5 सितंबर 2017 म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों का सर्वेक्षण – 2016-17 आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों के सर्वेक्षण के 2016-17 के दौर के परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए हैं। इन आंकड़ों को म्यूच्युअल फंड कंपनियां (एमएफ) और उनकी आस्ति प्रबंधन कंपनियां (एएमसी) 44 कंपनियां (कंपनियों की सूची के लिए अनुलग्नक देखें) शामिल हैं जिन्होंने संदर्भ वर्ष 2016-17 और/अथवा पिछले वर्षों के दौरान विदेशी आस्तियां और/अथवा देयताएं धारित/अधिगृहीत की। वित्तीय वर्ष के अंत की स्थिति संदर्भ अवधि के लिए अनिवासियों को जारी यूनिटों, भुगतान नहीं किए गए लाभांश, अनिवासियों को जारी यूनिटों के मोचन और म्यूच्युअल फंडों के विदेशी निवेश से संबंधित वित्तीय वर्ष के अंत की स्थिति म्यूच्युअल फंडों से अनुसूची 4 के अंतर्गत एकत्र की गई। आस्ति प्रबंधन कंपनियों की बाह्य आस्तियों और देयताओं के स्टॉक पर आंकड़े विदेशी देयताओं और आस्तियों पर वार्षिक विवरणी (एफएलए) के माध्यम से एकत्र किए गए हैं। मुख्य-मुख्य बातें: I. म्यूच्युअल फंड कंपनियां: -
मार्च 2017 में म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताएं ₹ 719.8 बिलियन रहीं जिसमें से अनिवासियों को जारी यूनिटें 99.8 प्रतिशत थी। शेष देयताओं में अनिवासियों की भुगतान न की गई आय/लाभांश और प्रत्यावर्तन के लिए लंबित बिक्री आय शामिल थी। -
यूनिटों के बाजार मूल्य (23.6 प्रतिशत) में वृद्धि जो उनके अंकित मूल्य (4.0 प्रतिशत) की वृद्धि से काफी ज्यादा थी, के साथ बड़े मूल्यनिर्धारण परिवर्तनों से वर्ष 2016-17 के दौरान म्यूच्युअल फंडों कि विदेशी देयताएं बढ़ गई। परिणामस्वरूप, देयताओं के अंकित मूल्य की तुलना में बाजार मूल्य का अनुपात एक वर्ष पूर्व के 2.24 से बढ़कर मार्च 2017 में 2.66 प्रतिशत हो गया जिसने वर्ष 2016-17 के दौरान मूल्यांकन अभिलाभ की ओर संकेत किया (सारणी 1 और 2)। -
म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी आस्तियां (मूख्य रूप से इक्विटी प्रतिभूतियां) मार्च 2017 में बढ़कर ₹38.7 बिलियन हो गई जो उनकी कुल देयताओं का केवल 5.4 प्रतिशत था, जिसमें यह संकेत मिला कि उन्होंने अपनी अधिकांश आस्तियां देश के अंदर ही धारित की हुई हैं। म्यूच्युअल फंड कंपनियों की निवल देयताएं मार्च 2017 में ₹ 681.1 बिलियन (10.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) रही (सारणी 1 और 3)। -
मार्च 2017 में गैर-निवासियों द्वारा धारित एमएफ यूनिट का लगभग आधा हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और मॉरीशस द्वारा धारित किया गया था। मॉरीशस द्वारा धारित यूनिटों में 48 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई जिसके साथ ही 2016-17 के दौरान भारत-मॉरीशस दोहरा कराधान परिहार करार (डीटीएए) में संशोधन करने के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए (सारणी 4 और 5)। -
एमएफ कंपनियों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और लक्ज़मबर्ग प्रमुख विदेशी निवेश स्थान बने रहे (सारणी 6) II. आस्ति प्रबंधन कंपनियां: -
एमएफ के साथ जुड़े एएमसी की मार्च 2017 में निवल विदेशी देयताएं ₹ 52.4 बिलियन (₹ 56.8 बिलियन की देनदारियां और ₹ 4.4 बिलियन की आस्तियां) (यूएस डॉलर 0.8 बिलियन) रही। एएमसी की विदेशी देनदारियां मोटे तौर पर मॉरीशस, ब्रिटेन और जापान में गैर-निवासियों की थीं, जबकि ग्वर्नसे उनकी अपेक्षाकृत छोटी विदेशी आस्तियों का मुख्य स्थान था (सारणी 7, 8 और 9)। -
