22 जून 2009 बेंचमार्क मूल उधार दर पर कार्यकारी दल 21 अप्रैल 2009 को जारी वार्षिक नीति वक्तव्य में की गई घोषणा के अनुसरण में भारतीय रिज़र्व बैंक ने 11 जून 2009 को बीपीएलआर पर एक कार्यदल का गठन किया और 19 जून 2009 तक कार्यकारी दल के संदर्भ के प्रस्तावित विषयों पर अभिमत और सुझाव आमंत्रित किए। तदनुसार, 11 जून 2009 की भारतीय रिज़र्व बैंक की प्रेस प्रकाशनी के प्रतिसाद में प्राप्त अभिमतों को ध्यान में रखते हुए कार्यकारी दल के संदर्भ के विषयों को अंतिम रूप दिया गया जो निम्नानुसार हैं :
- बीपीएलआर की अवधारणा और उसके मूल्यन की प्रक्रिया की समीक्षा करना;
- सब-बीपीएलआर उधार का दायरा और उसके कारणों की जाँच करना;
- प्रमुख बैंकों के बीपीएलआर में व्यापक भिन्नता की जाँच करना;
- अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्ट प्रणालियों पर आधारित उचित ऋण मूल्यन प्रणाली का सुझाव देना;
- 2 लाख रूपए तक के छोटे ऋणों और निर्यातकों के लिए लागू उधार दरों की समीक्षा करना;
- खुदरा क्षेत्र में अस्थायी दर ऋणों के लिए उचित बेंचमार्क का सुझाव देना; और
- उधार दरों से संबंधित अन्य कोई मामले पर विचार करना।
यह उल्लेख किया गया था कि श्री दीपक मोहंती, कार्यपालक निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक इस दल के अध्यक्ष होंगे और भारतीय रिज़र्व बैंक के संबंधित विभाग, भारतीय बैंक संघ, भारतीय बैंकिंग संहिता और मानक बोर्ड तथा सार्वजनिक, निजी और विदेशी बैंक इसके प्रतिनिधि होंगे। इस दल में बाहरी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। तदनुसार कार्यकारी दल का गठन निम्नानुसार किया गया :
श्री दीपक मोहंती कार्यपालक निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक मुंबई |
अध्यक्ष |
|
|
डॉ. टी.टी.राममोहन प्रोफेसर भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद |
सदस्य |
|
|
डॉ. जहांगीर अज़िज प्रमुख अर्थशाॉाा (भारत) जे.पी.मोरगन मुंबई |
सदस्य |
|
|
श्री पी.विजय भास्कर मुख्य महाप्रबंधक बैंकिंग परिचालन और विकास विभाग भारतीय रिज़र्व बैंक मुंबई |
सदस्य |
|
|
डॉ. जनक राज प्रभारी परामर्शदाता मौद्रिक नीति विभाग भारतीय रिज़र्व बैंक मुंबई |
सदस्य |
भारतीय बैंक संघ, भारतीय बैंकिंग संहिता और मानक बोर्ड, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, कैनरा बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक और सीटी बैंक के प्रतिनिधि सदस्य होंगे।
डॉ. हिमांशू जोशी निदेशक मौद्रिक नीति विभाग भारतीय रिज़र्व बैंक मुंबई |
सदस्य-सचिव |
कार्यकारी दल किसी भी अन्य सदस्य को विशेष आमंत्रिती के रूप में शामिल कर सकते हैं और सभी शेयरधारकों से परामर्श ले सकते हैं। कार्यकारी दल को सचिवीय सहायता भारतीय रिज़र्व बैंक के मौद्रिक नीति विभाग (एमपीडी) द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यकारी दल संभवत: अपनी रिपोर्ट अगस्त 2009 के अंत तक प्रस्तुत कर देगी। कार्यकारी दल बीपीएलआर सहित बैंकों के उधार दरों से संबंधित मामलों पर अभिमत और सुझाव का स्वागत करता है। कृपया अपने अभिमत और सुझाव प्रभारी परामर्शदाता, मौद्रिक नीति विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई-400001 को भेजे अथवा फैक्स 022-22610430 अथवा janakraj@rbi.org.in पर ई-मेल करें। जी. रघुराज उप महाप्रबंधक प्रेस प्रकाशनी : 2008-2009/2074 |