26 नवंबर 2015 अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवा व्यापार सर्वेक्षणः 2014-15 के आंकड़े जारी करना भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज अपनी वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवा व्यापार सर्वेक्षण के 2014-15 दौर से संबंधित आंकड़े जारी किए। वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवा व्यापार सर्वेक्षण (आईटीबीएस) विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों और भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की शाखाओं/सहायक संस्थाओं पर सूचना उपलब्ध कराता है। यह बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायक सेवाओं पर आंकड़े प्राप्त करता है जो ग्राहकों से वसूली जाने वाली स्पष्ट/अंतर्निहित शुल्क/कमीशन (इन सेवाओं के ब्यौरे अनुलग्नक में दिए गए हैं) पर आधारित होते हैं। अंतिम सर्वेक्षण में भारतीय बैंकों की 178 विदेशी शाखाओं और 235 विदेशी सहायक संस्थाओं तथा भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की 313 शाखाओं को कवर किया गया। विदेशी उपस्थिति वाले सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने इस सर्वेक्षण में अपनी प्रतिक्रिया दी। ये परिणाम संगणना स्थिति प्रस्तुत करते हैं। मुख्य निष्कर्ष: -
रोजगार वितरण और वृद्धि: विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों की शाखाओं ने वर्ष 2014-15 में स्थानीय स्रोतों से 62.5 प्रतिशत, भारत से 33.9 प्रतिशत और अन्य देशों से शेष 3.6 प्रतिशत कर्मचारियों को नियुक्त किया। इसकी तुलना में, भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों ने स्थानीय स्रोतों से 99.4 प्रतिशत कर्मचारियों को नियुक्त किया। वर्ष 2014-15 के दौरान, भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं में कर्मचारियों की संख्या 0.5 प्रतिशत तक थोड़ी कम हुई जबकि भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों के लिए यह संख्या 3.3 प्रतिशत तक बढ़ी (सारणी 1)। -
ऋण और जमा वृद्धि: वर्ष 2014-15 के दौरान दोनों बैंक समूहों की कारोबार वृद्धि जारी रही। भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं द्वारा दिया गया ऋण 11.3 प्रतिशत तक बढ़कर मार्च 2015 में ₹8,331.5 बिलियन (133.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया तथा भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों द्वारा दिया जाने वाला उधार 13.0 प्रतिशत बढ़कर ₹ 3,359.9 बिलियन (53.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया। भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं तथा भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों द्वारा जमा संग्रह मार्च 2015 में 13.3 प्रतिशत और 15.5 प्रतिशत तक बढ़कर क्रमशः ₹ 5,659.3 बिलियन (90.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और ₹ 4,025.3 बिलियन (64.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गया (सारणी 2)। -
आय और व्यय: वर्ष 2014-15 के दौरान, भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की कुल आय क्रमशः 8.1 प्रतिशत और 10.3 प्रतिशत तक बढ़कर ₹ 432.3 बिलियन (6.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और ₹ 647.7 बिलियन (10.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गई। कुल आय की तुलना में कुल व्यय का अनुपात भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों के लिए क्रमशः 73.7 प्रतिशत और 75.6 प्रतिशत रहा (सारणी 3)। -
शुल्क आय सृजन: भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं द्वारा वर्ष 2014-15 के दौरान सृजित शुल्क आय में पिछले वर्ष के ₹ 89.6 बिलियन (1.5 बिलियन अमेरिकी डालर) से 2014-15 में ₹ 94.3 बिलियन (1.5 बिलियन अमेरिकी डालर) तक की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों ने पिछले वर्ष (सारणी 4) के ₹ 78.8 बिलियन (1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की तुलना में ₹ 72.7 बिलियन (1.2 बिलियन अमेरिकी डालर) के निचले स्तर तक की शुल्क आय सृजित की। -
