RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

81333266

बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सर्वेक्षण, 2021-22

12 अक्तूबर 2022

बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर सर्वेक्षण, 2021-22

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज बैंकिंग सेवाओं में अंतरराष्ट्रीय व्यापार (आइटीबीएस) पर सर्वेक्षण के 2021-22 दौर के परिणाम जारी किए। यह वार्षिक सर्वेक्षण, सीमापारीय निधि-आधारित बैंकिंग सेवाओं (यथा, जमा, ऋण) के साथ-साथ भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं और विदेशी सहायक कंपनियों (संयुक्त उद्यमों सहित) तथा भारत में कार्यरत विदेशी बैंक के लिए ग्राहकों से वसूले गए सुनिश्चित / अंतर्निहित शुल्क / कमीशन के साथ वित्तीय सहायक सेवाओं पर केंद्रित है (इन सेवाओं का विवरण अनुबंध में दिया गया है)।

सर्वेक्षण के नवीनतम दौर में विदेशी शाखाओं/सहायक कंपनियों वाले चौदह भारतीय बैंकों और भारत में शाखाओं / सहायक कंपनियों वाले 45 विदेशी बैंकों को शामिल किया गया है। वर्ष के दौरान कुछ शाखाओं के विलय/बंद होने के कारण, भारतीय बैंकों ने 117 विदेशी शाखाओं (पिछले सर्वेक्षण दौर में 121 शाखाओं की सूचना दी गई) की सूचना दी है, जबकि चुनिंदा भारतीय बैंकों ने सहायक कंपनियों के माध्यम से विदेशों में अपनी उपस्थिति में वृद्धि की है (सारणी 1)

प्रमुख बातें :

  • भारतीय बैंकों की समुद्रपारीय व्यापार शाखाओं एवं अनुषंगी संस्थाओं के समेकित तुलन- पत्र में वर्ष 2021-22 के दौरान रुपये के संदर्भ में सीमांत वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अंतर मुद्रा उतार-चढ़ाव के कारण अमेरिकी डॉलर में मूल्यन करने पर क्रमशः (-)1.4 प्रतिशत तथा (-) 1.8 प्रतिशत की कमी आई। दूसरी ओर, भारत में स्थित विदेशी बैंकों ने रुपये के संदर्भ में अपने समेकित तुलन पत्र में 10.3 प्रतिशत और अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 7.0 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की (सारणी 2)।

  • वर्ष 2021-22 के दौरान सभी तीन श्रेणियों की बैंकों द्वारा उधार देने में वृद्धि हुई।

  • जमाराशियों, जो कि भारतीय बैंकों की समुद्रपारीय व्यापार शाखाओं की कुल देयताओं का एक तिहाई हिस्से से कम थीं, में वर्ष के दौरान अमरीकी डॉलर के संदर्भ में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। भारत में स्थित विदेशी बैंक भी जमाराशियों में लगातार संवृद्धि दर्ज कर रहें हैं और जमा संग्रहण पर उनकी निर्भरता अधिक है (कुल देयताओं के 60 प्रतिशत से अधिक)।

  • वर्ष 2021-22 के दौरान सुगम मौद्रिक परिस्थतियों के सापेक्ष, भारतीय बैंकों की समुद्रपारीय शाखाओं की ब्याज आय और व्यय में गिरावट दर्ज की गई; उनकी कुल आय और व्यय में भी कमी आई। भारत में विदेशी बैंकों की कुल आय में भी गैर-ब्याज आय में 25 प्रतिशत की कमी के कारण गिरावट आई (सारणी 3)।

  • भारत में विदेशी बैंकों के लिए आस्तियों पर प्रतिलाभ 2021-22 में घटकर 5.8 प्रतिशत (पिछले वर्ष में 6.6 प्रतिशत) हो गया, लेकिन भारतीय बैंकों की समुद्रपारीय व्यापार शाखाओं (2021-22 में 1.6 प्रतिशत) की तुलना में अधिक रहा (सारणी 3)।

  • वर्ष 2021-22 के दौरान भारत में विदेशी बैंकों की शुल्क आय में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि भारतीय बैंकों की समुद्रपारीय व्यापार शाखाओं की शुल्क आय में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कुल शुल्क आय का लगभग दो-तिहाई, ऋण संबंधी सेवाएं, विदेशी मुद्रा व्यापार सेवाएं, भुगतान और धन संचरण सेवाएं और व्यापार वित्त संबंधी सेवाएं प्रदान करने से प्राप्त हुआ (सारणी 4)।

  • युनाइटेड किंगडम (यूके) में भारतीय बैंकों की शाखाओं ने सबसे अधिक शुल्क आय अर्जित की, इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर और हांगकांग में उनकी शाखाओं ने शुल्क आय का अर्जन किया। (सारणी 5)।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1032



Table 1: Employment Distribution – Bank-groups (end-March)
  Indian Banks’ Branches Operating Abroad Indian Banks' Subsidiaries Operating Abroad* Foreign Banks’ Branches# in India
2020-21 2021-22 2020-21 2021-22 2020-21 2021-22
Total number of branches 121 117 377 429 311 858**
Number of Employees 3,164 3,035 4,943 5,792 23,930 28,087**
of which:  
Local 1,917 1,801 4,452 4,668 23,747 27,935
Indians 1,222 1,207 468 474
Others 25 27 23 650 183 152
*including Joint ventures of Indian banks
**The figures are high due to the merger of Lakshmi Vilas Banks with DBS w.e.f. November 27, 2020
# foreign banks’ branches include their subsidiaries in India.
Notes:
1. Data are provisional.
2. Due to rounding off of figures, the constituent items may not add up to the totals.
3. Financial Year-end FBIL rates were used for Rupee-US Dollar conversion.
4. The above notes are applicable for all tables.

