2015-16 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत
16 जून 2016 2015-16 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जनवरी-मार्च 2015 से संबंधित भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े आज जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर 2015-16 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोतों का समेकन किया गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत : 2015-16 2015-16 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई। विदेशी मुद्रा भंडार में हुए परिवर्तन के स्रोत नीचे सारणी 1 में दर्शाए गए हैं : सारणी 1: विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन के स्रोत * | (बिलियन अमेरिकी डॉलर) | मदें | 2014-15 | 2015-16 | I. | | चालू खाता शेष | -26.9 | -22.2 | II. | | पूंजी लेखा (निवल राशि) (क से च तक) | 88.3 | 40.1 | | a. | विदेशी निवेश (i+ii) | 73.5 | 31.9 | | | i. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश | 31.3 | 36.0 | | | ii. संविभाग निवेश | 42.2 | -4.1 | | | जिसमें से | | | | | एफआईआई | 40.9 | -4.0 | | | एडीआर/जीडीआर | 1.3 | 0.4 | | b. | बैंकिंग पूंजी | 11.6 | 10.6 | | | जिसमें अनिवासी भारतीय जमाराशियां | 14.1 | 16.1 | | c. | अल्पकालिक ऋण | -0.1 | -1.6 | | d. | बाह्य सहायता | 1.7 | 1.5 | | e. | बाह्य वाणिज्यिक उधार | 1.6 | -4.5 | | f. | पूंजी खाता में अन्य मदें | 0.0 | 2.2 | III. | | मूल्यांकनगत परिवर्तन | -24.0 | 0.6 | | | कुल (I+II+III) @ भंडार में बढ़ोतरी(+) / भंडार में कमी (-) | 37.4 | 18.5 | *: बीओपी के पुराने फार्मेट पर आधारित जो चालू खाता के अंतर्गत अंतरणों और पोर्टफोलियो निवेश के अंतर्गत एडीआर/जीडीआर के मामले में नए फार्मेट (बीपीएम6) से भिन्न हो सकता है। @: पूर्णांकन के कारण अंतर, यदि कोई हो नोट: पूंजी लेखे में अन्य लेखे’ के अंतर्गत ‘भूल और चूक’ के अलावा एसडीआर आबंटन, निर्यात में घट-बढ़, विदेशों में रखी निधि, एफडीआई के अंतर्गत प्राप्त ऐसे अग्रिम, जिनका निर्गम नहीं किया गया है तथा पूंजीगत प्राप्तियों से संबंधित लेनदेन शामिल हैं, जिन्हें और कहीं शामिल नहीं किया गया है। | भुगतान संतुलन (मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर) के आधार पर 2015-16 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 17.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़े, जबकि 2014-15 के दौरान उसमें 61.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। विदेशी मुद्रा भंडार में अवास्तविक संदर्भ (मूल्यांकन प्रभावों सहित) में पिछले वर्ष के 37.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 2015-16 के दौरान 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई (सारणी 2)। सारणी 2: भंडार में परिवर्तन की तुलनात्मक स्थिति | (बिलियन अमेरिकी डॉलर) | मदें | 2014-15 | 2015-16 | 1 | विदेशी मुद्रा भंडार में घट-बढ़ (मूल्यांकन प्रभावों सहित) | 37.4 | 18.5 | 2 | मूल्यांकन प्रभाव (अभिलाभ (+)/हानि (-)) | -24.0 | 0.6 | 3 | बीओपी के आधार पर विदेशी मुद्रा भंडार में परिवर्तन (अर्थात मूल्यांकन प्रभावों को छोड़कर) | 61.4 | 17.9 | नोट : भंडार में बढ़ोतरी (+)/भंडार में कमी (-) पूर्णांकन के कारण अंतर, यदि कोई हो | मूल्यांकन लाभ पिछले वर्ष की 24.0 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्यांकन हानि की तुलना में वर्ष 2015-16 के दौरान 0.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक हुआ। अजीत प्रसाद सहायक परामर्शदाता प्रेस प्रकाशनी: 2015-2016/2926 |