10 फरवरी 2014 म्यूचअल फंड कम्पनियों के लिए भारत की विदेशी देयताओं और आस्तियों – 2012-13 का सर्वेक्षण भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर म्यूचअल फंड कम्पनियों के लिए भारत की विदेशी देयताओं और आस्तियों – 2012-13 के सर्वेक्षण के परिणामों से संबंधित आंकड़े जारी किए हैं। समेकित किए गए आंकड़े म्यूचअल फंड कम्पनियों और आस्ति प्रबंधन कम्पनियों के लिए भारत की विदेशी देयताओं और आस्तियों (एफएलए) के वार्षिक सर्वेक्षण पर आधारित हैं, जिनमें उन 45 कम्पनियों (अनुलग्नक में सूची) को शामिल किया गया है जिन्होंने चालू और/अथवा पिछले वर्षों में विदेशी आस्तियां और/अथवा देयताएं धारित/अधिग्रहित कर रखी हैं। संदर्भ अवधि मार्च 2012-13 के लिए, अनिवासियों को जारी यूनिटों, भुगतान न किए गए लाभांश, अनिवासियों को जारी यूनिटों के शोधन और म्यूचअल फंडों के विदेशी निवेश तथा एफएलए प्रतिफल के माध्यम से आस्ति प्रबंधन कम्पनियों की बाह्य आस्तियों तथा देयताओं के स्टॉक के आंकड़ों से संबंधित सूचना म्यूचअल फंडों के लिए अनुसूची 4 के तहत प्राप्त की गई। मुख्य-मुख्य बातें: I. म्यूचअल फंड कम्पनियां -
विदेशी देयताएं : म्यूचअल फंड कम्पनियों की विदेशी देयताएं दो व्यापक घटकों (i) अनिवासियों को जारी यूनिटों और (ii) अनिवासियों को भुगतान न की गई आय/लाभांश, बिक्री प्रक्रियाओं का लंबित प्रत्यावर्तन आदि के साथ म्यूचअल फंड कम्पनियों की विदेशी देयताएं ₹53.7 बिलियन (1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर) से घटकर मार्च 2013 में ₹ 383.4 बिलियन (7.0 बिलियन अमरीकी डॉलर) हो गई। अंकित मूल्य पर विदेशी देयताओं का प्रमुख घटक अनिवासियों को जारी यूनिट मार्च 2012 में ₹256.6 बिलियन से घटकर मार्च 2013 में ₹217.4 बिलियन हो गई (सारणी 1 और 2)। -
विदेशी आस्तियाः म्यूचअल फंड कम्पनियों की विदेशी आस्तियां भी मार्च 2012 में ₹ 39.3 बिलियन से घटकर मार्च 2013 के अंत में ₹ 31.9 बिलियन (0.6 बिलियन अमरीकी डालर) हो गई; परिणामस्वरूप म्यूचअल फंड कम्पनियों की निवल देयताएं ₹ 46.4 बिलियन (1.3 बिलियन अमरीकी डालर) तक घटकर मार्च 2013 में ₹ 351.4 बिलियन (6.5 बिलियन अमरीकी डालर) हो गई हैं। इक्विटी प्रतिभूतियां म्यूचअल फंड कम्पनियों की विदेशी आस्तियों का प्रमुख घटक रहा जो मार्च 2012 में ₹38.0 बिलियन से घटकर मार्च 2013 में ₹30.8 बिलियन हो गई। किसी भी म्यूचअल फंड कम्पनी ने विदेशों में ऋण प्रतिभूतियों में निवेश नहीं किया (सारणी 3)। -
देश-वार विदेशी देयताएः संयुक्त संघ अमीरात (यूएई), यूएसए, यूके, सिंगापुर, मॉरिशस, कनाडा और हांग कांग प्रमुख देश थे जिनकी मार्च 2013 में म्यूचअल फंड कम्पनियों की कुल विदेशी देयताओं में कुल मिलाकर लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी रही (सारणी 4 और 5)। -
देश-वार विदेशी आस्तियां : लग्जमबर्ग (मार्च 2013 में 58.4 प्रतिशत शेयर के साथ) म्यूचअल फंड कम्पनियों की विदेशी आस्तियों के संबंध में प्रमुख देश रहा, इसके बाद यूएसए (15.6 प्रतिशत) और हांग कांग (5.9 प्रतिशत) रहे। II. आस्ति प्रबंधन कम्पनियां -
विदेशी देयताएं और आस्तियां: म्यूचअल फंड से जुड़ी हुई आस्ति प्रबंधन कम्पनियों की विदेशी देयताएं 4.5 बिलियन रुपए बढ़कर मार्च 2013 में ₹39.2 बिलियन हो गई। आस्ति प्रबंधन कम्पनियों की विदेशी आस्तियां मार्च 2012 में ₹1.6 बिलियन से थोड़ा बढ़कर मार्च 2013 में ₹1.7 बिलियन हो गई। परिणामस्वरूप, उनकी निवल देयताएं मार्च 2012 में ₹26.9 बिलियन से बढ़कर मार्च 2013 में ₹31.2 बिलियन हो गई (सारणी 7)। -