गतिविधि-वार बैंकिंग सेवाएं: भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं ने 'क्रेडिट संबंधित सेवाएं, 'व्युत्पन्न, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाएं' और 'ट्रेड वित्त से संबंधित सेवाएं' प्रदान कर शुल्क आधारित आय का बड़ा भाग सृजित किया। भारत में विदेशी बैंकों के लिए, 'व्युत्पन्न, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाएं', 'भुगतान और मुद्रा अंतरण सेवाएं', 'वित्तीय परामर्शदात्री और सलाहकार सेवाएं' और 'ट्रेड वित्त संबंधित सेवाएं' शुल्क आधारित आय के प्रमुख स्रोत रहीं (सारणी 4)। -
देश-वार बैंकिंग सेवाएं: शुल्क आधारित आय के संदर्भ में, बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में यूके में भारतीय बैंकों की शाखाओं का सबसे अधिक योगदान रहा जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात और हांगकांग रहे (5 सारणी) । भारतीय रिजर्व बैंक बुलेटिन के जनवरी 2016 के अंक में वर्ष 2014-15 के लिए बैंकिंग सेवाओं में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सर्वेक्षण के परिणामों के विश्लेषण पर एक लेख प्रकाशित किया जा रहा है। संगीता दास निदेशक प्रेस प्रकाशनी : 2015-2016/1248 अनुलग्नक सारणी 1: भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं, सहायक संस्थाओं और भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों का रोजगार वितरण | | भारतीय बैंक की विदेशी शाखाएं | भारतीय बैंकों की विदेशों में परिचालनरत सहायक संस्थाएं | भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | शाखाओं की कुल संख्या | 170 | 178 | 235 | 235 | 307 | 313 | कर्मचारियों की कुल संख्या | 3,915 | 3,897 | 3,469 | 3,424 | 24,703 | 25,519 | जिनमें से: | | | | | | | स्थानीय | 2,393 | 2,437 | 2,829 | 2,832 | 24,561 | 25,354 | भारतीय | 1,210 | 1,322 | 548 | 469 | NA | NA | अन्य | 312 | 138 | 92 | 123 | 142 | 165 | टिप्पणियां (सभी सारणियों के लिए लागू): एनए: लागू नहीं वित्तीय वर्ष का अंत-भारतीय रिज़र्व बैंक की संदर्भ दरों का रुपया-अमेरिकी डॉलर के अंतरण के लिए उपयोग किया जाता है। कौष्ठक में दिए गए आंकड़े संबंधित मद की वार्षिक वृद्धि दर्शाते हैं। वर्ष 2014-15 के लिए आंकड़े अनंतिम हैं। | सारणी 2: भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं, उनकी सहायक संस्थाओं तथा भारत में विदेशी बैंकों की शाखाओं के तुलन पत्र की मदें (मार्च के अंत में) | मदें | ₹ बिलियन में राशि | बिलियन अमेरिकी डॉलर में राशि | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों की शाखाएं | प्रदान किया गया ऋण | 7488.8 | 8331.5 | 124.6 | 133.1 | जुटाई गई जमाराशियां | 4993.7 | 5659.3 | 83.1 | 90.4 | कुल आस्तियां/देयताएं | 12791.2 | 14520.0 | 212.8 | 232.0 | विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | प्रदान किया गया ऋण | 714.0 | 756.3 | 11.9 | 12.1 | जुटाई गई जमाराशियां | 611.9 | 621.8 | 10.2 | 9.9 | कुल आस्तियां/देयताएं | 1050.9 | 1069.5 | 17.5 | 17.1 | भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं | प्रदान किया गया ऋण | 2972.3 | 3359.9 | 49.5 | 53.7 | जुटाई गई जमाराशियां | 3485.3 | 4025.3 | 58.0 | 64.3 | कुल आस्तियां/देयताएं | 7290.3 | 7497.6 | 121.3 | 119.8 | सारणी 3: भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं, सहायक संस्थाओं और भारत में विदेशी बैंकों की शाखाओं की आय और व्यय | (₹ बिलियन में राशि) | मदें | भारतीय बैंक की विदेशी शाखाएं | भारतीय बैंकों की विदेशों में परिचालनरत सहायक संस्थाएं | भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | आय | 399.8 | 432.3 | 56.1 | 59.0 | 587.2 | 647.7 | (9.3) | (8.1) | (16.5) | (5.2) | (11.1) | (10.3) | जिसमें से; | | | | | | | ब्याज आय | 325.1 | 372.1 | 46.3 | 47.0 | 452.9 | 499.9 | (5.7) | (14.5) | (3.3) | (1.5) | (8.6) | (10.4) | व्यय | 306.4 | 318.8 | 45.8 | 48.4 | 446.5 | 489.5 | (11.9) | (4.0) | (33.0) | (5.7) | (19.8) | (9.6) | जिसमें से; | 210.7 | 244.9 | 22.8 | 22.6 | 210.1 | 236.7 | ब्याज खर्च | (-4.3) | (16.2) | (-3.2) | (-0.9) | (12.7) | (12.7) | सारणी 4: भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की