RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiStatisticsFilter

सर्च रिफाइन करें

आवृत्ति:

फंक्शन:

असेट प्रकाशक

चेन्‍नै में बैंक की आवासीय कॉलोनियों (पूनमल्ली हाई रोड और चूलैमेडु हाई रोड स्थित रिज़र्व बैंक स्टाफ क्वार्टर्स, एसएएफ गेम्स विलेज - कोयम्बेडु और पसुमै – अण्‍णा नगर स्थित रिज़र्व बैंक अधिकारी क्वार्टर्स) में सुविधा प्रबंध (केयरटेकिंग और केटरिंग) सेवाओं (एएमसी) 01 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक की अवधि के लिए

Published on फ़रवरी , 20 2026
| |

चेन्‍नै में बैंक की आवासीय कॉलोनियों (पूनमल्ली हाई रोड और चूलैमेडु हाई रोड स्थित रिज़र्व बैंक स्टाफ क्वार्टर्स, एसएएफ गेम्स विलेज - कोयम्बेडु और पसुमै – अण्‍णा नगर स्थित रिज़र्व बैंक अधिकारी क्वार्टर्स) में सुविधा प्रबंध (केयरटेकिंग और केटरिंग) सेवाओं (एएमसी) 01 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक की अवधि के लिए

OPEN

भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै निम्नलिखित कार्य के लिए सीमित ई-टेंडर आमंत्रित करता है – "चेन्‍नै में बैंक की आवासीय कॉलोनियों (पूनमल्ली हाई रोड और चूलैमेडु हाई रोड स्थित रिज़र्व बैंक स्टाफ क्वार्टर्स, एसएएफ गेम्स विलेज - कोयम्बेडु और पसुमै – अण्‍णा नगर स्थित रिज़र्व बैंक अधिकारी क्वार्टर्स) में सुविधा प्रबंध (केयरटेकिंग और केटरिंग) सेवाओं (एएमसी) 01 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक की अवधि के लिए।” निविदा प्रक्रिया केवल एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्यम से की जाएगी।

ई-निविदा की अनुसूची निम्नानुसार है:

ए) विभाग का नाम मानव संसाधन प्रबंध विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्‍नै
बी) ई-निविदा सं. आरबीआई/चेन्‍नै/एचआरएमडी/5/25-26/ईटी/1030
सी) ई-निविदा का नाम आरबीआई, चेन्नै में बैंक की आवासीय कॉलोनियों (पूनैमल्ली हाई रोड और चूलैमेड़ु हाई रोड पर स्थित रिज़र्व बैंक स्टाफ क्वार्टर्स, एसएएफ गेम्स विलेज - कोयम्बेडु और पसुमई - अन्ना नगर वेस्ट में स्थित रिज़र्व बैंक अधिकारी क्वार्टर्स) में सुविधा प्रबंध (केयरटेकिंग और केटरिंग) सेवाओं (एएमसी) 01 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक की अवधि के लिए।
डी) निविदा का माध्‍यम ई-निविदा खरीद प्रणाली ऑनलाइन
(www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) के माध्यम से
(भाग 1 - तकनीकी बोली और भाग 2 – वित्‍तीय बोली)
ई) पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए एनआईटी की उपलब्धता की दिनांक 20.02.2026 को 15:00 बजे से
एफ) निविदा का अनुमानित मूल्‍य ₹1,01,79,049/- (केवल एक करोड़ एक लाख उनहत्तर हजार और उनचास रुपये) जीएसटी सहित। प्रारंभिक अवधि 01 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक है, जिसे बैंक के विवेकानुसार वार्षिक आधार पर दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
जी) बयाना जमाराशि (ईएमडी) एनईएफटी द्वारा ₹2,03,581/- (केवल दो लाख तीन हज़ार पांच सौ इक्यासी रुपये)

लाभार्थी का नाम: आरबीआई, चेन्‍नै
लाभार्थी खाता नंबर: 186003001
आईएफएससी: RBIS0CNPA01 (5 वां और 10 वां अंक शून्य है)

