिशत) रही। मार्च 2014 में आस्ति प्रबंधन कंपनियों की कुल विदेशी आस्तियों में ग्वेर्नसे और सिंगापुर दोनों की हिस्सेदारी लगभग 54 प्रतिशत रही (सारणी 8 और 9)। -
पुनर्निवेशित अर्जन: आस्ति प्रबंधन कंपनियों का पुनर्निवेशित अर्जन जिसे कंपनी के निवल लाभ/हानि और इसके वितरित लाभांश के बीच के अंतर (धनात्मक और ऋणात्मक) के रूप में अनुमानित किया जाता है, वह वर्ष 2013-14 में ₹ 5.1 बिलियन से घटकर वर्ष 2014-15 में ₹ 3.4 बिलियन हो गया। वर्ष 2013-14 को कवर करने वाले पिछले सर्वेक्षण दौर के आंकड़ों को 31 दिसंबर 2014 को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जारी किया गया था। संगीता दास निदेशक प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/370 सारणी-1: म्यूच्युअल फंड कंपनियां – विदेशी देयताएं व आस्तियां | मद | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | मार्च 2015 के अंत की स्थिति | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 4,10,497 | 6,830 | 5,65,908 | 9,042 | 37.9 | विदेशी आस्तियां | 43,465 | 723 | 40,697 | 651 | -6.4 | निवल देयताएं | 367,032 | 6,107 | 525,211 | 8,391 | 43.1 | टिप्पणी : 1. अमेरिकी डॉलर में राशि का परिकलन आरबीआई संदर्भ दर (मार्च के अंत की स्थिति) का प्रयोग करके किया जाता है। 2. देयताओं/आस्तियों का मूल्यांकन तब तक बाज़ार मूल्यों के आधार पर किया जाता है जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट किया जाता हो। 3. पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का जोड़ कुल जोड़ में शामिल नहीं हो सकता हो। 4. उपर्युक्त बातें शेष सरणियों पर भी लागू होंगी। | सारणी 2: म्यूच्युअल फंड कंपनियां – अनिवासी भारियों द्वारा विदेशी देयताओं की धारिता | मद | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | मार्च 2015 के अंत की स्थिति | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | यूनिटों का अंकित मूल्य | 2,12,545 | 3,537 | 2,40,089 | 3,836 | 13.0 | यूनिटों का बाज़ार मूल्य | 4,09,212 | 6,809 | 5,65,417 | 9,034 | 38.2 | अन्य विदेशी देयताएं | 1,285 | 21 | 491 | 8 | -61.8 | सारणी 3: म्यूच्युअल फंड कंपनियां – विदेशी आस्तियां | मद | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | मार्च 2015 के अंत की स्थिति | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | इक्विटी प्रतिभूतियां | 41,955 | 698 | 40,412 | 646 | -3.7 | कर्ज प्रतिभूतियां | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | अन्य विदेशी आस्तियां | 1,510 | 25 | 285 | 5 | -81.1 | सारणी 4: अंकित मूल्य पर – म्यूच्युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | देश | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | मार्च 2015 के अंत की स्थिति | 2015 में % हिस्सेदारी | वार्षिक घट-बढ़ | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | संयुक्त अरब अमीरात | 30,790 | 32,415 | 13.5 | 1,625 | 5.3 | सिंगापुर | 14,606 | 19,012 | 7.9 | 4,406 | 30.2 | युनाइटेड किंगडम | 16,320 | 18,284 | 7.6 | 1,964 | 12.0 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 17,209 | 17,187 | 7.2 | -22 | -0.1 | मोरीशस | 2,082 | 13,800 | 5.7 | 11,718 | 562.8 | हांगकांग | 4,205 | 5,460 | 2.3 | 1,255 | 29.8 | कनाडा | 2,879 | 3,012 | 1.3 | 133 | 4.6 | ओमन सल्तनत | 2,346 | 2,826 | 1.2 | 480 | 20.5 | सऊदी अरब | 1,972 | 2,033 | 0.8 | 61 | 3.1 | केन्या | 1,299 | 1,640 | 0.7 | 341 | 26.3 | अन्य | 118,837 | 124,420 | 51.8 | 5,583 | 4.7 | कुल | 212,545 | 240,089 | 100.0 | 27,544 | 13.0 | सारणी 5 : बाज़ार मूल्य पर – म्यूच्युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | देश | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | मार्च 2015 के अंत की स्थिति | 2015 में % हिस्सेदारी | वार्षिक घट-बढ़ | समग्र | समग्र | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | मोरीशस | 25,044 | 70,845 | 12.5 | 45,801 | 182.9 | संयुक्त अरब अमीरात | 51,768 | 66,283 | 11.7 | 14,515 | 28.0 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 37,398 | 43,894 | 7.8 | 6,496 | 17.4 | सिंगापुर | 23,520 | 40,804 | 7.2 | 17,284 | 73.5 | युनाइटेड किंगडम | 27,556 | 36,382 | 6.4 | 8,826 | 32.0 | हांगकांग | 6,492 | 10,327 | 1.8 | 3,835 | 59.1 | कनाडा | 8,343 | 9,779 | 1.7 | 1,436 | 17.2 | ओमान सल्तानत | 4,454 | 6,273 | 1.1 | 1,819 | 40.8 | सऊदी अरब | 3,468 | 4,040 | 0.7 | 572 | 16.5 | केन्या | 2,089 | 3,631 | 0.6 | 1,542 | 73.8 | अन्य | 219,080 | 273,159 | 48.3 | 54,079 | 24.7 | कुल | 409,212 | 565,417 | 100.0 | 156,205 | 38.2 | सारणी 6 : म्यूच्युअल फंड कंपनियों द्वारा विदेशों में धारित इक्विटी प्रतिभूतियां – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | देश | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | मार्च 2015 के अंत की स्थिति | 2015 में % हिस्सेदारी | वार्षिक घट-बढ़ | समग्र | समग्र | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | लग्ज़मबर्ग | 30,885 | 24,076 | 59.6 | -6,809 | -22.0 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 6,510 | 10,757 | 26.6 | 4,247 | 65.2 | केमन द्वीपसमूह | 0 | 1,260 | 3.1 | 1,260 | - | स्विट्ज़रलैंड | 205 | 671 | 1.7 | 466 | 227.3 | कोरिया गणराज्य | 651 | 567 | 1.4 | -84 | -12.9 | ताइवान | 511 | 529 | 1.3 | 18 | 3.5 | ब्राज़ील | 69 | 475 | 1.2 | 406 | 588.4 | युनाइटेड किंगडम | 257 | 368 | 0.9 | 111 | 43.2 | आयरलैंड | 481 | 363 | 0.9 | -118 | -24.5 | हांगकांग | 1,650 | 332 | 0.8 | -1,318 | -79.9 | अन्य | 736 | 1,014 | 2.5 | 278 | 37.8 | कुल | 41,955 | 40,412 | 100.0 | -1,543 | -3.7 | सारणी 7: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं व आस्तियां | मद | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | मार्च 2015 के अंत की स्थिति | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 33,250 | 553 | 38,106 | 609 | 14.6 | विदेशी आस्तियां | 1,815 | 30 | 2,171 | 35 | 19.6 | निवल देयताएं | 31,435 | 523 | 35,935 | 574 | 14.3 | सारणी 8: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | घट-बढ़ | देश | 2014 | 2015 | 2015 में % हिस्सेदारी | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | युनाइटेड किंगडम | 8,198 | 10,052 | 26.4 | 1,854 | 22.6 | मोरीशस | 8,816 | 9,188 | 24.1 | 372 | 4.2 | जापान | 3,456 | 4,606 | 12.1 | 1,150 | 33.3 | कनाडा | 2,422 | 3,041 | 8.0 | 619 | 25.6 | सिंगापुर | 2,371 | 2,892 | 7.6 | 521 | 22.0 | हांगकांग | 1,892 | 2,124 | 5.6 | 232 | 12.3 | फ्रांस | 1,640 | 1,990 | 5.2 | 350 | 21.3 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 1,463 | 1,290 | 3.4 | -173 | -11.8 | कोरिया गणराज्य | 1,241 | 1,245 | 3.2 | 4 | 0.3 | केमन द्वीपसमूह | 588 | 583 | 1.5 | -5 | -0.9 | अन्य | 1,163 | 1,095 | 2.9 | -68 | -5.8 | कुल | 33,250 | 38,106 | 100.0 | 4,856 | 14.6 | सारणी 9: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी आस्तियां – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | | मार्च 2014 के अंत की स्थिति | घट-बढ़ | देश | 2014 | 2015 | 2015 में % हिस्सेदारी | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | ग्वेर्नसे | 757 | 790 | 36.4 | 33 | 4.4 | सिंगापुर | 400 | 372 | 17.1 | -28 | -7.0 | मोरीशस | 190 | 236 | 10.9 | 46 | 24.2 | संयुक्त अरब अमरीरात | 60 | 58 | 2.7 | -2 | -3.3 | युनाइटेड किंगडम | 6 | 4 | 0.2 | -2 | -33.3 | श्रीलंका | 1 | 1 | - | 0 | 0.0 | अन्य | 401 | 710 | 32.7 | 309 | 77.1 | कुल | 1,815 | 2,171 | 100.0 | 356 | 19.6 | |