Table 2: Consolidated Balance Sheet Items – Bank-groups (end-March)
Items Amount in Crore Amount in US$ Billion
2020-21 2021-22 2020-21 2021-22
Indian Banks’ Branches Operating Abroad
Credit extended 684,808 774,179 93.2 102.1
Deposits mobilised 398,630 448,575 54.2 59.2
Total Assets/Liabilities 1,377,352 1,400,749 187.4 184.8
Indian Banks' Subsidiaries Operating Abroad
Credit extended 103,555 108,953 14.1 14.4
Deposits mobilised 108,969 110,539 14.8 14.5
Total Assets/Liabilities 164,176 165,669 22.3 21.9
Foreign Banks' Branches in India
Credit extended 415,312 471,673 56.5 62.2
Deposits mobilised 758,361 845,481 103.2 111.5
Total Assets/Liabilities 1,236,476 1,364,416 168.2 180.0

Table 3: Consolidated Income and Expenditure – Bank-groups
(Amount in Crore)
  Indian Banks’ Branches Operating Abroad Indian Banks Subsidiaries Operating Abroad Foreign Banks' Branches Operating in India
  2020-21 2021-22 2020-21 2021-22 2020-21 2021-22
Total Income
29,494 22,914 6,959 7,488 81,406 79,288
(i) Interest Income 24,577 18,883 6,274 6,157 63,304 65,717
(ii) Non-Interest Income 4,917 4,031 685 1,331 18,102 13,571
Total Expenditure 29,563 19,691 5,866 5,734 59,273 60,637
(i) Interest expenses 15,763 9,846 3,318 2,757 21,394 21,438
(ii) other expenses 13,800 9,845 2,548 2,977 37,878 39,199
  Ratio (per cent)
Total income to total assets 2.1 1.6 4.2 4.5 6.6 5.8
Interest Income to total assets 1.8 1.3 3.8 3.7 5.1 4.8
Total expenses to total liabilities 2.1 1.4 3.6 3.5 4.8 4.4
Interest expenses to total liabilities 1.1 0.7 2.0 1.7 1.7 1.6

Table 4: Activity-wise Composition of Fee Income from Banking Services – Bank-groups
(Amount in Crore)
Banking Service Indian Banks’ Branches Operating Abroad Foreign Banks' Branches Operating in India
2020-21 2021-22 2020-21 2021-22
Deposit Account Management Services (DAM) 84 76 218 218
Credit Related Services (CRS) 2,761 2,505 662 1,057
Financial Leasing Services (FLS) 0 0 0 0
Trade Finance Related Services (TFR) 764 737 1,149 1,502
Payment and Money Transmission Services (PMT) 284 331 1,266 1,459
Fund Management Services (FMS) 0 0 368 417
Financial Consultancy and Advisory Services (FCA) 16 13 760 1,044
Underwriting Services (US) 0 10 200 150
Clearing and Settlement Services (CCS) 63 84 28 44
Derivative, Stock, Securities, Foreign Exchange Trading Services (DER) 1,103 835 2,948 3,161
Other Financial Services (OFS) 1,949 1,748 1,123 1,333
Total 7,022 6,339 8,723 10,384
Note: Other financial services include sundry interest income, commission and miscellaneous income, etc.

Table 5: Country-wise and Activity-wise Banking Services – Bank groups
(Amount in crore)
Indian Banks' Branches Operating Abroad
Country   Bahrain Hong Kong Singapore United Arab Emirates United Kingdom Other countries Total
CRS 2020-21 148 244 143 215 1,595 415 2,761
2021-22 111 88 207 322 1,362 416 2,505
DER 2020-21 36 62 63 58 848 36 1,103
2021-22 14 3 40 85 648 46 835
OFS 2020-21 147 25 97 62 1,600 17 1,949
2021-22 96 4 73 124 1,440 11 1,748
TFR 2020-21 16 84 132 61 140 332 764
2021-22 18 107 204 80 75 254 737
Other Services 2020-21 9 98 22 66 3 248 446
2021-22 8 105 28 68 0 304 513
All Services 2020-21 356 512 457 463 4,186 1,048 7,022
2021-22 248 307 551 678 3,525 1,030 6,339
Indian Banks Subsidiaries Operating Abroad
    Canada Kenya Nepal United Kingdom Other countries Total
CRS 2020-21 71 0 36 41 55 203
2021-22 79 0 37 99 57 272
DAM 2020-21 22 0 0 12 7 41
2021-22 38 0 8 5 10 61
DER 2020-21 6 9 37 16 21 89
2021-22 5 7 38 27 18 95
OFS 2020-21 14 8 11 0 15 48
2021-22 17 34 15 136 98 300
PMT 2020-21 6 5 22 48 30 111
2021-22 8 5 35 36 36 120
TFR 2020-21 20 4 41 11 27 103
2021-22 34 3 58 12 26 133
Other Services 2020-21 3 0 0 0 2 5
2021-22 5 0 0 2 257 264
All Services 2020-21 143 25 146 127 158 600
2021-22 188 49 192 315 502 1,246

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?