RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiStatisticsFilter

सर्च रिफाइन करें

आवृत्ति:

फंक्शन:

असेट प्रकाशक

भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै में कॉफी/चाय वेंडिंग मशीन की स्थापना और कॉफी/चाय सेवाओं के लिए जनशक्ति की आपूर्ति के लिए

Published on दिसंबर , 11 2025
| |

भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै में कॉफी/चाय वेंडिंग मशीन की स्थापना और कॉफी/चाय सेवाओं के लिए जनशक्ति की आपूर्ति के लिए

CLOSED

बोली जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्‍नै निम्नलिखित कार्य के लिए ऐसे पात्र संविदाकारों से ई-निविदा के माध्यम से दो-भाग निविदा आमंत्रित करता है जो नीचे विनिर्दिष्ट न्यूनतम पूर्व-योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं। जिस कार्य के लिए बोलियां आमंत्रित की जाती हैं उसका मुख्य ब्‍योरा और बोलीदाता के लिए महत्वपूर्ण अनुदेश निम्नानुसार हैं:

क. विभाग का नाम मानव संसाधन प्रबंध विभाग (एचआरएमडी), भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्‍नै।
ख. ई-निविदा संख्या: आरबीआई/चेन्नै क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/2/25-26/ईटी/677 (चाय कॉफी सेवाएँ और सीवीएम)
ग. ई-निविदा का नाम (कार्य का विवरण) भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै में चाय/कॉफी की वेंडिंग मशीनों की स्थापना और चाय/कॉफी तैयार करने और परोसने के लिए जनशक्ति की आपूर्ति
घ. निविदा का माध्यम https://www.mstcecommerce.com/eprocn (एमएसटीसी पोर्टल) के माध्यम से ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम ऑनलाइन (भाग I - तकनीकी बोली और भाग II - वित्तीय बोली)
ङ. पार्टियों को डाउनलोड करने के लिए एनआईटी उपलब्ध होने की दिनांक 10 दिसंबर, 2025 को अपराह्न 13:00 बजे से
च. निविदा का अनुमानित मूल्य (लगभग) ₹42,52,000/- (रुपये बयालीस लाख बावन हजार मात्र)।

01 जनवरी, 2026 से 31 मई, 2026 तक 05 महीने की अवधि के लिए।
छ. बयाना जमाराशि (ईएमडी) एनईएफटी द्वारा ₹89,040/- (रुपये नवासी हजार चालीस मात्र)

लाभार्थी का नाम: एनईएफटी आवक खाता

लाभार्थी का खाता सं.: 186003001

आईएफएससी: RBIS0CNPA01 (5वां और 10वां अंक शून्य है)

टिप्पणी:

कृपया ब्‍योरा "ओएलडीआर-निविदा-चाय / कॉफी सेवाएं" के रूप में दर्ज करें।

ईएमडी जमा करने संबंधी प्रमाण एमएसटीसी पोर्टल में अपलोड किया जाना है। बोलीदाताओं को यह भी सूचित किया जाता है कि वे लेन-देन संख्या (स्कैन की गई प्रति) के साथ राशि जमा किए जाने का प्रमाण ईमेल आईडी: oldrchennai@rbi.org.in पर भेजें।
ज. https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर तकनीकी बोली और वित्तीय बोली शुरू होने की दिनांक 12 दिसंबर 2025 को अपराह्न 17:00 बजे
झ. ईएमडी जमा करने की अंतिम दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अपराह्न 16:00 बजे
ञ. तकनीकी बोली और वित्तीय बोली प्रस्‍तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के समापन की दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अपराह्न 16:00 बजे
ट. बोली-पूर्व बैठक (ऑफ़लाइन) बैंक के प्रामाणिक स्रोत से निविदा के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का विकल्प चुनने वाले इच्छुक बोलीदाताओं के लिए एक बोली-पूर्व बैठक आयोजित की जाएगी।

बोली-पूर्व बैठक की दिनांक और समय: 12 दिसंबर 2025 को पूर्वाह 10:00 बजे

बोली-पूर्व बैठक के आयोजन का स्थान: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, सम्मेलन कक्ष-1, दूसरी मंजिल, फोर्ट ग्‍लासिस, राजाजी सालै, चेन्‍नै-600001

अस्वीकरण: केवल बोली-पूर्व बैठक में सहभागिता संविदा प्रदान करने की गारंटी नहीं होगी और यह निविदा में उल्लिखित निबंधन व शर्तों के अधीन है।

बोली-पूर्व बैठक में सहभागिता केवल स्वैच्छिक है और इसमें भाग लेने के लिए सभी व्यवस्थाएं, इच्छुक बोलीदाताओं द्वारा की जानी चाहिए।

बोली पूर्व बैठक संपूर्ण निविदा के किसी प्रावधान प्रामाणिक/ प्राधिकृत बैंक स्रोत से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का एक मंच मात्र है। साथ ही, बैंक किसी भी परिस्थिति में किन्‍हीं भी शर्तों एवं निबंधनों में छूट देने के लिए किसी भी दावे को स्‍वीकार नहीं करेगा।

बैठक की दिनांक और समय परिवर्तन के अधीन है। यदि बैंक आवश्यक समझे तो अपने विवेक से बोली-पूर्व बैठक को रद्द कर सकता है।
ठ. भाग I (तकनीकी बोली) के खुलने की दिनांक और समय 19 दिसंबर 2025 को अपराह्न 17:00 बजे
ड. भाग-II (वित्तीय बोली) के खुलने की दिनांक और समय भाग-II (वित्तीय बोली) इलेक्ट्रॉनिक रूप से केवल उन्हीं बोलीदाता (बोलीदाताओं) के लिए खोली जाएगी जिनका भाग-I (तकनीकी बोली) भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्‍नै द्वारा स्वीकार्य पाया जाता है।

