25 फरवरी 2021 बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सर्वेक्षण-2019-20 आज, रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार (आइटीबीएस) 2019-20 से संबंधित सर्वेक्षण के परिणाम का प्रकाशन अपनी वेबसाइट पर किया। यह वार्षिक सर्वेक्षण, बैंकों, जिनकी उपस्थिति अन्य देशों में भी है, द्वारा उपलब्ध कराई गई कोर बैंकिंग सेवाओं (अर्थात डिपॉजिट और क्रेडिट) तथा वित्तीय अनुषंगी सेवाओं, जो ग्राहक से वसूले गए स्पष्ट / निहित शुल्क / कमीशन (इन सेवाओं के ब्योरे अनुबंध में दिए गए हैं) पर आधारित होती हैं, के संबंध में सूचनाओं का संकलन करता है। उक्त सर्वेक्षण भारतीय बैंकों की ओवरसीज शाखाओं और सहायक / ज्वाइंट वेंचर्स से संबंधित शाखाओं और साथ ही भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों की कार्यप्रणाली के संबंध में प्रतिक्रियाएं उपलब्ध कराता है। इन बैंकों द्वारा विदेश स्थित शाखाओं में पदापित किए गए कर्मचारियों की संख्या भी इसमें रिपोर्ट की गई है। मुख्य बातें -
भारतीय बैंकों ने अपने विदेशी शाखा नेटवर्क में वृद्धि नहीं की, हालांकि उन्होंने कुछ विदेशी सहायक कंपनियों को जोड़ा; 2019-20 के दौरान उनके विदेशी कर्मचारियों की संख्या में भी गिरावट आई (सारणी 1)। -
भारतीय बैंकों की ओवरसीज सब्सिडियरीज और भारत स्थित विदेशी बैंकों ने वर्ष 2019-20 के दौरान अपने समेकित तुलन-पत्र में विस्तार किया है, जबकि अमरीकी डॉलर के संदर्भ में भारतीय बैंकों की विदेश स्थित शाखाओं का कारोबार वर्ष के दौरान संकुचित हुआ है जिसके परिणामस्वरूप उनकी आय और व्यय में कमी आई है (सारणी 2)। -
भारत स्थित विदेशी बैंकों की शाखाओं ने अपनी आय में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज़ की जो मुख्यतया ब्याज से हासिल हुई आय थी (सारणी 3)। -
भारतीय बैंकों की विदेश स्थित शाखाओं की आय का सर्वाधिक अंश ऋण से जुड़ी सेवाएं, विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग सेवाएं और ट्रेड वित्त संबंधित सेवाएं देकर प्राप्त किया गया था। भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों के द्वारा भुगतान और मुद्रा प्रेषण सेवाएं, विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग सेवाएं और ट्रेड वित्त संबंधित सेवाएं देना जारी रखते हुए शुल्क-आय प्राप्त की जा रही थी (सारणी 4)। -
यू के स्थित भारतीय बैंकों की शाखाओं ने सर्वाधिक शुल्क-आय अर्जित की, जिसके बाद क्रमशः हाँग काँग, यूएई और सिंगापुर स्थित उनकी शाखाएं आती हैं (सारणी 5)। (योगेश दयाल) मुख्य महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी: 2020-2021/1151 सारणी 1: रोजगार वितरण – बैंक समूह (मार्च के अंत में) | मदें | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं | 2018-19 | 2019-20 | 2018-19 | 2019-20 | 2018-19 | 2019-20 | शाखाओं की कुल संख्या | 137 | 137 | 369 | 381 | 294 | 306 | कर्मचारियों की कुल संख्या | 3,540 | 3,329 | 5,517 | 5,762 | 23,248 | 23,548 | जिसमें से: | | | | | | | स्थानीय | 2,142 | 1,928 | 4,996 | 5,215 | 23,079 | 23,370 | भारतीय | 1,287 | 1,334 | 490 | 520 | अन्य | 111 | 67 | 31 | 27 | 169 | 178 | टिप्पणियां: 1. डेटा अनंतिम हैं। 