RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

थीम
थीम
टेक्स्ट का साइज़
टेक्स्ट का साइज़
S1

RBI Visions - Banner with Breadcrumb

Career - Strategies for Implementation of the Vision

विज़न के कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां

एक संस्थान के रूप में आरबीआई का उद्देश्य नागरिकों और अन्य संस्थानों के प्रदर्शन, विश्वास को मजबूत बनाना और राष्ट्रीय और वैश्विक भूमिकाओं में प्रासंगिकता और महत्व को बढ़ाना है।

आरबीआई का उद्देश्य इनोवेट, कुशल और गतिशील मानव संसाधनों के साथ मिलकर पारदर्शी, जवाबदेह और नैतिक आंतरिक शासन, सर्वश्रेष्ठ और पर्यावरण अनुकूल इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा इन्हें प्राप्त करना है।

Vision 1

विज़न 1: अपने कार्यों के निष्पादन में उत्कृष्टता

विज़न 1: अपने कार्यों के निष्पादन में उत्कृष्टता

विज़न स्टेटमेंट के कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां

  • (i) अधिग्रहण एवं संवितरण में दक्षता; (ii) उच्च गुणवत्ता वाले मुद्रा नोट; (iii) अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से मुद्रा प्रबंधन में सुधार।
  • प्रारक्षित निधि संबंधी प्रबंधन कार्यों का कुशल निष्पादन।
  • नीतिगत प्रयोजनों हेतु अनुसन्धानों एवं प्रकाशनों के मानकों में संवृद्धि।
  • 'बैंकर टू गवर्नमेंट' कार्य की प्रभाविता एवं स्वचालन में संवृद्धि।
  • आधघात-सह वित्तीय मध्यस्थता-पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण एवं विनियामक रूपरेखा को और परिष्कृत करना।
  • बैंकों एवं गैर-बैंकों से संबन्धित विनियमों को युक्तिसंगत एवं सरल बनाना।
  • अभिसरण- अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ विवेकपूर्ण विनियमन।
  • संरेखण- वित्तीय कार्रवाई टास्क फोर्स के साथ अपने ग्राहक को जानिए अनुदेशों का।
  • आधघात-सह वित्तीय मध्यस्थता पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना; विनियामक व पर्यवेक्षी रूपरेखा को सुदढ़ एवं ठोस निर्वाह हेतु परिष्कृत करना।
  • डिजिटल भुगतानों को अधिक प्रबल बनाने में ध्यान केन्द्रित करने के साथ वित्तीय बाजार की आधारभूत रूपरेखा के आघात-सहता, सत्यनिष्ठा एवं दक्षता को सुदृढ़ करना।
  • सांख्यिकीय विश्लेषण, अग्रगामी सर्वेक्षण, सूचना प्रबंधन एवं 'अत्याधुनिक' डेटा गहन-नीति अनुसंधान के माध्यम से बैंक की नीतियों एवं कार्यों को संवर्धित करना।
  • विनियामक अनुपालन के सरलीकरण एवं कारोबार करने में सरलता प्रदान करने हेतु फेमा, 1999 के अंतर्गत विनियामक संरचना की समीक्षा।
  • विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के अंतर्गत विनियमों की समीक्षा के माध्यम से रुपए के अंतर्राट्रीयकरण को प्रोत्साहित करना।
  • आघात-सह वित्तीय मध्यस्थता परिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना; वित्तीय समावेशन रूपरेखा को सुदढ़ एवं ठोस निर्वाह हेतु परिष्कृत करना।
  • देश में फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र के प्रबंधन हेतु उपयुक्त रूपरेखा का विकास।
  • केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) की चरणबद्ध शुरुआत।
  • विनियमनों के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं कुशल क्रियान्वयन हेतु उभरते हुए सुपटेक समाधानों को अपनाना।
  • विनियमित संस्थाओं हेतु रेगटेक समाधानों के विकास की सुविधा देना।
  • बैंक विनियमित वित्तीय बाज़ारों एवं बैंक के तरलता प्रबंधन रूपरेखा की सुददढ़ता एवं आघात-सहता सुनिश्चित करना।
  • वित्तीय बाज़ारों एवं बाजार के आधारभूत संरचना की आघात-सहता एवं दक्षता सुदृढ़ करना।
  • क्त्तीय स्थिरता हेतु आघात-सह पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करना एवं उसकी निगरानी करना।
  • सार्वजनिक ऋण प्रबंधन की प्रभावशीलता में संवृद्धि।
  • भारत में सरकारी प्रतिभूति बाजार का विस्तारण एवं फैलाव।
  • मौद्रिक नीति रूपरेखा एवं प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना।

Vision 2

विज़न 2: भारतीय रिज़र्व बैंक में नागरिकों एवं संस्थानों का सुदृढ़ विश्वास

विज़न 2: भारतीय रिज़र्व बैंक में नागरिकों एवं संस्थानों का सुदृढ़ विश्वास

विज़न स्टेटमेंट के कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां

  • देश भर में बैंक की उपस्थिति सुनिश्चित करना।
  • उपभोक्ता अनुकूल क्तीय सेवाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखना, कुशल वैकल्पिक शिकायत निवारण तंत्र एवं उपभोक्ताओं के जागरूकता को बढ़ाना।
  • बैंक द्वारा जनता की जागरूकता हेतु शुरू किए गए पहलों पर प्रतिक्रिया व प्रभाव मूल्यांकन प्राप्त करना।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट को समकालीन एवं सुगम बनाना और इसके माध्यम से जनता को बेहतर जानकारी प्रदान करना।
  • जनता की जागरूकता एवं जुड़ाव को बढ़ाना।
  • बाहा हितधारकों हेतु 'लेस पेपर' एवं वर्चुयल वर्क फ़्लो को अपनाना।
  • विनियमित संस्थाओं में बेहतर अनुपालन संस्कृति को आगे बढ़ाना।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक की आंतरिक व बाहा नीतियां को प्रबल एवं व्यापक बनाना सुनिश्चित करना।

