ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2023 के लिए चरण–I परीक्षा का परिणाम - आरबीआई - Reserve Bank of India
ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2023 के लिए चरण–I परीक्षा का परिणाम
(दिनांक 09 मई 2023 का विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24)
2. ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2023 के लिए चरण-II परीक्षा हेतु परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार होगा:
दिनांक | ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती |
30 जुलाई 2023 (पूर्वाह्न) | प्रश्नपत्र III – सामान्य वित्त और प्रबंधन |
30 जुलाई 2023 (अपराह्न) | प्रश्नपत्र I - आर्थिक और सामाजिक मुद्दे; तथा प्रश्नपत्र II – अंग्रेजी (लेखन कौशल) |
टिप्पणी:
(क) परीक्षा के समय और सूचना पुस्तिका आदि की जानकारी सहित प्रवेश पत्रों को डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
(ख) ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) सीधी भर्ती 2023 चरण-I परीक्षा के लिए व्यक्तिगत अंकतालिका और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक 15 कार्य दिवसों के भीतर भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर इंटरेक्टिव तरीके से प्रदर्शित किए जाएंगे।
3. ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) में अधिकारियों की सीधी भर्ती – पैनल वर्ष 2023 के लिए चरण-II परीक्षा
ग्रेड ‘बी’ (सामान्य) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2023 के लिए चरण-II ऑनलाइन परीक्षा 30 जुलाई 2023 को केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्हें चरण-I परीक्षा के परिणाम के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। उम्मीदवारों को दोनों पालियों में उपस्थित होना आवश्यक है। पूर्वाह्न और अपराह्न की पाली के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड किए जाने चाहिए। चरण-II परीक्षा/पाली का समय और परीक्षा स्थल दोनों प्रवेश पत्रों में दर्शाया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक, चरण-II परीक्षा के लिए सूचना पुस्तिका, स्क्राइब का प्रयोग करने वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए अनुदेश, 40% से कम दिव्यांगता और लिखने में कठिनाई वाले उम्मीदवारों के लिए अनुदेश, स्क्राइब का प्रयोग करने वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए संयुक्त वचन / घोषणा पत्र जल्द ही भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा स्थल/केंद्र में परिवर्तन के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
दावा अस्वीकरण: हालांकि परिणाम तैयार करते समय अत्यंत सावधानी बरती गई है, फिर भी बोर्ड अनजाने में हुई त्रुटि/त्रुटियों; यदि कोई हो, को सुधारने का अधिकार रखता है।