2. आंकड़ों के पूर्णांक के कारण घटक मद योग में शामिल नहीं हो सकते। 3. कोष्ठक में आंकड़े मद के लिए वार्षिक वृद्धि का संकेत देते हैं। 4. उपरोक्त टिप्पणियां सभी सारणियों के लिए लागू हैं। | सारणी 2: समेकित तुलन-पत्र की मदें – बैंक समूह (मार्च के अंत में) | मदें | राशि ₹ करोड़ में | राशि अमेरिकी डॉलर $ बिलियन में | 2018-19 | 2019-20 | 2018-19 | 2019-20 | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं | प्रदान किया गया क्रेडिट | 6,80,164 | 7,34,663 | 98.3 | 97.5 | जुटाई गई जमाराशि | 4,21,358 | 4,25,994 | 60.9 | 56.5 | कुल आस्तियां/देयताएं | 12,87,236 | 12,89,244 | 186.1 | 171.0 | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | प्रदान किया गया क्रेडिट | 1,09,595 | 1,11,183 | 15.8 | 14.7 | जुटाई गई जमाराशि | 1,05,582 | 1,12,117 | 15.3 | 14.9 | कुल आस्तियां/देयताएं | 1,63,523 | 1,70,890 | 23.6 | 22.7 | भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं | प्रदान किया गया क्रेडिट | 4,09,620 | 4,32,611 | 59.2 | 57.4 | जुटाई गई जमाराशि | 5,81,558 | 6,84,289 | 84.1 | 90.8 | कुल आस्तियां/देयताएं | 10,53,386 | 12,53,656 | 152.3 | 166.3 | सारणी 3: समेकित आय और व्यय – बैंक समूह | (राशि ₹ करोड़ में) | मदें | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | भारत में विदेशी बैंकों की शाखाएं | | 2018-19 | 2019-20 | 2018-19 | 2019-20 | 2018-19 | 2019-20 | 1. आय | 51,831 (10.9) | 48,891 (-5.7) | 8,707 (9.3) | 8,975 (3.1) | 72,862 (14.8) | 82,946 (13.8) | जिसमें से : ब्याज आय | 45,580 (10.3) | 43,368 (-4.9) | 7,942 (18.7) | 8,124 (2.3) | 58,282 (15.9) | 66,317 (13.8) | 2. व्यय | 56,967 (6.4) | 49,533 (-13.0) | 7,413 (10.7) | 7,713 (4.1) | 56,397 (12.7) | 63,324 (12.3) | जिसमें से : ब्याज व्यय | 35,507 (12.4) | 34,325 (-3.3) | 3,758 (27.2) | 3,953 (5.2) | 26,569 (24.4) | 28,701 (8.0) | सारणी 4: बैंकिंग सेवाओं से शुल्क आय की गतिविधि-वार संरचना – बैंक समूह | (राशि ₹ करोड़ में) | बैंकिंग सेवा | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं | भारत में कार्यरत विदेशी बैंकों की शाखाएं | 2018-19 | 2019-20 | 2018-19 | 2019-20 | जमा खाता प्रबंधन सेवाएं (डीएएम) | 111 | 94 | 172 | 188 | क्रेडिट संबंधित सेवाएं (सीआरएस) | 4,023 | 3,370 | 827 | 867 | वित्तीय लीजिंग सेवाएं (एफएलएस) | 0 | 0 | 0 | 0 | ट्रेड वित्त संबंधित सेवाएं (टीएफआर) | 1,080 | 1,258 | 