‘लिटिल सिंघम’ के दौरान वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डबल्यूबीडी) चैनलों में और इन शो इंटीग्रेशन में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विज्ञापन जारी करना, मुंबई (उपलब्ध एनआईटी की तारीख: 10 दिसंबर, 2025) (31 दिसंबर 2025 को वेबसाइट पर डाला गया)
‘लिटिल सिंघम’ के दौरान वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डबल्यूबीडी) चैनलों में और इन शो इंटीग्रेशन में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विज्ञापन जारी करना, मुंबई (उपलब्ध एनआईटी की तारीख: 10 दिसंबर, 2025) (31 दिसंबर 2025 को वेबसाइट पर डाला गया)
संचार विभाग (डीओसी), पोगो चैनल पर 'लिटिल सिंघम' शो के दौरान वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डबल्यूबीडी) चैनलों अर्थात पोगो, कार्टून नेटवर्क, डिस्कवरी किड्स और डिस्कवरी तमिल तथा इन शो इंटीग्रेशन में विज्ञापन जारी करने के लिए जन जागरूकता अभियान(पीएसी) के लिए सूचीबद्ध विज्ञापन एजेंसियों से वित्तीय बोली आमंत्रित करता है। 2. प्रस्तावित टीवी योजना का विवरण नीचे दिया गया है:
इंटीग्रेशन की पूरी जानकारी निम्नलिखित सारणी में दी गई है:
महत्वपूर्ण तिथियाँ निविदा प्रारंभ होने की तिथि: बुधवार, 10 दिसंबर 2025, 1530 बजे बोली शुरू होने की तारीख: बुधवार, 10 दिसंबर 2025, 1530 बजे बोली समाप्ति तिथि: सोमवार, 15 दिसंबर 2025, 1200 बजे बोली खोलने की तिथि और समय: सोमवार, 15 दिसंबर 2025, 1230 बजे नियम और शर्तें कृपया ध्यान दें कि कोई भौतिक बोली स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी बोलियां अनिवार्यतः केवल ईवेंट संख्या (RBI/DOC-Central Office Departments/Others/18/25-26/ET/699) के लिए MSTC पोर्टल ( (https://www.mstcecommerce.com/RBI) के माध्यम से प्रस्तुत की जानी चाहिए। एजेंसी को एल1 (निवल मीडिया लागत, एजेंसी कमीशन और लागू करों सहित) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा तथा योजना के लिए अनिवार्यतः और निविदा दस्तावेज़ में दिए गए प्रारूप में बोली लगानी चाहिए। भाग लेने वाली एजेंसियों को ई-निविदा में निवल मीडिया लागत, एजेंसी कमीशन और लागू करों को अलग से जमा करना होगा। ऐसा करने में विफल रहने पर एजेंसी की बोली को अस्वीकार कर दिया जाएगा। एक बार एक विज्ञापन एजेंसी को शॉर्टलिस्ट करने के बाद, एजेंसी को बिना विफलता के अनिवार्यतः कार्य पूरा करना होगा। शॉर्टलिस्ट की गई एजेंसी को निविदा दस्तावेज में दी गई योजना के अनुसार सख्ती से स्पॉट जारी करना होगा। ऐसा नहीं करने पर दोषी एजेंसी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। सफल बोली लगाने वाले को कार्य आदेश राशि का 10% (एजेंसी कमीशन और लागू करों को छोड़कर) की बैंक गारंटी देनी होगी। भारतीय रिज़र्व बैंक प्रस्तावित योजना में संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ऐसी स्थिति में, आवश्यक परिवर्तनों/ सुधारों के साथ एमएसटीसी पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/RBI) पर एक नई ई-निविदा अपलोड की जाएगी और एजेंसियों को पुनः बोली लगाने की आवश्यकता होगी। टीडीएस और जीएसटी के अंतर्गत टीडीएस की कटौती लागू दर के अनुसार की जाएगी। भारतीय रिज़र्व बैंक ने सत्यनिष्ठा समझौते के अंतर्गत स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर (जिसे आगे मॉनिटर कहा जाएगा) नियुक्त किया है। श्री नागेश्वर राव कोरिपल्ली, सेवानिवृत्त आईआरएस, 38, द ट्रेल्स, मणिकोंडा, आर.आर. जिला, हैदराबाद-500089 और श्री प्रमोद श्रीपाद फलनीकर, सेवानिवृत्त आईपीएस, ए-2,602 फेज-I, आदित्य शगुन, सीएचएस, एनडीए- पाषाण रोड, बावधन, पुणे, महाराष्ट्र-411021। स्वतंत्र मॉनिटर के ईमेल इस प्रकार हैं: knageshwarrao@gmail.com स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, ईमेल के माध्यम से harithad@rbi.org.in या darshann@rbi.org.in पर भेजे जा सकते हैं। विज्ञापन एजेंसियों को बैंक के सभी दस्तावेजों, सूचना, डेटा और उसके साथ संचार को विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय मानना चाहिए। सूचीबद्ध विज्ञापन एजेंसियां, बैंक की पूर्व लिखित सहमति के बिना, बैंक द्वारा या उसकी ओर से प्रस्तुत किए गए किसी भी विनिर्देश, योजना, नमूना या जानकारी या डेटा या ड्राइंग/डिजाइन को एजेंसी द्वारा कार्य के निष्पादन हेतु नियोजित व्यक्ति के अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रकट नहीं करेंगी। एजेंसी द्वारा नियोजित ऐसे किसी भी व्यक्ति को प्रकटीकरण अत्यंत विश्वास में किया जाएगा और इस तरह के कार्य-निष्पादन के उद्देश्य के लिए आवश्यक और प्रासंगिक होने पर ही प्रकटीकरण किया जाना चाहिए। कृपया निविदा में भाग लेने के संबंध में पुष्टि दें। यदि हमें उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि एजेंसी निविदा में भाग लेने में रूचि नहीं रखती है। ऐसे मामले में, भारतीय रिज़र्व बैंक भाग नहीं लेने वाली एजेंसियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के लिए विवश होगा। वेंडरों के लिए एमएसटीसी मुंबई केंद्रीकृत हेल्पडेस्क के अद्यतन संपर्क विवरण निम्नवत हैं: एचओ सेंट्रल हेल्प डेस्क: (विक्रेताओं के लिए) helpdeskho@mstcindia.in (ईमेल भेजते समय कृपया विषय के रूप में "एचओ हेल्पडेस्क" का उल्लेख करें) उपलब्धता सभी तकनीकी मुद्दों जैसे ई-निविदा, प्रणाली सेटिंग आदि के लिए सभी कार्य दिवसों में पूर्वाह्न 9:30 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक। श्री तन्मय सरकार, उप प्रबंधक
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
जारी आंकड़े
इस खण्ड में भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्त कर सकते हैं।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्तूबर 26, 2023