31 जनवरी 2020 अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवा व्यापार पर सर्वेक्षणः 2018-19 आज, रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवा व्यापार पर सर्वेक्षण, 2018-19 के परिणाम जारी किए। यह वार्षिक सर्वेक्षण सीमापार उपस्थिति वाले बैंकों द्वारा प्रदान की जाने वाली कोर बैंकिंग सेवाओं (उदाहरण, जमा, क्रेडिट) और वित्तीय सहायक सेवाओं पर सूचना कवर करता है जो ग्राहकों से वसूले गए स्पष्ट/निहित शुल्क/कमीशन पर आधारित है (इन सेवाओं के ब्यौरे अनुलग्नक में दिए गए हैं)। यह सर्वेक्षण विदेशी शाखाओं और भारतीय बैंकों के सहायक/ संयुक्त उपक्रमों के साथ-साथ भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों की शाखाओं से जुड़े कार्यों पर प्रतिक्रियाएँ प्रदान करता है। इन बैंकों द्वारा विदेशी स्थानों में तैनात कर्मचारियों की संख्या भी बताई गई थी। मुख्य अंश -
भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों में कर्मचारियों की संख्या में 2018-19 के दौरान क्रमशः 9.5 प्रतिशत और 4.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि भारतीय बैंकों की विदेशी सहायक कंपनियों की कर्मचारियों की संख्या में 15.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई वर्ष (तालिका 1)। -
भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं का निधि आधारित कारोबार 2018-19 के दौरान कम हो गया क्योंकि उनकी समेकित तुलन पत्र में 7.2 प्रतिशत संकुचन परिलक्षित हुआ। दूसरी ओर, भारत में परिचालित विदेशी बैंकों के संयुक्त परिसंपत्ति-आधार में इसी अवधि की तुलना में 22.2 प्रतिशत का विस्तार हुआ (तालिका 2) । -
सभी तीन बैंक समूहों जैसे भारतीय बैंकों की विदेशों में परिचालित शाखाएं, विदेशों में भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं और भारत में विदेशी बैंकों की आय में वर्ष के दौरान 9.3- 14.8 प्रतिशत की सीमा में संवृद्धि हुई और व्यय में 6.4-12.7 प्रतिशत की सीमा में संवृद्धि हुई (तालिका 3)। -
भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं की शुल्क आय का एक बड़ा हिस्सा (क) क्रेडिट संबंधित सेवाओं; (ख) डेरिवेटिव स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाएं और (ग) व्यापार वित्त संबंधी सेवाएं प्रदान करके उत्पन्न किया गया था। भारत में संचालित विदेशी बैंकों की शाखाओं की शुल्क आय का एक बड़ा हिस्सा (क) डेरिवेटिव स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाओं (ख) भुगतान और मुद्रा संचरण सेवाओं; और (ग) व्यापार वित्त संबंधी सेवाओं से अर्जित किया गया है (तालिका 4)। -