2016-17 में एएमसी में विदेशी प्रत्यक्ष निवेशकों की पुनर्निवेशित आय (कंपनी के शुद्ध लाभ और वितरित लाभांश के बीच अंतर में उनकी हिस्सेदारी से अनुमानित) ₹ 5.3 बिलियन (पिछले वर्ष में ₹ 5.4 बिलियन) था। वर्ष 2015-16 के लिए पिछले सर्वेक्षण के परिणाम पब्लिक डोमेन में 4 अगस्त 2016 को प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से जारी किए गए थे। अजीत प्रसाद सहायक परामर्शदाता प्रेस प्रकाशनी: 2017-2018/635 सारणी-1: म्यूच्युअल फंड कंपनियां – विदेशी देयताएं व आस्तियां | मद | मार्च 2016 के अंत की स्थिति | मार्च 2017 के अंत की स्थिति | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 581,678 | 8,769 | 719,807 | 11,117 | 23.7 | विदेशी आस्तियां | 38,048 | 574 | 38,700 | 597 | 1.7 | निवल देयताएं | 543,630 | 8,195 | 681,107 | 10,520 | 22 | टिप्पणी : 1. अमेरिकी डॉलर में राशि का परिकलन आरबीआई संदर्भ दर (मार्च के अंत की स्थिति) का प्रयोग करके किया जाता है। 2. देयताओं/आस्तियों का मूल्यांकन तब तक बाज़ार मूल्यों के आधार पर किया जाता है जब तक अन्यथा विनिर्दिष्ट किया जाता हो। 3. पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का जोड़ कुल जोड़ में शामिल नहीं हो सकता हो। 4. उपर्युक्त बातें शेष सारणियों पर भी लागू होंगी। | सारणी 2: म्यूच्युअल फंड कंपनियां – अनिवासी भारियों द्वारा विदेशी देयताओं की धारिता | मद | मार्च 2016 के अंत की स्थिति | मार्च 2017 के अंत की स्थिति | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | यूनिटों का अंकित मूल्य | 259,440 | 3,911 | 269,801 | 4,167 | 4.0 | यूनिटों का बाज़ार मूल्य | 581,214 | 8,762 | 718,427 | 11,096 | 23.6 | अन्य विदेशी देयताएं | 464 | 7 | 1,380 | 21 | 197.4 | सारणी 3: म्यूच्युअल फंड कंपनियां – विदेशी आस्तियां | मद | मार्च 2016 के अंत की स्थिति | मार्च 2017 के अंत की स्थिति | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | इक्विटी प्रतिभूतियां | 37,870 | 571 | 38,551 | 595 | 1.8 | कर्ज प्रतिभूतियां | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | अन्य विदेशी आस्तियां | 178 | 3 | 149 | 2 | -16.3 | सारणी 4: अंकित मूल्य पर म्यूच्युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | देश | मार्च अंत 2016 | मार्च अंत 2017 | 2017 में % हिस्सेदारी | वार्षिक घट-बढ़ | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | संयुक्त अरब अमीरात | 44,319 | 48,470 | 18.0 | 4,151 | 9.4 | सिंगापुर | 24,039 | 28,215 | 10.5 | 4,176 | 17.4 | युनाइटेड किंगडम | 21,654 | 25,003 | 9.3 | 3,349 | 15.5 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 16,859 | 19,362 | 7.2 | 2,503 | 14.8 | मॉरीशस | 20,105 | 10,482 | 3.9 | -9,623 | -47.9 | हांग कांग | 5,802 | 6,840 | 2.5 | 1,038 | 17.9 | ओमान | 3,084 | 4,684 | 1.7 | 1,600 | 51.9 | साउदी अरब | 2,866 | 3,816 | 1.4 | 950 | 33.1 | कनाडा | 3,045 | 3,330 | 1.2 | 285 | 9.4 | कीनिया | 3,105 | 3,161 | 1.2 | 56 | 1.8 | अन्य | 114,562 | 116,438 | 43.2 | 1,876 | 1.6 | कुल | 259,440 | 269,801 | 100.0 | 10,361 | 4.0 | सारणी 5 : बाज़ार मूल्य पर म्यूच्युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | देश | मार्च अंत 2016 | मार्च अंत 2017 | 2017 में % हिस्सेदारी | वार्षिक घट-बढ़ | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | संयुक्त अरब अमीरात | 86,244 | 113,436 | 15.8 | 27,192 | 31.5 | सिंगापुर | 57,964 | 72,248 | 10.1 | 14,284 | 24.6 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 46,758 | 65,349 | 9.1 | 18,591 | 39.8 | युनाइटेड किंगडम | 42,785 | 