बैंकिंग सेवाओं से शुल्क आय की कार्यकलाप-वार संरचना | (₹ बिलियन में राशि) | बैंकिंग सेवा | भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाएं | भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की शाखाएं | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | जमा खाता प्रबंधन सेवाएं | 1.2 | 1.1 | 3.6 | 2.0 | क्रेडिट संबंधित सेवाएं | 24.9 | 26.6 | 9.4 | 8.7 | वित्तीय पट्टाकरण सेवाएं | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | व्यापार वित्त संबंधित सेवाएं | 14.3 | 15.1 | 13.5 | 12.1 | भुगतान और मुद्रा अंतरण सेवाएं | 2.8 | 3.4 | 12.4 | 13.3 | निधि प्रबंध सेवाएं | 0.0 | 0.0 | 3.5 | 4.1 | वित्तीय परामर्शदात्री और सलाहकार सेवाएं | 1.1 | 1.2 | 13.1 | 12.5 | हामीदारी सेवाएं | 0.0 | 0.0 | 2.3 | 0.4 | समाशोधन और निपटान सेवाएं | 0.4 | 0.5 | 0.7 | 0.5 | डेरिवेटिव, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाएं | 19.8 | 19.6 | 16.5 | 14.8 | अन्य वित्तीय सेवाएं | 25.2 | 26.8 | 3.8 | 4.3 | कुल | 89.6 | 94.3 | 78.8 | 72.7 | (-4.2) | (5.2) | (5.8) | (-7.7) | सारणी 5: भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और सहायक संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली देश-वार और कार्यकलाप-वार बैंकिंग सेवाएं | (₹ बिलियन में राशि) | भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाएं | देश | बैंकिंग सेवा व्यापार | कुल | डीएएम | सीआरएस | टीएफआर | पीएमटी | डीईआर | अन्य सेवाएं | सभी सेवाएं | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | 2013-14 | 2014-15 | बहरीन | 0.0 | 0.0 | 2.0 | 1.9 | 0.5 | 1.5 | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.4 | 1.3 | 1.4 | 3.9 | 5.2 | बेल्जियम | 0.0 | 0.0 | 0.6 | 0.5 | 0.3 | 0.2 | 0.2 | 0.2 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 1.0 | 0.8 | हांग कांग | 0.2 | 0.1 | 3.1 | 3.1 | 3.3 | 3.2 | 0.2 | 0.2 | 0.4 | 0.8 | 0.7 | 0.8 | 7.9 | 8.2 | जापान | 0.0 | 0.0 | 0.5 | 0.6 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 0.0 | 0.4 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 1.2 | 0.8 | सिंगापुर | 0.0 | 0.0 | 3.1 | 3.1 | 2.1 | 2.1 | 0.8 | 0.7 | 0.6 | 0.4 | 0.9 | 1.0 | 7.5 | 7.3 | श्रीलंका | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 0.2 | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 0.3 | 0.4 | यूएई | 0.7 | 0.6 | 3.1 | 3.8 | 3.1 | 3.4 | 0.1 | 0.2 | 1.0 | 1.1 | 0.5 | 0.8 | 8.5 | 9.9 | यूके | 0.1 | 0.1 | 8.1 | 9.7 | 2.0 | 1.7 | 0.1 | 0.1 | 16.6 | 16.3 | 22.9 | 24.4 | 49.8 | 52.3 | यूएसए | 0.0 | 0.1 | 1.8 | 1.5 | 1.3 | 1.1 | 0.4 | 1.3 | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.1 | 3.7 | 4.1 | अन्य देश | 0.2 | 1.1 | 2.5 | 2.3 | 1.5 | 1.7 | 1.0 | 0.7 | 0.6 | 0.4 | 0.2 | 0.0 | 5.8 | 5.2 | कुल | 1.2 | 1.1 | 24.9 | 26.6 | 14.3 | 15.1 | 2.8 | 3.4 | 19.8 | 19.6 | 26.6 | 28.5 | 89.6 | 94.3 | | विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | बोटस्वाना | 0.0 | 0.1 | 0.5 | 0.5 | 0.0 | 0.3 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.5 | कनाडा | 0.1 | 0.1 | 0.8 | 0.4 | 0.2 | 0.3 | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.6 | 0.6 | रूस | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.1 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.0 | 0.1 | 0.1 | यूके | 0.1 | 0.0 | 1.7 | 0.9 | 0.5 | 0.3 | 0.1 | 0.1 | 0.1 | 0.3 | 1.6 | 2.3 | 2.9 | 3.1 | अन्य देश | 3.9 | 0.0 | 0.6 | 0.6 | 4.3 | 4.3 | 0.5 | 1.1 | 0.3 | 0.4 | 1.1 | 0.9 | 12.9 | 8.7 | कुल | 4.1 | 0.2 | 3.7 | 2.5 | 5.0 | 5.2 | 0.6 | 1.2 | 0.5 | 0.7 | 2.7 | 3.2 | 16.6 | 13.0 | डीएएम: जमाखाता प्रबंध सेवाएंसीआरएस: ऋण संबंधित सेवाएं टीएफआर: व्यापार वित्त संबंधित सेवाएंपीएमटी: भुगतान और मुद्रा अंतरण सेवाएं डीईआर: डेरिवेटिव, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा कारोबार सेवाएं | |