ईएमडी का भुगतान करने संबंधी साक्ष्‍य को एमएसटीसी पोर्टल में अपलोड किया जाना है। बोली लगाने वालों को यह भी सूचित किया जाता है कि वे ई-मेल आईडी: allotmentchennai@rbi.org.in पर ईएमडी अदा करने संबंधी साक्ष्‍य का लेन-देन नंबर (स्‍कैन प्रति) भेजें।
एच) ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम दिनांक 06.04.2026 को 11:00 बजे
आई) (www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi) पर तकनीकी बोली एवं वित्‍तीय बोली शुरू होने की दिनांक 23.03.2026 को 10:00 बजे
जे) तकनीकी बोली और वित्‍तीय बोली प्रस्‍तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की दिनांक 06.04.2026 को 11:00 बजे
के) भाग-1 (यानी तकनीकी बोली) खोलने की दिनांक और समय

भाग-2 (यानी वित्‍तीय बोली) खोलने की दिनांक
06.04.2026 को 15:00 बजे

भाग-2 (वित्‍तीय बोली) इलेक्‍ट्रॉनिक रूप से केवल उन बोलीकर्ताओं की खोली जाएगी जिनका भाग–1 (तकनीकी बोली) आरबीआई, चेन्‍नै द्वारा स्वीकार्य पाई जाती है। ऐसे बोलीकर्ताओं को उनके द्वारा दिए गए वैध ई-मेल आईडी के माध्यम से भाग-2 (वित्‍तीय बोली) खोलने की दिनांक संबंधी सूचना दी जाएगी।
एल) बोली-पूर्व बैठक (ऑफलाइन) जिन बोलीकर्ताओं ने निविदा के विभिन्न पहलुओं को बैंक के प्रामाणिक स्रोत द्वारा स्पष्ट किए जाने का विकल्प चुना है, ऐसे इच्छुक बोलीकर्ताओं के लिए बोली-पूर्व बैठक आयोजित की जाएगी।

बोली-पूर्व बैठक की दिनांक और समय: 20.03.2026 को 11.30 बजे

बोली-पूर्व बैठक का स्थान: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, सम्मेलन कक्ष नंबर 1, दूसरी मंजिल, फोर्ट ग्लासिस, राजाजी सालै, चेन्नै 600001.

अस्वीकरण: केवल बोली-पूर्व बैठक में भागीदारी संविदा प्रदान किए जाने की गारंटी नहीं होगी और यह निविदा में उल्लिखित शर्तों एवं निबंधनों के अधीन है।

बोली-पूर्व बैठक में भाग लेना केवल स्वैच्छिक है और इसमें भाग लेने की सभी व्यवस्था इच्छुक बोलीकर्ताओं द्वारा की जानी चाहिए।

बोली-पूर्व बैठक प्रामाणिक / अधिकृत बैंक स्रोत से संपूर्ण निविदा में किसी भी प्रावधान पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए केवल एक मंच है और बैंक किसी भी परिस्थिति में किसी भी शर्तों एवं निबंधनों में छूट देने के दावों को को हतोत्साहित करता है।

आवश्यकतानुसार बैठक की दिनांक और समय परिवर्तन के अधीन है। बैंक यदि आवश्यक समझे तो अपने विवेक से बोली-पूर्व बैठक को रद्द कर सकता है।

2. बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूरी तरह या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक किसी भी एक या सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का भी अधिकार सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़़र्व बैंक, चेन्‍नै

Statistics-Data Releases-Overview

जारी आंकड़े

इस खण्‍ड में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था, बैंकिंग और वित्‍त के विभिन्‍न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्‍ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्‍ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्‍यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

खोज परिणाम

भुगतान संतुलन
त्रैमासिक

श्रेणी पहलू

केटेगरी

श्रेणी पहलू

केटेगरी

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्‍तूबर 26, 2023

क्या यह पेज उपयोगी था?