57,690 | 8.0 | 14,905 | 34.8 | मॉरीशस | 53,574 | 50,409 | 7.0 | -3,165 | -5.9 | हांग कांग | 11,046 | 15,116 | 2.1 | 4,070 | 36.8 | ओमान | 6,854 | 12,281 | 1.7 | 5,427 | 79.2 | कनाडा | 10,067 | 11,945 | 1.7 | 1,878 | 18.7 | साउदी अरब | 5,951 | 9,812 | 1.4 | 3,861 | 64.9 | कुवैत | 4,774 | 7,519 | 1.0 | 2,745 | 57.5 | अन्य | 255,197 | 302,622 | 42.1 | 47,425 | 18.6 | कुल | 581,214 | 718,427 | 100.0 | 137,213 | 23.6 | सारणी 6 : म्यूच्युअल फंड कंपनियों द्वारा विदेशों में धारित इक्विटी प्रतिभूतियां – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | देश | मार्च अंत 2016 | मार्च अंत 2017 | 2017 में % हिस्सेदारी | वार्षिक घट-बढ़ | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | संयुक्त राज्य अमेरिका | 14,947 | 17,141 | 44.5 | 2,194 | 14.7 | लग्जमबर्ग | 18,545 | 16,614 | 43.1 | -1,931 | -10.4 | केमैन आइलैंड | 871 | 947 | 2.5 | 76 | 8.7 | स्विट्जरलैंड | 608 | 674 | 1.7 | 66 | 10.9 | कोरिया गणराज्य | 553 | 585 | 1.5 | 32 | 5.8 | ताइवान | 404 | 503 | 1.3 | 99 | 24.5 | आयरलैंड | 273 | 286 | 0.7 | 13 | 4.8 | ब्राजील | 506 | 265 | 0.7 | -241 | -47.6 | जापान | 287 | 253 | 0.7 | -34 | -11.8 | संयुक्त अरब अमीरात | 0 | 224 | 0.6 | --- | --- | अन्य | 876 | 1,059 | 2.7 | 183 | 20.9 | कुल | 37,870 | 38,551 | 100.0 | 681 | 1.8 | सारणी 7: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं व आस्तियां | मद | मार्च अंत 2016 | मार्च अंत 2017 | % वृद्धि (₹ में) | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | ₹ मिलियन | मिलियन अमेरिकी डॉलर | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | विदेशी देयताएं | 45,396 | 684 | 56,777 | 877 | 25.1 | विदेशी आस्तियां | 3,824 | 58 | 4,352 | 67 | 13.8 | निवल देयताएं | 41,572 | 626 | 52,425 | 810 | 26.1 | सारणी 8: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं –प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | | मार्च अंत | घट-बढ़ | देश | 2016 | 2017 | 2017 में % हिस्सेदारी | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | मॉरीशस | 9,683 | 14,717 | 25.9 | 5,034 | 52.0 | युनाइटेड किंगडम | 11,831 | 14,000 | 24.7 | 2,169 | 18.3 | जापान | 7,413 | 8,114 | 14.3 | 701 | 9.5 | कनाडा | 4,068 | 4,856 | 8.6 | 788 | 19.4 | हांग कांग | 2,194 | 3,713 | 6.5 | 1,519 | 69.2 | सिंगापुर | 3,373 | 3,176 | 5.6 | -197 | -5.8 | फ्रांस | 2,334 | 2,853 | 5.0 | 519 | 22.2 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 1,525 | 2,019 | 3.6 | 494 | 32.4 | कोरिया गणराज्य | 1,278 | 1,399 | 2.5 | 121 | 9.5 | केमैन आइलैंड | 737 | 806 | 1.4 | 69 | 9.4 | नीदरलैंड | 620 | 700 | 1.2 | 80 | 12.9 | अन्य | 340 | 424 | 0.7 | 84 | 24.7 | कुल योग | 45,396 | 56,777 | 100 | 11,381 | 25.1 | सारणी 9: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी आस्तियां – प्रमुख देश | राशि – मिलियन ₹ में | | मार्च अंत | घट-बढ़ | देश | 2016 | 2017 | 2017 में % हिस्सेदारी | समग्र | प्रतिशत | (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) | गवर्न्से | 2,426 | 2,956 | 67.9 | 530 | 21.8 | सिंगापुर | 360 | 383 | 8.8 | 23 | 6.4 | मॉरीशस | 245 | 265 | 6.1 | 20 | 8.2 | संयुक्त अरब अमीरात | 52 | 46 | 1.1 | -6 | -11.5 | श्रीलंका | 4 | 4 | 0.1 | 0 | 0.0 | अन्य | 737 | 698 | 16.0 | -39 | -5.3 | कुल योग | 3,824 | 4,352 | 100.0 | 528 | 13.8 | |