RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

80158305

म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों पर सर्वेक्षण- 2017-18

24 अगस्त 2018

म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों पर सर्वेक्षण- 2017-18

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने म्यूच्युअल फंड कंपनियों की विदेशी देयताओं और आस्तियों के सर्वेक्षण- 2017-18 दौर के परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए हैं। इस सर्वेक्षण में 42 भारतीय म्यूच्युअल फंड कंपनियां (एमएफ) और उनकी आस्ति प्रबंधन कंपनियां (एएमसी) कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने संदर्भ वर्ष 2017-18 और/अथवा पिछले वर्षों के दौरान विदेशी आस्तियां और/अथवा देयताएं धारित/अधिगृहीत की है। (कंपनियों की सूची के लिए अनुलग्नक देखें)।

मुख्य-मुख्य बातें:

I. म्यूच्युअल फंड कंपनियां:

  • एमएफ कंपनियों की विदेशी आस्तियां 11.7 प्रतिशत घट गई; हालांकि, उनकी विदेशी देयताओं में 19.3 प्रतिशत की वृद्धि हुईं, जो मार्च 2018 में अपनी शुद्ध विदेशी देयताओं के साथ 824.3 बिलियन (अमेरिकी डॉलर 12.7 बिलियन) रहीं (सारणी 1)।

  • मार्च 2018 में गैर-निवासियों द्वारा धारित एमएफ यूनिट का 49 प्रतिशत हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात, युनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, संयुक्त राज्य अमेरिका, मॉरीशस और हांगकांग द्वारा धारित किया गया, मॉरीशस और सिंगापुर द्वारा धारित यूनिटों(अंकित मूल्य पर) में गिरावट दर्ज की गई (प्रत्येक में 11 प्रतिशत), जो 2016-17 के दौरान ‘भारत-मॉरीशस दोहरा कराधान परिहार करार (डीटीएए)’ में संशोधन के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर और अप्रैल 2017 से प्रभावी ‘भारत-सिंगापुर डीटीएए’ के अनुरूप है। (सारणी 2)।

  • एमएफ कंपनियों के लिए संयुक्त राज्य लक्ज़मबर्ग और अमेरिका विदेशी निवेश के लिए प्रमुख स्थान बने रहे, मॉरीशस ने एक पसंदीदा विदेशी निवेश स्थान के रूप में महत्व हासिल किया (सारणी 4)।

II. आस्ति प्रबंधन कंपनियां:

  • एमएफ के साथ जुड़े एएमसी की निवल विदेशी देयताएं मार्च 2018 में पिछले वर्ष की तुलना में 132.7 प्रतिशत बढ़कर 121.0 बिलियन (अमेरिकी डॉलर 1.9 बिलियन) हो गई; एएमसी की विदेशी देयताएं मोटे तौर पर जापान में गैर-निवासियों (698 प्रतिशत की वृद्धि हुई) मॉरीशस और यूके के स्वामित्व में थीं, जबकि गुर्नसे उनकी अपेक्षाकृत छोटी विदेशी आस्तियों का मुख्य स्थान था (सारणी 5, 6, और 7)।

  • 2017-18 में एएमसी में विदेशी प्रत्यक्ष निवेशकों की पुनर्निवेशित आय (कंपनी के शुद्ध लाभ और वितरित लाभांश के बीच के अंतर में उनकी हिस्सेदारी से अनुमानित) 9.7 बिलियन रही।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2018-2019/460


सारणी - 1: म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियां – विदेशी देयताएं व आस्तियां
मद मार्च 2017 के अंत की स्थिति मार्च 2018 के अंत की स्थिति % वृद्धि
( में)
मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
विदेशी आस्तियां 38,703 597 34,172 525 -11.7
जिनमें से :          
        इक्विटी प्रतिभूतियां 38,554 595 33,918 521 -12.0
        कर्ज प्रतिभूतियां 0 0 0 0  
        अन्‍य विदेशी आस्तियां 149 2 254 4 70.5
विदेशी देयताएं 719,808 11,101 858,523 13,199 19.3
जिनमें से: :          
        यूनिटों का बाज़ार मूल्‍य 718,427 11,080 856,702 13,171 19.2
        अन्‍य विदेशी देयताएं 1,381 21 1,821 28 31.9
निवल देयताएं 681,105 10,504 824,351 12,674 21.0
यूनिटों का अंकित मूल्‍य 269,803 4,161 318,684 4,900 18.1
टिप्‍पणी : 1. अमेरिकी डॉलर में राशि का परिकलन आरबीआई संदर्भ दर (मार्च के अंत की स्थिति) का प्रयोग करके किया जाता है।
2. देयताओं/आस्तियों का मूल्‍यांकन तब तक बाज़ार मूल्‍यों के आधार पर किया जाता है जब तक अन्‍यथा विनिर्दिष्‍ट नहीं किया जाता हो।
3. पूर्णांकन के कारण संघटक मदों का जोड़ कुल जोड़ में शामिल नहीं हो सकता हो।
4. उपर्युक्‍त बातें शेष सारणियों पर भी लागू होंगी।

