भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद में खानपान परिचारकों और अधिकारियों के लाउंज और डाइनिंग रूम (ओएलडीआर) के रखरखाव के लिए
भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद में खानपान परिचारकों और अधिकारियों के लाउंज और डाइनिंग रूम (ओएलडीआर) के रखरखाव के लिए
|
भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद (इसके बाद इसे "बैंक" कहा जाएगा), भारतीय रिज़र्व बैंक, 6-1-56, सचिवालय मार्ग, सैफाबाद, हैदराबाद में खानपान परिचारकों और अधिकारियों के लाउंज और डाइनिंग रूम (ओएलडीआर) के रखरखाव के लिए दो-बोली प्रणाली (भाग I - तकनीकी बोली और भाग II - वित्तीय बोली) के तहत ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। अनुबंध शुरू में 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए वैध होगा और उसके बाद दोनों पक्षों द्वारा पारस्परिक रूप से सहमत दरों के अधीन और ठेकेदार के कार्यनिष्पादन के आधार पर दो और वर्षों (एक समय में एक वर्ष) के लिए नवीनीकृत किया जाएगा। निविदा दस्तावेज को वेबसाइट https://www.rbi.org.in से "निविदा" लिंक के तहत और https://www.mstcecommerce.com/eprocn से 14 जनवरी 2026 की सुबह 11:30 बजे से डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल आरबीआई की वेबसाइट/एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बोलीदाता को किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए उपरोक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल की नियमित रूप से जांच करनी चाहिए। इस कार्य पर प्रतिवर्ष ₹40 लाख (केवल चालीस लाख रुपये) की लागत होने का अनुमान है। ₹80,000/- (रूपये अस्सी हजार मात्र) की ईएमडी का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से 22 फरवरी 2026 को शाम 5.00 बजे या उससे पहले किया जाना है। तकनीकी-वाणिज्यिक बोली के साथ भुगतान का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। निविदा की अनुसूची (एसओटी)
बोलीदाताओं को 22 फरवरी 2026 को शाम 05:00 बजे तक या उससे पहले सभी प्रकार से पूर्ण सभी सहायक दस्तावेजों के साथ ई-निविदा के संबंध में निर्देशों के अनुसार अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। क्षेत्रीय निदेशक |
जारी आंकड़े
इस खण्ड में भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्त कर सकते हैं।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्तूबर 26, 2023