Vision 3

विज़न 3: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय भूमिकाओं में संवर्धित प्रासंगिकता एवं महत्व

विज़न 3: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय भूमिकाओं में संवर्धित प्रासंगिकता एवं महत्व

विज़न स्टेटमेंट के कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां

  • एशियाई समाशोधन संघ तंत्र के माध्यम से भारतीय रूपए के अंतर्रष्ट्रीयकरण को संवर्धित करना।
  • अन्य अधिकार क्षेत्र में बैंक की ब्रांड इकिटी को बढ़ाना।
  • बैंक के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय जुड़ावों को अधिक गहन करना।

Vision 4

विज़न 4: पारदर्शी, उत्तरदायी एवं आचारनीति संचालित आंतरिक शासन

विज़न 4: पारदर्शी, उत्तरदायी एवं आचारनीति संचालित आंतरिक शासन

विज़न स्टेटमेंट के कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां

  • कॉर्पोरेट कार्यनीति, बजट प्रबंधन एवं कारोबार निरंतरता रूपरेखा को सुदृढ़ करना।
  • अनुपालन में सुधार हेतु नियमों एवं विनियमनों की समान समझ को सक्रिय करना।
  • लेखापरीक्षा एवं जोखिम प्रकार्यों द्वारा किए गए जोखिम मूल्यांकन का अधिक अभिसरण।
  • प्रभावी जोखिम आश्वासनों हेतु लेखापरीक्षा प्रबंधन एवं जोखिम निगरानी प्रणाली एप्लिकेशन का लाभ उठाना।
  • व्यापक एवं सुदृढ़ रिज़र्व बैंक आंतरिक लेखापरीक्षा।
  • लेखापरीक्षा प्रबंधन एवं जोखिम निगरानी प्रणाली में विभिन्न लेखापरीक्षा ओं का व्यापक कवरेज।
  • निर्माण परियोजनाओं से संबन्धित आंतरिक प्रक्रियाओं की पूर्ण समीक्षा एवं सुधार।
  • वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ साइबर सुरक्षा नियंत्रण को संरेखित करना।
  • बैंक के चलनिधि जोखिमों का आकलन करना।
  • बैंक में उभरते जोखिमों का आकलन करना।
  • बैंक में जोखिम संस्कृति को बढ़ावा देना।
  • उद्यम जोखिम प्रबंधन की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं को अपनाना।
  • आंतरिक शासन के पहलुओं की आवधिक समीक्षा।

Vision 5

विज़न 5: सर्वोकृष्ट एवं पर्यावरण हितैषी डिजिटल एवं भौतिक आधारभूत संरचना

विज़न 5: सर्वोकृष्ट एवं पर्यावरण हितैषी डिजिटल एवं भौतिक आधारभूत संरचना

विज़न स्टेटमेंट के कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां

  • संवहनीय आईटी आधारभूत संरचना का निर्माण, आघात-सहता, विश्वसनीयता, सुरक्षा पर केंद्रित नवीन एप्लीकेशनों के क्रियान्वयन के माध्यम से उभरते प्रौद्योगिकियों को अपनाना; अभिगम्यता; प्रयोज्यता व समावेशन को बढ़ाने के लिए प्रचलित एप्लीकेशनों/ आधारभूत संरचना को उन्नत करना।
  • मानव संसाधन (एचआर) प्रक्रियाओं के संबंध में इज ऑफ डूइंग बिजनेस को सक्रिय करना।
  • स्वचालित प्रक्रियाओं, सूचनाओं का एकीकरण प्राप्त करना एवं सर्वोत्तम पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के आधार पर सुदढ़ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रणाली के माध्यम से प्रसारण सुनिश्चित करना।
  • स्वच्छता एवं भौतिक सुरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित करते हुए बैंक परिसर में ग्रीन रेटिंग के साथ आर्किटेक्चर उत्कृष्टता एवं सौंदर्यता का एकीकरण।

Vision 6

विज़न 6: नवोन्मेषी, क्रियाशील एवं कुशल मानव संसाधन

विज़न 6: नवोन्मेषी, क्रियाशील एवं कुशल मानव संसाधन

विज़न स्टेटमेंट के कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां

  • क्रियाशील मानव संसाधन के निर्माण हेतु पुनःकुशलता एवं प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना।
  • कार्यबल द्वारा शोध-आधारित निर्णय लेने को बढ़ावा देने हेतु प्रौद्योगिकी एवं डेटा विश्लेषिकी का प्रयोग करना।
  • प्रभावी संचार, सकारात्मक कार्यस्थल अनुभव एवं कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए एक कुशल एवं सुविधाजनक कर्मचारी इंटरफेस विकसित करना।
  • बेहतर नियोक्ता-कर्मचारी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक श्रवण-उन्मुख संगठनात्मक संस्कृति की स्थापना।
  • कर्मचारियों हेतु इन-हाउस काउंसलिंग की सुविधा।
  • बैंक के प्रशिक्षण संस्थानों की सहायता से एवं निरंतर शिक्षण पर केंद्रित सुदृढ़ ऑनलाइन प्रशिक्षण तंत्र के माध्यम से क्षमता निर्माण।
  • उभरते नए युग के बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग शब्दावली के उपयोगकर्ताओं हेतु शब्दावली को संवर्धित एवं अद्यतन करना।
  • राजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना।

Web Content Display (Global)

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

Scan Your QR code to Install our app

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: मई 21, 2023

क्या यह पेज उपयोगी था?