सारणी 2 : अंकित मूल्‍य पर म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
देश मार्च 2017 के अंत की स्थिति मार्च 2018 के अंत की स्थिति 2018 में % हिस्सेदारी वार्षिक घट-बढ़
समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
संयुक्त अरब अमीरात 48,470 58,592 18.4 10,122 20.9
युनाइटेड किंगडम 25,003 30,511 9.6 5,508 22.0
सिंगापुर 28,215 24,985 7.8 -3,230 -11.5
संयुक्त राज्य अमेरिका 19,362 23,992 7.5 4,630 23.9
मॉरीशस 10,482 9,315 2.9 -1,167 -11.1
हांग कांग 6,840 8,942 2.8 2,102 30.7
ओमान 4,818 6,331 2.0 1,513 31.4
सउदी अरेबिया 3,816 4,636 1.5 820 21.5
कनाडा 3,330 4,263 1.3 933 28.0
कुवैत 2,777 3,755 1.2 978 35.2
अन्य* 116,690 143,362 45.0 26,672 22.9
कुल 269,803 318,684 100.0 48,881 18.1
* अन्य में वे अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भी शामिल हैं, जो अपने भारतीय स्थायी पते का उपयोग करते हैं।

सारणी 3 : बाज़ार मूल्‍य पर म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियों के यूनिटों में विदेशी देयताएं – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
देश मार्च अंत 2017 मार्च अंत 2018 2018 में % हिस्सेदारी वार्षिक घट-बढ़
समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
संयुक्त अरब अमीरात 113,436 143,149 16.7 29,713 26.2
संयुक्त राज्य अमेरिका 65,349 77,574 9.1 12,225 18.7
युनाइटेड किंगडम 57,690 70,717 8.3 13,027 22.6
सिंगापुर 72,248 68,970 8.0 -3,278 -4.5
मॉरीशस 50,409 56,492 6.6 6,083 12.1
कनाडा 11,945 20,310 2.4 8,365 70.0
हांग कांग 15,117 18,368 2.1 3,251 21.5
ओमान 12,642 16,833 2.0 4,191 33.2
सउदी अरेबिया 9,812 12,292 1.4 2,480 25.3
कुवैत 7,519 10,705 1.2 3,186 42.4
अन्य* 302,260 361,292 42.2 59,032 19.5
कुल 718,427 856,702 100.0 138,275 19.2
* अन्य में वे अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भी शामिल हैं, जो अपने भारतीय स्थायी पते का उपयोग करते हैं।

सारणी 4 : म्‍यूच्‍युअल फंड कंपनियों द्वारा विदेशों में धारित इक्विटी प्रतिभूतियां – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
देश मार्च अंत 2017 मार्च अंत 2018 2018 में % हिस्सेदारी घट-बढ़
समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
लक्‍झेंबर्ग 16,614 14,308 42.2 -2,306 -13.9
संयुक्त राज्य अमेरिका 17,013 11,737 34.6 -5,276 -31.0
मॉरीशस 101 2,280 6.7 2,179 2157.4
केमैन आइलैंड 1,077 1,513 4.5 436 40.5
स्‍वीट्झरलैंड 674 676 2.0 2 0.3
जापान 253 644 1.9 391 154.5
कोरिया गणराज्य 586 629 1.8 43 7.3
तैवान 503 372 1.1 -131 -26.0
युनाइटेड किंगडम 86 369 1.1 283 329.1
आईर्लैंड 286 304 0.9 18 6.3
अन्य 1,361 1,086 3.2 -275 -20.2
कुल 38,554 33,918 100.0 -4,636 -12.0

सारणी 5 : आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं व आस्तियां
मद मार्च अंत 2017 मार्च अंत 2018 % वृद्धि
( में)
मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलियन मिलियन अमेरिकी डॉलर
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
विदेशी देयताएं 56,602 873 126,747 1,950 123.9
विदेशी आस्तियां 4,490 69 5,478 84 22.0
निवल देयताएं 52,112 804 1,21,269 1,866 132.7

सारणी 6: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी देयताएं –प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
  मार्च अंत घट-बढ़
देश 2017 2018 2018 में % हिस्सेदारी समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
इक्विटी और अन्‍य पूंजी
जापान 8,114 64,746 51.1 56,632 698.0
मॉरीशस 15,529 22,089 17.4 6,561 42.2
युनाइटेड किंगडम 14,000 17,835 14.1 3,835 27.4
सेनेगल 4,856 5,256 4.1 399 8.2
सिंगापुर 3,176 4,105 3.2 929 29.3
हांग कांग 3,535 3,823 3.0 288 8.1
फ्रांस 2,853 3,766 3.0 913 32.0
संयुक्त राज्य अमेरिका 2,048 2,084 1.6 37 1.8
कोरिया गणराज्य 1,399 1,783 1.4 385 27.4
निदरर्लैंड 700 781 0.6 82 11.6
इटली 269 288 0.2 19 7.1
अन्य देयताएं
अन्य देयताएं 123 191 0.2 68 55.3
कुल 56,602 126,747 100.0 70,145 123.9

सारणी 7: आस्ति प्रबंधन कंपनियों की विदेशी आस्तियां – प्रमुख देश
राशि – मिलियन में
  मार्च अंत घट-बढ़
देश 2017 2018 2018 में % हिस्सेदारी समग्र प्रतिशत
(1) (2) (3) (4) (5) (6)
इक्विटी और अन्‍य पूंजी
गर्नसे 2,956 3,625 66.2 669 22.6
सिंगापुर 383 479 8.7 96 25.1
मॉरीशस 265 350 6.4 85 32.1
संयुक्त अरब अमीरात 46 48 0.9 2 4.3
श्रीलंका 4 4 0.1 0 0.0
अन्य आस्तियां
अन्य 836 972 17.7 136 16.3
कुल 4,490 5,478 100.0 988 22.0

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?