RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

Notification Marquee

आरबीआई की घोषणाएं
आरबीआई की घोषणाएं

असेट प्रकाशक

138214195

ऋण संविभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रावधानों का विवेकपूर्ण उपचार

 

भारिबैं./2008-09/514
संदर्भ.सं.शबैंवि.पीसीबी.परि.सं.73 /09.14.000/2009-10

29 जून 2009

मुख्य कार्यपालक अधिकारी
सभी प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक

महोदय /महोदया

ऋण संविभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रावधानों का विवेकपूर्ण उपचार

ऋण संविभाग से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रावधानों के विवेकपूर्ण उपचार के संदर्भ में निम्नलिखित दिशानिर्देश बनाने का निर्णय लिया गया है । यह स्पष्ट किया जाता है कि संबंधित प्रावधानों की गणना केवल उनके सामने दर्शाए गए उद्देश्य के लिए ही की जाएगी ।

(i) निर्धारित दर से अधिक दर पर अनर्जक आस्तियों के लिए अतिरिक्त प्रावधान

विनियामक मानदंड प्रावधानों के लिए न्यूनतम अपेक्षाओं को दर्शाते हैं । इसलिए, बैंक विद्यमान विनियामों के अंतर्गत निर्धारित दर से उच्च दर पर स्वेच्छा से एनपीए के लिए विशेष प्रावधान करें यदि ऐसी उच्च दरें, वसूली राशि की अनुमानित वास्तविक हानि का प्रावधान करने के लिए निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित नीति पर आधारित हों तथा नीति कई साल से निरंतर अपनायी जा रही हो या संबंधित राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, बहुराज्यीय सहकारी समितियां अधिनियम 2002 में इसका प्रावधान हो । एनपीए के लिए अतिरिक्त विशेष प्रावधान जैसे एनपीए के लिए न्यूनतम विनियामक प्रावधान का सकल एनपीए के साथ समंजन कर निवल एनपीए की राशि परिकलित करें । एनपीए के लिए अतिरिक्त विशेष प्रावधान टियर II पूंजी में शामिल नहीं किया जाएगा ।

(ii) एनपीए की बिक्री पर अधिक प्रावधान

जोखिम भारित आस्तियों की समग्र सीमा के 1.25% के अधीन एनपीए की बिक्री पर मिलने वाले अधिक प्रावधान टियर II पूंजी में शामिल किए जा सकतें हैं ।

(iii) उचित मूल्य में ह्रास के लिए प्रावधान 

मानक आस्ति तथा एनपीए दोनों मामलों में ब्याज दर में कटौती तथा /या मूलधन की राशि के पुनर्निर्धारण के कारण उचित मूल्य में हुए ह्रास के लिए किए गए प्रावधानों को संबंधित आस्ति से समंजित करने की अनुमति दी गई है ।

उपर्युक्त दिशानिर्देश इस परिपत्र की तारीख से प्रभावी रहेंगे ।

भवदीय


(ए.के. खौंड)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक

RbiTtsCommonUtility

प्ले हो रहा है
सुनें

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

RbiSocialMediaUtility

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया:

क्या यह पेज उपयोगी था?