10 दिसंबर 2025 की ई-निविदा सं. आरबीआई/चेन्नै क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/2/25-26/ईटी/677 के अनुसार बोली-पूर्व बैठक 12 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे सम्मेलन कक्ष-3, तीसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नै में आयोजित की गई। बैंक और वेंडरों के सहभागियों की सूची नीचे दी गई है:
क) बैंक के अधिकारी
क्र.सं.
नाम
पदनाम
1
श्री टी आर राधाकृष्णन
सहायक महाप्रबंधक
2
श्री उसमान खान पतान
सहायक प्रबंधक
3
श्री बी शिरीष कुमार
सहायक प्रबंधक
4
श्री के रवि किरण
सहायक प्रबंधक
ख) संभावित बोलीदाताओं के प्रतिनिधि
क्र.सं.
प्रतिनिधि का नाम
फर्म/कंपनी का नाम
1
श्री विनायग मूर्ति
श्री रक्षित एम. जी
पीकॉक एंटरप्राइसेस
2
श्री पी बालन
देवी बालन
3
श्री शिवरामन
यूडीएस (अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड)
4
श्री निरंजन
वी एस मणि एंड कंपनी
5
श्री यू. चंदू
प्रिज्म हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
6
श्री तरुण साहू
सीईएस कैटरिंग सर्विसेज
2. बैठक के दौरान सहभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्न और बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण नीचे दिए गए हैं:
क्र.सं.
प्रश्न / प्रस्ताव
आरबीआई के अधिकारी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण
1.
क्या टेंडर नवीकृत किया जाएगा?
नहीं। यह 1 जनवरी 2026 से 31 मई 2026 की 5 महीनों की अवधि के लिए अल्पावधि टेंडर है।
2.
क्या सर्विस चार्ज में कॉफी वेंडिंग मशीन और वर्कस्टेशन पर चाय कॉफी की सप्लाई शामिल है?
कृपया निविदा दस्तावेज़ के अनुबंध X, पैरा 7 (पेज 65 और 66) देखें। सर्विस चार्ज में संविदाकर्ता का लाभ, ओवरहेड चार्ज, इंश्योरेंस और अन्य प्रासंगिक खर्च शामिल हैं और यह सिर्फ़ श्रमिक घटक पर लागू होता है।
3.
क्या कामगारों को अदा की जाने वाली मज़दूरी को न्यूनतम मज़दूरी में जब भी बदलाव किया जाता है तो उसके अनुरूप बदलना है या संविदा की अवधि के लिए अपरिवर्तित रखना है?
कृपया निविदा दस्तावेज़ का अनुबंध XI (पेज 67) देखें।
4.
एमएसटीसी पोर्टल में बोली जमा करने के दौरान क्या हमें जीएसटी को शामिल करते हुए दरें कोट करनी होंगी?
नहीं। जीएसटी को छोड़कर दरें कोट की जा सकती हैं। कृपया निविदा दस्तावेज का अनुबंध X (पेज 65 और 66) देखें।
5.
क्या बैंकर सर्टिफिकेट जमा करना ज़रूरी है?
हाँ, ज़रूरी है। कृपया निविदा दस्तावेज़ के भाग IV, पैराग्राफ 4 (पेज 14) देखें। सर्टिफिकेट को 19 दिसंबर, 2025 को 16:00 बजे या उससे पहले MSTC पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
6.
क्या चाय/कॉफी वेंडिंग मशीन का रखरखाव प्रभार वापस किया जाएगा?
चाय/कॉफी वेंडिंग मशीन का इंस्टॉलेशन और रखरखाव वेंडर करेंगे और इसका खर्च भी वेंडर ही वहन करेंगे।
7.
क्या श्रमशक्ति को शिफ्ट आधार पर काम करना चाहिए?
नहीं। श्रमशक्ति को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा, और सारा प्रशासनिक कार्य पर्यवेक्षक को ही करना होगा। बिना रुकावट सेवा सुनिश्चित करने के लिए, वेंडर अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले दो डेडिकेटेड स्टाफ मेंबर रख सकता है।
2. उपर्युक्त संशोधन / स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं। बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त निविदा का हिस्सा होंगे। अत: इसे निविदाकर्ताओं द्वारा निविदा के साथ हस्ताक्षरित करके प्रस्तुत किया जाएगा। निविदा दस्तावेजों में उल्लिखित अन्य निबंधन व शर्तों और विनिर्देशों में कोई बदलाव नहीं है। फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत किए जाने के संबंध में यह माना जाएगा कि वह बोली दस्तावेज और ऊपर दिए गए संशोधनों/ स्पष्टीकरणों के अनुरूप है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
चेन्नै
Statistics-Data Releases-Overview
जारी आंकड़े
इस खण्ड में भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्त कर सकते हैं।