देश-वार विदेशी देयताएं और आस्तियाः विदेशी देयताओं की अधिकतम हिस्सेदारी (29.0 प्रतिशत) मॉरिशस की रही, इसके बाद यूके (19.5 प्रतिशत), जापान (15.8 प्रतिशत) रहे। मार्च 2013 में सिंगापुर और गौर्नसे की आस्ति प्रबंधन कम्पनियों में विदेशी आस्तियों की हिस्सेदारी दो तिहाई से अधिक रही (सारणी 8 और 9)। -
पुनःनिवेशित कमाईः आस्ति प्रबंधन कम्पनियों की पुनःनिवेशित कमाई जिसका अनुमान कम्पनी के निवल लाभ/हानि और इसके वितरित लाभांशों के बीच अंतर (सकारात्मक अथवा नकारात्मक) के रूप में लगाया जाता है, वह 2011-12 में ₹2.9 बिलियन से बढ़कर 2012-13 में ₹3.2 बिलियन हो गई। संगीता दास निदेशक प्रेस प्रकाशनी : 2013-2014/1602 सारणी 1: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशी देयताएं और आस्तियां | | म्यूचअल फंड कम्पनी | मार्च 2012 के अंत में | मार्च 2013 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 4,37,081 | 8,544 | 3,83,357 | 7,048 | -12.3 | विदेशी आस्तियां | 39,272 | 768 | 31,935 | 587 | -18.7 | निवल देयताएं | 3,97,809 | 7,776 | 3,51,422 | 6,461 | -11.7 | * मार्च के अंत में रुपए/डालर संदर्भ दर का उपयोग करते हुए (www.rbi.org.in)। यह फुटनोट शेष सारणियों के लिए भी लागू है। | सारणी 2: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशी देयताओं का अनिवासी स्वामित्व | | अनिवासी स्वामित्व | मार्च 2012 के अंत में | मार्च 2013 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | यूनिटों का अंकित मूल्य | 2,56,562 | 5,015 | 2,17,411 | 3,997 | -15.3 | यनिटों का बाजार मूल्य | 4,35,806 | 8,519 | 3,82,185 | 7,027 | -12.3 | अन्य विदेशी देयताएं | 1,275 | 25 | 1,172 | 21 | -8.1 | सारणी 3: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशी आस्तियां | | आस्तियों का प्रकार | मार्च 2012 के अंत में | मार्च 2013 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | इक्विटी प्रतिभूतियां | 38,019 | 743 | 30,813 | 566 | -19 | ऋण प्रतिभूतियां | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | अन्य विदेशी आस्तियां | 1,253 | 25 | 1,122 | 21 | -10.5 | सारणी 4: म्यूचअल फंड कम्पनियों की विदेशी देयताएः देश-वार हिस्सेदारी | | सारणी 5: म्यूचअल फंड कम्पनियों की विदेशी देयताएः देश-वार हिस्सेदारी | अंकित मूल्य पर (प्रतिशत) | | बाजार मूल्य पर (प्रतिशत) | | मार्च अंत | | | मार्च अंत | देश | 2012 | 2013 | | देश | 2012 | 2013 | (1) | (2) | (3) | | (1) | (2) | (3) | संयुक्त अरब अमीरात | 19.1 | 13.3 | | संयुक्त अरब अमीरात | 16.3 | 11.8 | संयुक्त राज्य अमरीका | 8.6 | 7.9 | | संयुक्त राज्य अमरीका | 9.8 | 8.8 | ब्रिटेन | 5.7 | 6.3 | | ब्रिटेन | 5.5 | 5.8 | सिंगापुर | 3.4 | 3.4 | | मॉरिशस | 1.0 | 4.4 | मॉरिशस | 1.1 | 1.7 | | सिंगापुर | 2.9 | 2.9 | कनाडा | 0.8 | 1.4 | | कनाडा | 0.8 | 2.0 | हांग कांग | 1.7 | 1.4 | | हांग कांग | 1.3 | 1.3 | बहरीन | 0.8 | 1.2 | | बहरीन | 0.7 | 1.0 | जांबिया | 0.1 | 0.9 | | ओमान, | 1.5 | 0.9 | ओमान सल्तनत | 1.7 | 0.7 | | साउथ अर्बिया सल्तनत | 0.6 | 0.6 | अन्य* | 57 | 61.8 | | अन्य* | 59.6 | 60.5 | कुल | 100 | 100 | | कुल | 100 | 100 | * वे