31 दिसंबर 2014 म्यूच्युअल फंड कंपनियों के परिप्रेक्ष्य में भारत की विदेशी देयताओं और आस्तियों संबंधी सर्वेक्षण : 2013-14 – आंकड़ों की घोषणा भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर म्यूच्युअल फंड कंपनियों के परिप्रेक्ष्य में भारत की देयताओं और आस्तियों संबंधी सर्वेक्षण – 2013-14 के परिणामों से संबंधित आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों का संकलन म्यूच्युअल फंड कंपनियों (एमएफ) और आस्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) के परिप्रेक्ष्य में भारत की विदेशी देयताओं और आस्तियों (एफएलए) संबंधी वार्षिक सर्वेक्षण द्वारा किया गया है और इसके अंतर्गत ऐसी 47 कंपनियों (अनुबंध) को समाहित किया गया है, जिन्होंने मौजूदा वर्ष और/या पिछले वर्षों के दौरान विदेशी आस्तियां रखी/अर्जित की थीं और/या जिनकी विदेशी देयताएं थीं। मार्च 2013-14 की संदर्भ अवधि के लिए म्यूच्युअल फंडों से अनिवासी भारतीयों को जारी यूनिटों, अदत्त लाभांश, अनिवासी भारतीयों को जारी यूनिटों का मोचन और म्यूच्युअल फंडों द्वारा किए गए विदेशी निवेश के संबंध में सूचना अनुसूची 4 में एकत्र की गई। एएमसी की विदेशी आस्तियों और देयताओं की स्थिति संबंधी आंकड़े एफएलए विवरणी के माध्यम से जुटाए गए। प्रमुख बातें : I. म्यूच्युअल फंड कंपनियां -
विदेशी देयताएं : म्यूच्युअल फंडों की विदेशी देयताएं, जो स्थूल रूप से दो घटकों की होती हैं (i) अनिवासी भारतीयों को जारी यूनिट (ii) अनिवासी भारतीयों को अदत्त आय/लाभांश, रीपैट्रीएशन के दौरान बिक्री की आगम राशियों, आदि के कारण पैदा होने वाली अन्य विदेशी देयताएं मार्च 2014 में, ₹ 28.8 बिलियन से बढ़कर ₹ 411.5 बिलियन (6.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गईं। अनिवासी भारतीयों को अंकित मूल्य पर जारी किए गए यूनिटों, जो विदेशी देयताओं का प्रमुख घटक हैं, की राशि मार्च 2013 के ₹ 217.4 बिलियन के स्तर से घटकर मार्च 2014 में ₹ 213.1 बिलियन पर पहुंच गई, जबकि इसी अवधि में बाज़ार मूल्य के संदर्भ में यह राशि बढ़कर ₹ 382.1 बिलियन से ₹ 410.2 बिलियन हो गई (सारणी 1 और 2)। -
विदेशी आस्तियां : म्यूच्युअल फंडों की विदेशी आस्तियां मार्च 2013 के ₹ 33.4 बिलियन के स्तर से बढ़कर मार्च 2014 के अंत में ₹ 43.3 बिलियन हो गई, जिसके परिणामस्वरूप मार्च 2014 में म्यूच्युअल फंडों की निवल देयताएं ₹ 18.9 बिलियन की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए ₹ 368.2 (6.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर) बिलियन पर पहुंच गईं। इक्विटी प्रतिभूतियां म्यूच्युअल फंडों की विदेशी आस्तियों का प्रमुख घटक रही हैं, जो मार्च 2013 के ₹ 32.1 बिलियन के स्तर से बढ़कर मार्च 2014 में ₹ 41.8 बिलियन पर पहुंच गईं। किसी भी म्यूच्युअल फंड कंपनी ने विदेशी कर्ज प्रतिभूतियों में निवेश नहीं किया (सारणी 3)। -
देश-वार विदेशी देयताएं : यूएई, यूएसए, यूके, मॉरिशस, सिंगापुर, कनाडा और हांगकांग प्रमुख देश रहे जिनकी मार्च 2014 में बाज़ार मूल्य पर अनिवासियों को जारी यूनिटों में कुल सहभागिता करीब 44 प्रतिशत रही। (सारणी 4 और 5)। -
देश-वार विदेशी आस्तियां : म्यूच्युअल फंडों की विदेशी आस्तियों के संबंध में लग्जमबर्ग (मार्च 2014 में 70.2 प्रतिशत के हिस्से के साथ) प्रमुख देश रहा जिसके बाद रहे यूएसए (16.9 प्रतिशत) और हांगकांग (3.8 प्रतिशत) (सारणी 6)। II. आस्ति प्रबंधन कंपनियां -