ऐसे बोलीदाता (बोलीदाताओं) को उनके द्वारा दिए गए वैध ई-मेल के माध्यम से भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की दिनांक के बारे में सूचित किया जाएगा।
ढ. निविदा की वैधता निविदा के भाग-I (तकनीकी बोली) के खुलने की दिनांक से 90 दिन
ण. लेन-देन शुल्क एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी पेमेंट गेटवे/ एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित लेन-देन शुल्क का भुगतान।

2. बोलीदाता जो निम्नलिखित न्यूनतम पूर्व-योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।

क्र.सं.

मानदंड

अपेक्षा

1.

पूर्वानुभव की अवधि इच्छुक आवेदक को सरकारी विभागों/ बैंकों/ प्रतिष्ठित सार्वजनिक/ निजी क्षेत्र के संस्थानों को समान कार्य* प्रदान करने में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होने के साथ उन्हें प्रोपराइटरशिप/ पार्टनरशिप/ एलएलपी/ प्राइवेट लिमिटेड/ लिमिटेड कंपनी/ फर्म/ पब्लिक कंपनी होना चाहिए।
अनुबंधों के लिए, कृपया निविदा दस्तावेज़ देखें

(i) *समान कार्य का अर्थ होगा सरकारी विभागों/ बैंकों/ प्रतिष्ठित सार्वजनिक/ निजी क्षेत्र की संस्‍थाओं/ संगठनों को कॉफी/चाय वेंडिंग मशीन की स्थापना और/या कॉफी/चाय सेवाएं प्रदान करने के लिए जनशक्ति की आपूर्ति करना होगा।

(ii) समान कार्य की लागत की गणना करते समय, समान कार्य (ऊपर उल्लिखित) की परिभाषा में शामिल कार्यों के अलावा निष्पादित कार्य के घटकों की कटौती की जाएगी। बोलीदाता इसके समर्थन में कार्य की लागत का सार प्रस्तुत करेगा।

(iii) बैंक जब कभी आवश्यक समझे तो उसे उक्त दस्तावेज़ों की प्रामाणिकता का सत्यापन करने / करवाने का अधिकार होगा।

(iv) बैंक के पास बोलीदाताओं के अर्हक कार्य(कार्यों), बैंकर (बैंकरों) की रिपोर्ट, यदि वांछित हो, के लिए ग्राहकों से कार्यनिष्पादन रिपोर्ट सीधे प्राप्त करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक बोलीदाता द्वारा अपनी बोली में उल्लिखित अपने कार्य पात्र/ अर्हक कार्यों का स्वयं निरीक्षण भी कर सकता है।

(v) यह स्पष्ट किया जाता है कि आवेदक द्वारा अपने इन-हाउस या पूंजीगत उपयोग के लिए निष्पादित कार्य को समान कार्यों के पूरा होने के कार्य अनुभव के प्रयोजन के लिए नहीं माना जाएगा।

(vi) यदि पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के लिए प्रारूप में स्थान पर्याप्त नहीं है तो ऐसी जानकारी बैंक द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार कागज की एक अलग शीट पर प्रस्तुत की जा सकती है जो मुहर के साथ विधिवत हस्ताक्षरित हो और स्कैन करके सहायक दस्तावेज़ों के साथ अपलोड की जा सकती है।

(vii) यदि किसी कॉलम में कोई सूचना नहीं दी जानी है तो उस कॉलम में शून्य या ऐसा कोई मामला नहीं प्रविष्टि की जानी चाहिए। यदि बोलीदाता के मामले में कोई विवरण/ प्रश्न लागू नहीं होता है तो इसे 'लागू नहीं' के रूप में बताया जाना चाहिए। निविदा दस्‍तावेज के साथ सभी विनिर्दिष्‍ट अनुलग्‍नक संलग्‍न किए जाएं और प्रतिलिपियां स्‍व-अनुप्रमाणित हों।

(viii) बोलीदाता द्वारा प्रस्तुत बोली जो उपर्युक्त पूर्व अर्हता मानदंड को पूरा नहीं करती पाई जाती है उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। झूठी और/ या अधूरी जानकारी वाली बोलियां अस्वीकृत की जा सकती हैं।

(ix) संपूर्ण ब्‍योरे के लिए कृपया निविदा दस्तावेज, तकनीकी बोली और वित्तीय बोली देखें। इसके अलावा, शुद्धिपत्र/ परिशिष्ट, यदि कोई हो तो, बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर 'निविदाएं' लिंक के अंतर्गत और https://www.mstcecommerce.com/eprocn पर होस्ट किया जाएगा।

(x) बैंक सबसे कम निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए किसी एक या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का भी अधिकार सुरक्षित रखता है।

Statistics-Data Releases-Overview

जारी आंकड़े

इस खण्‍ड में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था, बैंकिंग और वित्‍त के विभिन्‍न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्‍ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्‍ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्‍यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

खोज परिणाम

भुगतान संतुलन
त्रैमासिक

श्रेणी पहलू

केटेगरी

श्रेणी पहलू

केटेगरी

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्‍तूबर 26, 2023

क्या यह पेज उपयोगी था?