उदाहरण शामिल हैं जहां निवेश करने वाले देश विनिर्दिष्ट नहीं हैं। | | * वे उदाहरण शामिल हैं जहां निवेश करने वाले देश विनिर्दिष्ट नहीं हैं। | सारणी 6: म्यूचअल फंड कम्पनियां – विदेशों में देश-वार धारित इक्विटी प्रतिभूतियां | बाजार मूल्य पर मिलियन रुपए में राशि | देश | मार्च अंत | कुल में % हिस्सेदारी (2013) | घट-बढ़ | 2012 | 2013 | वास्तविक | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | लग्जमबर्ग | 21,668 | 18,000 | 58.4 | -3,668 | -16.9 | संयुक्त राज्य अमरीका | 5,297 | 4,806 | 15.6 | -491 | -9.3 | हांग कांग | 2,418 | 1,824 | 5.9 | -594 | -24.6 | स्विटजरलैंड | 1,698 | 1,187 | 3.8 | -511 | -30.1 | ताईवान | 841 | 725 | 2.4 | -116 | -13.8 | जापान | 727 | 723 | 2.3 | -4 | -0.6 | कोरिया, | 1,391 | 584 | 1.9 | -807 | -58 | केमैन द्वीप समूह गणराज्य | 443 | 518 | 1.7 | 75 | 16.9 | आयरलैंड | 587 | 510 | 1.7 | -77 | -13.1 | कनाडा | 369 | 464 | 1.5 | 95 | 25.7 | अन्य | 2,580 | 1,472 | 4.8 | -1,108 | -42.9 | कुल | 38,019 | 30,813 | 100 | -7,206 | -19.0 | सारणी 7: आस्ति प्रबंधन कम्पनियां – विदेशी देयताएं और आस्तियां | | आस्ति प्रबंधन कम्पनी | मार्च 2012 के अंत में | मार्च 2013 के अंत में | (%) में वार्षिक वृद्धि | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | ₹ मिलियन | मिलियन अमरीकी डालर* | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 28,483 | 557 | 32,941 | 606 | 15.7 | विदेशी आस्तियां | 1,625 | 32 | 1,746 | 32 | 7.4 | निवल देयताएं | 26,858 | 525 | 31,195 | 574 | 16.1 | सारणी 8: आस्ति प्रबंधन कम्पनियां – विदेशी देयताओं का देश-वार वितरण | बाजार मूल्य पर मिलियन रुपए में राशि | देश | मार्च अंत | कुल में % हिस्सेदारी (2013) | घट-बढ़ | 2012 | 2013 | वास्तविक | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | मॉरिशस | 9808 | 9562 | 29.0 | -246 | -2.5 | ब्रिटेन | 5517 | 6432 | 19.5 | 915 | 16.6 | जापान | 2021 | 5194 | 15.8 | 3,173 | 157 | हांग कांग | 1952 | 2115 | 6.4 | 163 | 8.4 | सिंगापुर | 1767 | 2114 | 6.4 | 347 | 19.6 | कनाडा | 1507 | 1905 | 5.8 | 398 | 26.4 | संयुक्त राज्य अमरीका | 1973 | 1568 | 4.8 | -405 | -20.5 | फ्रांस | 1126 | 1280 | 3.9 | 154 | 13.7 | कोरिया, | 1185 | 1197 | 3.6 | 12 | 1 | नीदरलैंड गणराज्य | 380 | 543 | 1.7 | 163 | 42.9 | केमैन द्वीपसमूह गणराज्य | 569 | 540 | 1.6 | -29 | -5.1 | अन्य | 678 | 491 | 1.5 | -187 | -27.6 | कुल | 28483 | 32941 | 100 | 4,458 | 15.7 | सारणी 9: आस्ति प्रबंधन कम्पनियां – विदेशी आस्तियों का देश-वार वितरण | बाजार मूल्य पर मिलियन रुपए में राशि | देश | मार्च अंत | कुल में % हिस्सेदारी (2013) | घट-बढ़ | 2012 | 2013 | वास्तविक | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | गौर्नसे | 481 | 639 | 36.6 | 158 | 32.8 | सिंगापुर | 520 | 533 | 30.5 | 13 | 2.5 | मॉरिशस | 149 | 189 | 10.8 | 40 | 26.8 | मलेशिया | 57 | 71 | 4.1 | 14 | 24.6 | संयुक्त अरब अमीरात | 62 | 61 | 3.5 | -1 | -1.6 | संयुक्त राज्य अमरीका | 16 | 24 | 1.4 | 8 | 50 | ब्रिटेन | 12 | 9 | 0.5 | -3 | -25 | श्रीलंका | 1 | 1 | 0.1 | 0 | 0 | अन्य | 327 | 219 | 12.5 | -108 | -33 | कुल | 1625 | 1746 | 100 | 121 | 7.4 | |