विदेशी देयताएं और आस्तियां : एमएफ से जुड़ी एएमसी की विदेशी देयताएं मार्च 2014 में ₹ 4.2 बिलियन से बढ़कर ₹ 35.0 बिलियन हो गईं। एएमसी की विदेशी आस्तियां 2013 के ₹ 1.7 बिलियन से थोड़ी बढ़कर मार्च 2014 में ₹ 1.8 बिलियन हो गईं। परिणामस्वरूप निवल देयताएं मार्च 2013 के ₹ 29.2 बिलियन से बढ़कर मार्च 2014 में ₹ 33.2 बिलियन हो गईं। (सारणी 7)। -
देश-वार विदेशी देयताएं और आस्तियां: विदेशी देयताओं के संबंध में मॉरिशस (30.9 प्रतिशत) का प्रमुख हिस्सा रहा जिसके बाद रहे यूके (23.4 प्रतिशत) और जापान (9.9 प्रतिशत) (सारणी 6)। मार्च 2014 में एएमसी की कुल विदेशी आस्तियों में गौर्नसे और सिंगापुर दोनों का समेकित हिस्सा करीब 63 प्रतिशत रहा (सारणी 8 और 9)। -
पुनर्निवेशित कमाई : एएमसी की पुनर्निवेशित कमाई जिसका अनुमान कंपनी के निवल लाभ/हानि और उसके वितरित लाभांश के बीच के अंतर (सकारात्मक अथवा नकारात्मक) से लगाया जाता है, 2012-2013 में ₹ 3.2 बिलियन से बढ़कर मार्च 2013-14 में ₹ 5.1 बिलियन हो गई। पिछले सर्वेक्षण दौर जिसमें वर्ष 2012-13 को शामिल किया गया था, से संबंधित आंकड़े आरबीआई वेबसाइट पर 10 फरवरी 2014 को जारी किए गए।. अजीत प्रसाद सहायक महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2014-2015/1366 सारणी 1: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशी देयताएं और आस्तियां | म्यूचअल फंड कम्पनी | मार्च 2013 के अंत में | मार्च 2014 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (%) में वार्षिक वृद्धि | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 3,82,702 | 7,036 | 4,11,497 | 6,847 | 7.5 | विदेशी आस्तियां | 33,429 | 615 | 43,339 | 721 | 29.6 | निवल देयताएं | 3,49,273 | 6,421 | 3,68,158 | 6,126 | 5.4 | * मार्च के अंत में रुपए/डालर विनिमय दर का उपयोग करते हुए (www.rbi.org.in)। यह फुटनोट शेष सारणियों के लिए भी लागू है।. | सारणी 2: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशी देयताओं का अनिवासी स्वामित्व | अनिवासी स्वामित्व | मार्च 2013 के अंत में | मार्च 2014 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | यूनिटों का अंकित मूल्य | 2,17,368 | 3,997 | 2,13,098 | 3,546 | -2.0 | यनिटों का बाजार मूल्य | 3,82,134 | 7,026 | 4,10,234 | 6,826 | 7.4 | अन्य विदेशी देयताएं | 568 | 10 | 1,263 | 21 | 122.4 | सारणी 3: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशी आस्तियां | आस्तियों का प्रकार | मार्च 2013 के अंत में | मार्च 2014 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | इक्विटी प्रतिभूतियां | 32,138 | 591 | 41,766 | 695 | 30.0 | ऋण प्रतिभूतियां | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | अन्य विदेशी आस्तियां | 1,291 | 24 | 1,573 | 26 | 21.8 | सारणी 4: म्यूचअल फंड कम्पनियों की अंकित मूल्य पर विदेशी देयताएः देश-वार हिस्सेदारी | प्रतिशत | | मार्च अंत | देश | 2013 | 2014 | (1) | (2) | (3) | संयुक्त अरब अमीरात | 13.4 | 14.5 | संयुक्त राज्य अमरीका | 8.0 | 8.1 | ब्रिटेन | 6.3 | 7.7 | सिंगापुर | 3.4 | 6.9 | हांग कांग | 1.5 | 2.0 | कनाडा | 1.4 | 1.4 | ओमान सल्तनत | 1.0 | 1.1 | मॉरिशस | 1.7 | 1.0 | सौदी अरेबिया | 0.7 | 0.9 | कुवैत | 0.4 | 0.6 | अन्य** | 62.2 | 55.8 | कुल | 100.0 | 100.0 | ** वे उदाहरण शामिल हैं जहां निवेश करने वाले देश विनिर्दिष्ट नहीं हैं। | सारणी 5: म्यूचअल फंड कम्पनियों की बाजार मूल्य पर विदेशी देयताएः देश-वार हिस्सेदारी | प्रतिशत | देश | मार्च अंत | 2013 | 2014 | (1) | (2) | (3) | संयुक्त अरब अमीरात | 11.9 | 12.6 | संयुक्त