RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S3

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

असेट प्रकाशक

49419558

ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2022 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण – I परीक्षा का परिणाम

(विज्ञापन संख्या 2ए/2021-22 दिनांक 28 मार्च, 2022)

ग्रेड 'बी' (सामान्य) सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2022 में अधिकारियों की भर्ती हेतु चरण-II के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर

2. ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2022 हेतु चरण II परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार होगा:

दिनांक ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती
25 जून 2022 (पूर्वाह्न) प्रश्नपत्र III – वित्त एवं प्रबंधन
25 जून 2022 (अपराह्न) प्रश्नपत्र I - आर्थिक और सामाजिक मुद्दे; तथा प्रश्नपत्र II - अंग्रेजी

टिप्पणी:

क. परीक्षा का समय और सूचना पुस्तिका आदि की जानकारी सहित प्रवेश पत्रों को डाउनलोड करने के लिए लिंक जल्द ही भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

ख. ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती 2022 चरण-I परीक्षा के लिए व्यक्तिगत अंकतालिका और श्रेणी-वार कट ऑफ 15 कार्य दिवसों के भीतर वेबसाइट पर इंटरेक्टिव तरीके से प्रदर्शित की जाएगी।

3. ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती के लिए चरण-II परीक्षा – पैनल वर्ष 2022

ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2022 के लिए चरण-II ऑनलाइन परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्हें चरण-I परीक्षा के परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है; के लिए 25 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। उम्मीदवारों को दोनों पालियों में उपस्थित होना आवश्यक है। पूर्वाह्न और अपराह्न की पाली के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड किए जाने चाहिए। चरण-II परीक्षा/पाली का समय और परीक्षा स्थल दोनों प्रवेश पत्रों में दर्शाएं जाएंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक, चरण-II परीक्षा के लिए सूचना पुस्तिका और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए अनुदेश तथा स्क्राइब का उपयोग करने वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए संयुक्त परिवचन/घोषणा पत्र जल्द ही भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। चरण -II परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र वही होगा जो कि उम्मीदवारों ने अपने ऑनलाइन आवेदन में चुना है। परीक्षा स्थल/केंद्र में परिवर्तन के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

दावा अस्वीकरण: हालांकि परिणाम तैयार करते समय अत्यंत सावधानी बरती गई है, फिर भी बोर्ड अनजाने में हुई त्रुटि/त्रुटियों; यदि कोई हो, को सुधार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Caution

सावधानी

भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।

यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं। इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

Web Content Display (Global)

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

क्या यह पेज उपयोगी था?