हैदराबाद में बैंक के क्वार्टरों में विजिटिंग ऑफिसर्स फ्लैट्स (वीओएफ), ट्रांजिट हॉलिडे होम (टीएचएच), मेडिकल फ्लैट्स और खाली सिंगल रूम अकोमोडेशन (एसआरए) में रखरखाव, हाउसकीपिंग और कैटरिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए
हैदराबाद में बैंक के क्वार्टरों में विजिटिंग ऑफिसर्स फ्लैट्स (वीओएफ), ट्रांजिट हॉलिडे होम (टीएचएच), मेडिकल फ्लैट्स और खाली सिंगल रूम अकोमोडेशन (एसआरए) में रखरखाव, हाउसकीपिंग और कैटरिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए
|
भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद (जिसे इसके बाद "बैंक" कहा जाएगा) रेड हिल्स और अमीरपेट में स्थित बैंक के ऑफिसर्स क्वार्टर्स में विजिटिंग ऑफिसर्स फ्लैट्स (वीओएफ) और बेगमपेट, हैदराबाद में स्थित बैंक के स्टाफ क्वार्टर्स में ट्रांजिट हॉलिडे होम्स (टीएचएच) तथा मेडिकल फ्लैट्स और खाली सिंगल रूम अकोमोडेशन (एसआएए) में रखरखाव, हाउसकीपिंग और कैटरिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए दो-बोली वाली प्रणाली (भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – वित्तीय बोली) के अंतर्गत ई-निविदा आमंत्रित करता है। यह अनुबंध शुरू में में 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक की अवधि के लिए मान्य होगा और उसके बाद दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से तय दरों पर और ठेकेदार के कार्यप्रदर्शन के आधार पर अगले दो और वर्षों के लिए (एक बार में एक वर्ष के लिए) नवीनीकृत किया जाएगा। निविदा दस्तावेज वेबसाइट https://www.rbi.org.in से "निविदाएं" लिंक के अंतर्गत और https://www.mstcecommerce.com/eprocn से 30 जनवरी, 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट/एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बोलीदाता को किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए नियमित रूप से उपरोक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल देखते रहना चाहिए। इस कार्य की अनुमानित लागत ₹1.10 करोड़ (रुपये एक करोड़ दस लाख मात्र) प्रति वर्ष है। ₹ 2,20,000/- (रुपये दो लाख बीस हजार मात्र) की बयाना जमा राशि (ईएमडी) का भुगतान 10 मार्च, 2026 को अपराह्न 05:00 बजे या उससे पहले एनईएफटी के माध्यम से किया जाना है। भुगतान का प्रमाण तकनीकी-वाणिज्यिक बोली के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। निविदा अनुसूची (एसओटी)
बोलीदाताओं को ई-निविदा से संबंधित निर्देशों के अनुसार अपना प्रस्ताव सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ, सभी प्रकार से पूरा करके दिनांक 10 मार्च, 2026 को अपराह्न 05:00 बजे या उससे पहले प्रस्तुत करना चाहिए। क्षेत्रीय निदेशक |
जारी आंकड़े
इस खण्ड में भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्त कर सकते हैं।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्तूबर 26, 2023