राज्य अमरीका | 8.8 | 9.1 | ब्रिटेन | 5.8 | 6.7 | मॉरिशस | 4.4 | 6.1 | सिंगापुर | 2.9 | 5.7 | कनाडा | 2.0 | 2.0 | हांग कांग | 1.3 | 1.6 | ओमान, सल्तनत | 0.9 | 1.1 | सोदी अरेबिया | 0.7 | 0.8 | कुवैत | 0.4 | 0.6 | अन्य* | 60.9 | 53.7 | कुल | 100.0 | 100.0 | * वे उदाहरण शामिल हैं जहां निवेश करने वाले देश विनिर्दिष्ट नहीं हैं। | सारणी 6: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशों में देश-वार धारित इक्विटी प्रतिभूतियां | बाजार मूल्य पर बिलियन रुपए में राशि | | मार्च अंत | घट-बढ़ | देश | 2013 | 2014 | कुल में % हिस्सेदारी (2014) | वास्तविक | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | लग्जमबर्ग | 19,412 | 29,307 | 70.2 | 9,895 | 51.0 | संयुक्त राज्य अमरीका | 4,806 | 7,084 | 16.9 | 2278 | 47.4 | हांग कांग | 1,761 | 1,593 | 3.8 | -168 | -9.5 | स्विटजरलैंड | 1,187 | 945 | 2.3 | -242 | -20.4 | कोरिया गणराज्य | 584 | 651 | 1.6 | 67 | 11.5 | आयरलैंड | 523 | 615 | 1.5 | 92 | 17.6 | ताईवान | 725 | 511 | 1.2 | -214 | -29.5 | ब्रिटेन | 61 | 253 | 0.6 | 192 | 314.8 | सिंगापुर | 153 | 119 | 0.3 | -34 | -22.2 | थाईलैंड | 122 | 86 | 0.2 | -36 | -29.5 | अन्य | 2,804 | 602 | 1.4 | -2,202 | -78.5 | कुल | 32,138 | 41,766 | 100 | 9,628 | 30.0 | सारणी 7: आस्ति प्रबंधन कम्पनियां – विदेशी देयताएं और आस्तियां | आस्ति प्रबंधन कम्पनी | मार्च 2013 के अंत में | मार्च 2014 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | ₹मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 30,882 | 568 | 35,039 | 583 | 13.5 | विदेशी आस्तियां | 1,727 | 32 | 1,848 | 31 | 7.0 | निवल देयताएं | 29,155 | 536 | 33,191 | 552 | 13.8 | सारणी 8: आस्ति प्रबंधन कम्पनियां – विदेशी देयताओं का देश-वार वितरण | बाजार मूल्य पर बिलियन रुपए में राशि | | मार्च अंत | घट-बढ़ | देश | 2013 | 2014 | कुल में % हिस्सेदारी (2014) | वास्तविक | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | मॉरिशस | 9331 | 10810 | 30.9 | 1479 | 15.9 | ब्रिटेन | 6488 | 8198 | 23.4 | 1710 | 26.4 | जापान | 3173 | 3456 | 9.9 | 283 | 8.9 | कनाडा | 1905 | 2422 | 6.9 | 517 | 27.1 | सिंगापुर | 2114 | 2376 | 6.8 | 262 | 12.4 | हांग कांग | 2115 | 1892 | 5.4 | -223 | -10.5 | संयुक्त राज्य अमरीका | 1618 | 1542 | 4.4 | -76 | -4.7 | कोरिया गणराज्य | 1197 | 1246 | 3.6 | 49 | 4.1 | फ्रांस | 1280 | 1216 | 3.5 | -64 | -5.0 | केमैन द्वीपसमूह | 540 | 588 | 1.7 | 48 | 8.9 | नीदरलैंड | 544 | 584 | 1.7 | 40 | 7.4 | अन्य | 577 | 709 | 2.0 | 132 | 22.9 | कुल | 30882 | 35039 | 100.0 | 4,157 | 13.5 | सारणी 9: आस्ति प्रबंधन कम्पनियां – विदेशी आस्तियों का देश-वार वितरण | बाजार मूल्य पर बिलियन रुपए में राशि | | मार्च अंत | घट-बढ़ | देश | 2013 | 2014 | कुल में % हिस्सेदारी (2014) | वास्तविक | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | गौर्नसे | 639 | 757 | 41.0 | 118 | 18.5 | सिंगापुर | 517 | 400 | 21.6 | -117 | -22.6 | मॉरिशस | 189 | 190 | 10.3 | 1 | 0.5 | संयुक्त अरब अमीरात | 61 | 60 | 3.2 | -1 | -1.6 | संयुक्त राज्य अमरीका | 24 | 35 | 1.9 | 11 | 45.8 | ब्रिटेन | 9 | 6 | 0.3 | -3 | -33.3 | श्रीलंका | 1 | 1 | 0.1 | 0 | 0.0 | मलेशिया | 71 | 0 | 0.0 | -71 | -100.0 | अन्य | 216 | 399 | 21.6 | 183 | 84.7 | कुल | 1727 | 1848 | 100.0 | 121 | 7.0 | |