RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiStatisticsFilter

सर्च रिफाइन करें

आवृत्ति:

फंक्शन:

असेट प्रकाशक

‘भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025’ के दौरान कनेक्टेड टीवी और मोबाइल (डिजिटल मीडिया) पर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विज्ञापन जारी करना (उपलब्ध एनआईटी की तारीख: 09 जून 2025)

Published on
| |

‘भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025’ के दौरान कनेक्टेड टीवी और मोबाइल (डिजिटल मीडिया) पर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विज्ञापन जारी करना (उपलब्ध एनआईटी की तारीख: 09 जून 2025)

CLOSED

संचार विभाग (डीओसी) ‘भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025’ के दौरान कनेक्टेड टीवी और मोबाइल (डिजिटल मीडिया) ‘जियोस्टार (डिजिटल)’ पर जागरूकता अभियान के लिए विज्ञापन जारी करने हेतु सूचीबद्ध विज्ञापन एजेंसियों से वित्तीय बोलियां आमंत्रित करता है।

2. प्रस्तावित योजना का विवरण निम्नानुसार है::

Format

Type

Platform

Ad Assets

Targeting

Duration(in Secs)

No of Days

No. of Imp per Day

Impressions

5 Tests

Live

HH

Pre/Mid Roll

Pan India

15

15

NA

10,185,185

Format

Type

Platform

Ad Assets

Targeting

Duration (in Secs)

No of Days

FCT Per Day in Sec

Total FCT in Sec

5 Tests

Live

CTV

Mid Roll Spots- Between 6 Pm - 10 Pm

Pan India

15 & 30

20

105

2,100

महत्वपूर्ण तिथियाँ

निविदा आरंभ तिथि: सोमवार, 09 जून 2025 को 1330 बजे
बोली आरंभ तिथि: सोमवार, 09 जून 2025 को 1330 बजे
बोली बंद होने की तिथि: शुक्रवार, 13 जून 2025 को 1230 बजे
बोली खोलने की तिथि और समय: शुक्रवार, 13 जून 2025 को 1240 बजे

नियम और शर्तें

कृपया ध्यान दें कि कोई भौतिक बोली स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी बोलियां केवल इवेंट संख्या (RBI/Central Office Departments/Others/7/25-26/ET/174) के सापेक्ष एमएसटीसी पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/RBI)  के माध्यम से प्रस्तुत की जाए। 

एजेंसी को एल1 (निवल मीडिया लागत, एजेंसी कमीशन और लागू करों सहित) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा तथा योजना के लिए अनिवार्यतः और निविदा दस्तावेज़ में दिए गए प्रारूप में बोली लगानी चाहिए। भाग लेने वाली एजेंसियों को ई-निविदा में निवल मीडिया लागत, एजेंसी कमीशन और लागू करों को अलग से जमा करना होगा। ऐसा करने में विफल रहने पर एजेंसी की बोली को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

एक बार एक विज्ञापन एजेंसी को शॉर्टलिस्ट करने के बाद, एजेंसी को बिना विफलता के अनिवार्यतः कार्य पूरा करना होगा। शॉर्टलिस्ट की गई एजेंसी को निविदा दस्तावेज में दी गई योजना के अनुसार सख्ती से स्पॉट जारी करना होगा। ऐसा नहीं करने पर दोषी एजेंसी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

विजेता बोली लगाने वाले को कार्य आदेश राशि का 10% (एजेंसी कमीशन और लागू करों को छोड़कर) की बैंक गारंटी देनी होगी।

भारतीय रिज़र्व बैंक प्रस्तावित योजना में संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। ऐसी स्थिति में, आवश्यक परिवर्तनों/सुधारों के साथ एमएसटीसी पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/RBI ) पर एक नई ई-निविदा अपलोड की जाएगी और एजेंसियों को पुनः बोली लगाने की आवश्यकता होगी।

टीडीएस और टीडीएस पर जीएसटी की कटौती लागू दर के अनुसार की जाएगी।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सत्यनिष्ठा समझौते के अंतर्गत स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर (जिसे आगे मॉनिटर कहा जाएगा) नियुक्त किया है। श्री नागेश्वर राव कोरिपल्ली, सेवानिवृत्त आईआरएस, 38, द ट्रेल्स, मणिकोंडा, आर.आर. जिला, हैदराबाद-500089 और श्री प्रमोद श्रीपाद फलनीकर, सेवानिवृत्त आईपीएस, ए-2,602 फेज-I, आदित्य शगुन, सीएचएस, एनडीए- पाषाण रोड, बावधन, पुणे, महाराष्ट्र-411021।

स्वतंत्र मॉनिटर के ईमेल इस प्रकार हैं:

knageshwarrao@gmail.com
pramodphalnikar@gmail.com

स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, ईमेल के माध्यम से harithad@rbi.org.in  या darshann@rbi.org.in पर भेजे जा सकते हैं।  

विज्ञापन एजेंसियों को बैंक के सभी दस्तावेजों, सूचना, डेटा और उसके साथ संचार को विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय मानना चाहिए।

सूचीबद्ध विज्ञापन एजेंसियां, बैंक की पूर्व लिखित सहमति के बिना, बैंक द्वारा या उसकी ओर से प्रस्तुत किए गए किसी भी विनिर्देश, योजना, नमूना या जानकारी या डेटा या ड्राइंग/डिजाइन को एजेंसी द्वारा कार्य के निष्पादन हेतु नियोजित व्यक्ति के अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रकट नहीं करेंगी।

एजेंसी द्वारा नियोजित ऐसे किसी भी व्यक्ति को प्रकटीकरण अत्यंत विश्वास में किया जाएगा और इस तरह के कार्य-निष्पादन के उद्देश्य के लिए आवश्यक और प्रासंगिक होने पर ही प्रकटीकरण किया जाना चाहिए।

कृपया निविदा में भाग लेने के संबंध में पुष्टि दें। यदि हमें उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि एजेंसी निविदा में भाग लेने में रूचि नहीं रखती है। ऐसे मामले में, भारतीय रिज़र्व बैंक भाग नहीं लेने वाली एजेंसियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने के लिए विवश होगा।

वेंडरों के लिए एमएसटीसी मुंबई केंद्रीकृत हेल्पडेस्क के अद्यतन संपर्क विवरण निम्नवत हैं:

एचओ सेंट्रल हेल्प डेस्क: (विक्रेताओं के लिए)

फोन नंबर: 07969066600

helpdeskho@mstcindia.in  (ईमेल भेजते समय कृपया विषय के रूप में "एचओ हेल्पडेस्क" का उल्लेख करें)

डब्ल्यूआरओ हेल्पडेस्क: 7651915418/02269856817/02269856800

उपलब्धता

सभी तकनीकी मुद्दों जैसे ई-निविदा, प्रणाली सेटिंग आदि के लिए सभी कार्य दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

श्री तन्मय सरकार, उप प्रबंधक
मोबाइल:8349894664

Statistics-Data Releases-Overview

जारी आंकड़े

इस खण्‍ड में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था, बैंकिंग और वित्‍त के विभिन्‍न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्‍ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्‍ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्‍यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

खोज परिणाम

भुगतान संतुलन
त्रैमासिक

श्रेणी पहलू

केटेगरी

श्रेणी पहलू

केटेगरी

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्‍तूबर 26, 2023

क्या यह पेज उपयोगी था?