1,309 | 1,253 | भुगतान एवं मुद्रा अंतरण सेवाएं (पीएमटी) | 332 | 342 | 2,217 | 2,441 | निधि प्रबंधन सेवाएं (एफएमएस) | 0 | 3 | 430 | 364 | वित्तीय परामर्शदात्री और सलाहकार सेवाएं (एफसीए) | 23 | 12 | 770 | 1,013 | हामीदारी सेवाएं (यूएस) | 9 | 7 | 45 | 8 | समाशोधन और निपटान सेवाएं (सीसीएस) | 54 | 67 | 36 | 36 | डेरिवेटिव, स्टॉक, प्रतिभूतियां, विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग सेवाएं (डीईआर) | 1,960 | 2,080 | 2,240 | 2,052 | अन्य वित्तीय सेवाएं (ओएफएस) | 1,649 | 1,983 | 966 | 1,110 | कुल | 9,242 | 9,216 | 9,013 | 9,333 | (2.1) | (-0.3) | (7.4) | (3.5) | टिप्पणि: अन्य वित्तीय सेवाओं में विविध ब्याज आय, कमीशन और विविध आय आदि शामिल हैं। | सारणी 5: देश-वार और गतिविधि-वार बैंकिंग सेवाएं – बैंक समूह | (राशि ₹ करोड़ में) | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की शाखाएं | बैंकिंग सेवा | वित्तीय वर्ष | यूके | हाँग काँग | यूएई | सिंगापुर | यूएसए | बहरीन | अन्य देश | कुल | सीआरएस | 2018-19 | 2,044 | 135 | 1,064 | 272 | 266 | 86 | 157 | 4,023 | 2019-20 | 2,030 | 285 | 288 | 123 | 235 | 162 | 247 | 3,370 | डीईआर | 2018-19 | 1,695 | 0 | 111 | 66 | 1 | 26 | 63 | 1,960 | 2019-20 | 1,709 | 90 | 102 | 103 | 1 | 32 | 43 | 2,080 | ओएफएस | 2018-19 | 1,375 | 15 | 56 | 63 | 11 | 100 | 30 | 1,649 | 2019-20 | 1,747 | -3 | 57 | 91 | 3 | 62 | 25 | 1,983 | टीएफआर | 2018-19 | 243 | 184 | 163 | 183 | 125 | 33 | 150 | 1,080 | 2019-20 | 329 | 233 | 118 | 234 | 154 | 26 | 164 | 1,258 | पीएमटी | 2018-19 | 3 | 26 | 17 | 13 | 156 | 3 | 114 | 332 | 2019-20 | 3 | 17 | 21 | 19 | 159 | 4 | 119 | 342 | अन्य सेवाएं | 2018-19 | 3 | 63 | 68 | 13 | 7 | 15 | 29 | 197 | 2019-20 | 1 | 77 | 50 | 10 | 4 | 9 | 32 | 183 | सभी सेवाएं | 2018-19 | 5,362 | 423 | 1,478 | 609 | 566 | 262 | 542 | 9,242 | 2019-20 | 5,818 | 700 | 637 | 580 | 557 | 295 | 630 | 9,216 | विदेशों में कार्यरत भारतीय बैंकों की सहायक संस्थाएं | बैंकिंग सेवा | वित्तीय वर्ष | यूके | कनाडा | इंडोनेशिया | अन्य देश | कुल | सीआरएस | 2018-19 | 46 | 61 | 29 | 161 | 296 | 2019-20 | 46 | 66 | 23 | 98 | 234 | डीईआर | 2018-19 | 42 | 6 | 2 | 106 | 156 | 2019-20 | 51 | 6 | 2 | 65 | 124 | पीएमटी | 2018-19 | 24 | 6 | 2 | 289 | 321 | 2019-20 | 33 | 7 | 1 | 63 | 103 | टीएफआर | 2018-19 | 24 | 11 | 4 | 60 | 98 | 2019-20 | 19 | 18 | 5 | 62 | 104 | डीएएम | 2018-19 | 5 | 34 | 0 | 41 | 80 | 2019-20 | 10 | 37 | 0 | 9 | 56 | अन्य सेवाएं | 2018-19 | 2 | 3 | 18 | 29 | 52 | 2019-20 | 4 | 11 | 16 | 64 | 96 | सभी सेवाएं | 2018-19 | 142 | 122 | 55 | 686 | 1,005 | 2019-20 | 163 | 145 | 47 | 361 | 717 | |