उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण - आरबीआई - Reserve Bank of India
उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण
आज, रिज़र्व बैंक ने मार्च 2022 चक्र के लिए उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस)1 के परिणाम जारी किए। यह सर्वेक्षण 02 से 11 मार्च, 2022 के दौरान 19 प्रमुख शहरों2 में किया गया। सर्वेक्षण इन शहरों में 5,984 परिवारों से सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, समग्र मूल्य स्थिति और स्वयं की आय और व्यय पर वर्तमान धारणा (एक वर्ष पहले की तुलना में) और एक वर्ष आगे की अपेक्षाएँ प्राप्त करता है। विशेष:
![]() नोट: कृपया समय श्रृंखला डेटा के लिए एक्सेल फ़ाइल देखें4 ![]()
1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो जरूरी नहीं कि रिज़र्व बैंक द्वारा साझा किए गए हों। पिछले सर्वेक्षण चक्र के परिणाम बैंक की वेबसाइट पर फ़रवरी 10, 2022 को जारी किए गए थे। 2 इन परिणामों में 6 नए केन्द्रों (अर्थात, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, जम्मू, नागपुर, रायपुर और रांची) के अलावा 13 केंद्र (अर्थात, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम)) शामिल हैं, जिनके परिणाम जनवरी 2022 के दौर तक प्रसारित किए गए। मार्च 2021 से मार्च 2022 तक के 6 नए केंद्रों सहित सभी 19 शहरों के परिणाम संलग्न एक्सेल फ़ाइल में जारी किए गए हैं और उन्हें संबंधित तालिकाओं में भी अपडेट किया गया है। 3 CSI और FEI को आर्थिक स्थिति, आय, व्यय, रोजगार और मूल्य स्तर के लिए क्रमशः मौजूदा (एक वर्ष पहले के मुक़ाबले) तथा एक वर्ष आगे की शुद्ध प्रतिक्रियाओं के आधार पर संकलित किया गया है। CSI/FEI = 100 + उपरोक्त मानकों के शुद्ध प्रतिक्रियाओं का औसत। 4 पिछले सर्वेक्षण चक्रों के लिए यूनिट-स्तर डेटा बैंक के भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (DBIE) पोर्टल पर उपलब्ध हैं। (वेबलिंक: https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=unitLevelData) |