यूनाइटेड किंगडम में स्थित भारतीय बैंकों की शाखाओं ने सबसे अधिक शुल्क आय उत्पन्न की, इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और संयुक्त राज्य अमेरिका में उनकी शाखाओं (तालिका 5) ने की। अजीत प्रसाद निदेशक प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1843 सारणी 1: रोजगार वितरण – बैंक समूह (मार्च अंत) | मदें | भारतीय बैंकों की विदेशों में कार्यरत शाखाएं | विदेशो में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | भारत में विदेशी बैंकों की शाखांए | 2017-18 | 2018-19 | 2017-18 | 2018-19 | 2017-18 | 2018-19 | शाखाओं की कुल संख्या | 186 | 137 | 345 | 369 | 286 | 294 | कर्मचारियों की कुल संख्या | 3,911 | 3,540 | 5,039 | 5,826 | 24,358 | 23,248 | जिसमें से: | | | | | | | स्थानीय | 2,444 | 2,142 | 4,527 | 4,996 | 24,183 | 23,079 | भारतीय | 1,441 | 1,287 | 458 | 490 | अन्य | 26 | 111 | 54 | 340 | 175 | 169 | टिप्पणियां: 1. कोष्ठक में आंकड़े मद के लिए वार्षिक वृद्धि का संकेत देते हैं। 2. आंकड़े अनंतिम हैं। 3. आंकड़ों के पूर्णांक के कारण, घटक मद योग में शामिल नहीं हो सकते हैं।. 4. ये टिप्पणियां सभी सारणियों के लिए लागू हैं। | तालिका 2: समेकित तुलन-पत्र की मदें – बैंक समूह (मार्च अंत) | मदें | राशि ₹ करोड़ में | बिलियन अमेरिकी डॉलर में राशि | 2017-18 | 2018-19 | 2017-18 | 2018-19 | विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों की शाखाएं | प्रदान किया गया क्रेडिट | 8,11,419 | 6,80,164 | 124.7 | 98.3 | जुटाई गई जमाराशि | 4,71,957 | 4,21,358 | 72.6 | 60.9 | कुल आस्तियां/देयताएं | 13,87,710 | 12,87,236 | 213.3 | 186.1 | विदेशों में परिचालनरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | प्रदान किया गया क्रेडिट | 92,859 | 1,09,596 | 14.3 | 15.8 | जुटाई गई जमाराशि | 78,859 | 1,05,582 | 12.1 | 15.3 | कुल आस्तियां/देयताएं | 1,38,729 | 1,63,523 | 21.3 | 23.6 | भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं | प्रदान किया गया क्रेडिट | 3,61,836 | 4,09,620 | 55.6 | 59.2 | जुटाई गई जमाराशि | 4,94,049 | 5,81,558 | 76.0 | 84.1 | कुल आस्तियां/देयताएं | 8,61,708 | 10,53,386 | 132.5 | 152.3 | सारणी 3: समेकित आय और व्ययः बैंक समूह | (राशि ₹ करोड़ में) | मदें | भारतीय बैंकों की विदेशों में कार्यरत शाखाएं | विदेशो में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | भारत में विदेशी बैंकों की शाखांए | | 2017-18 | 2018-19 | 2017-18 | 2018-19 | 2017-18 | 2018-19 | 1. आय | 46,729 (7.1) | 51,831 (10.9) | 7,963 (17.1) | 8,707 (9.3) | 63,470 (-5.5) | 72,862 (14.8) | जिसमें से; ब्याज आय | 41,321 (8.4) | 45,580 (10.3) | 6,692 (17.9) | 7,942 (18.7) | 50,298 (-2.1) | 58,282 (15.9) | 2. व्यय | 53,533 (17.5) | 56,967 (6.4) | 6,697 (-1.1) | 7,413 (10.7) | 50,048 (-3.0) | 56,397 (12.7) | जिसमें से; ब्याज व्यय | 31,593 (18.7) | 35,507 (12.4) | 2,954 (16.4) | 3,758 (27.2) | 21,359 (-9.9) | 26,569 (24.4) | सारणी 4: बैंकिंग सेवाओं से शुल्क आय की गतिविधि-वार संरचना – बैंक समूह | (राशि ₹ करोड़ में) | बैंकिंग सेवाएं | भारतीय बैंकों की विदेशों में परिचालनरत शाखाएं | भारत में परिचालनरत विदेशी बैंकों की शाखाएं | 2017-18 | 2018-19 | 2017-18 | 2018-19 | जमा खाता प्रबंधन (डीएएम) | 115 | 111 | 155 | 172 | क्रेडिट संबंधित सेवाएं (सीआरएस) | 3,362 | 4,023 | 914 | 827 | वित्तीय लीजिंग सेवाएं (एफएलएस) | 0 | 0 | 0 | 0 | ट्रेड वित्त संबंधित सेवाएं (टीएफआर) | 1,277 | 1,080 | 1,100 | 1,309 | भुगतान और मुद्रा अंतरण सेवाएं (पीएमटी) | 499 | 332 | 1,851 | 2,217 | निधि प्रबंधन सेवाएं (एफएमएस) | 0 | 0 | 444 | 430 | वित्तीय परामर्शदात्री और सलाहकार सेवाएं (एफसीए) | 35 | 23 | 834 | 770 | हामीदारी सेवाएं (यूएस) | 5 | 9 | 67 | 45 | समाशोधन और निपटान सेवाएं (सीएसएस) | 46 | 54 | 46 | 36 | डेरिवेटिव, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग सेवाएं (डीईआर) | 1,872 | 1,960 | 2,081 | 2,240 | अन्य वित्तीय सेवाएं (ओएफएस) | 1,841 | 1,649 | 896 | 966 | कुल | 9,052 | 9,242 | 8,390 | 9,013 | (9.6) | (2.1) | (4.5) | (7.4) | सारणी 5: देश-वार और गतिविधि-वार बैंकिंग सेवाएं – बैंक समूह | (राशि ₹ करोड़ में) | भारतीय बैंकों की विदेशों में परिचालनरत शाखाएं | बैंकिंग सेवा | वित्तीय वर्ष | यूके | यूएई | सिंगापुर | हांग कांग | यूएसए | बहरीन | जापान | श्रीलंका | अन्य देश | कुल | डीएएम | 2017-18 | 6 | 54 | 1 | 22 | 7 | 1 | 0 | 0 | 25 | 115 | 2018-19 | 3 | 61 | 1 | 11 | 7 | 0 | 0 | 0 | 27 | 111 | सीआरएस | 2017-18 | 1,872 | 313 | 410 | 332 | 96 | 122 | 16 | 9 | 192 | 3,363 | 2018-19 | 2,044 | 1,064 | 272 | 135 | 266 | 86 | 17 | 7 | 134 | 4,023 | टीएफ़आर | 2017-18 | 304 | 228 | 175 | 228 | 112 | 43 | 18 | 15 | 157 | 1,280 | 2018-19 | 243 | 163 | 183 | 184 | 125 | 33 | 13 | 10 | 127 | 1,080 | पीएमटी | 2017-18 | 7 | 8 | 21 | 18 | 153 | 3 | 3 | 2 | 284 | 499 | 2018-19 | 3 | 17 | 13 | 26 | 156 | 3 | 5 | 3 | 106 | 332 | डीईआर | 2017-18 | 1,642 | 76 | 26 | 28 | 1 | 34 | 28 | 3 | 34 | 1,872 | 2018-19 | 1,695 | 111 | 66 | 0 | 1 | 26 | 15 | 10 | 38 | 1,960 | अन्य सेवाएँ | 2017-18 | 1,602 | 84 | 79 | 68 | 4 | 67 | 1 | 9 | 14 | 1,928 | 2018-19 | 1,375 | 62 | 74 | 68 | 11 | 115 | 0 | 8 | 23 | 1,735 | सभी सेवाएँ | 2017-18 | 5,433 | 764 | 713 | 696 | 373 | 269 | 65 | 39 | 705 | 9,057 | 2018-19 | 5,362 | 1,478 | 609 | 423 | 566 | 262 | 51 | 37 | 454 | 9,242 | भारतीय बैंकों की विदेशों में परिचालनरत सहायक संस्थाएं | | | यूके | कनाडा | अन्य देश | कुल | डीएएम | 2017-18 | 4 | 27 | 49 | 80 | 2018-19 | 5 | 34 | 41 | 80 | सीआरएस | 2017-18 | 71 | 54 | 137 | 261 | 2018-19 | 46 | 61 | 190 | 296 | टीएफ़आर | 2017-18 | 22 | 6 | 66 | 94 | 2018-19 | 24 | 11 | 64 | 98 | पीएमटी | 2017-18 | 11 | 5 | 90 | 106 | 2018-19 | 24 | 6 | 291 | 321 | डीईआर | 2017-18 | 16 | 4 | 94 | 115 | 2018-19 | 42 | 6 | 108 | 156 | अन्य सेवाएँ | 2017-18 | 128 | 2 | 372 | 502 | 2018-19 | 2 | 3 | 46 | 52 | सभी सेवाएँ | 2017-18 | 251 | 99 | 809 | 1,158 | 2018-19 | 142 | 122 | 740 | 1,004 | |