RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Press Releases Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

138633307

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (जून 2025)

भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक (एसडीक्यूआई) बनाया है जो रिटर्न जमा करने में सटीकता, समयबद्धता, संपूर्णता और निरंतरता की दृष्टि से डेटा की गुणवत्ता को मापता है। पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक का उद्देश्य 2024 के पर्यवेक्षी रिटर्न प्रस्तुत करने पर मास्टर निदेश में बताए गए सिद्धांतों के पालन का आकलन करना है। अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक स्कोर मार्च 2025 की तुलना में जून 2025 में बेहतर हुआ है।

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक में रुझान

बैंक समूह मार्च 2025 जून 2025
सटीकता संपूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई स्कोर सटीकता संपूर्णता समयबद्धता निरंतरता एसडीक्यूआई स्कोर
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक 86.7 95.8 89.1 85.7 89.3 87.1 96.2 90.5 85.8 89.9
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 85.7 99.4 84.8 85.2 88.8 86.7 100.0 88.3 84.9 90.0
निजी क्षेत्र के बैंक 87.5 98.9 86.5 85.3 89.6 88.0 99.0 87.2 85.8 90.0
विदेशी बैंक 86.9 92.6 90.9 85.9 89.1 87.3 93.0 92.3 86.1 89.7
लघु वित्त बैंक 85.8 98.9 91.5 86.1 90.6 85.4 99.2 92.1 85.9 90.7


जून 2025 को समाप्त हुई तिमाही तक सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के संपूर्ण पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक का वितरण नीचे दिया गया है। जून 2025 में, किसी भी संस्था का स्कोर 80 से कम नहीं था।

SCBs -sDQI Score Distribution

स्कोर की व्याख्या

70 से कम 70 और 80 के बीच 80 और 90 के बीच 90 से अधिक
प्रमुख चिंताएँ सुधार की आवश्यकता स्वीकार्य अच्छा


अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए मापदंड और संपूर्ण पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक में रुझान नीचे दिखाए गए हैं।
 

The trends in the parameters and in overall sDQI scores for SCBs is shown below.


अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के लिए पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक में 87 अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक और उनके मुख्य रिटर्न (जैसे आस्ति देयताओं के संबंध में रिटर्न और तुलन-पत्रेतर जोखिम के संबंध में रिटर्न (एएलई), आस्ति गुणवत्ता के संबंध में रिटर्न (आरएक्यू), परिचालन परिणामों के संबंध में रिटर्न (आरओआर), जोखिम आधारित पर्यवेक्षण के संबंध में रिटर्न (आरबीएस), चलनिधि रिटर्न (एलआर), पूंजी पर्याप्तता के संबंध में रिटर्न (आरसीए), वृहद ऋणों की जानकारी का केंद्रीय भंडार (सीआरआईएलसी) – मेन) शामिल हैं।

पर्यवेक्षी डेटा गुणवत्ता सूचकांक के लिए विस्तृत प्रणाली संबंधी शोध पत्र संलग्न है।

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

संबंधित एसेट

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?