मुख्य कार्यालय भवन, सिविल लाइंस ऑफिसर्स क्वार्टर्स (सीएलओक्यू) और किदवई नगर स्टाफ क्वार्टर्स (केएनएसक्यू), आरबीआई कानपुर में एयर कंडीशनरों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी)
मुख्य कार्यालय भवन, सिविल लाइंस ऑफिसर्स क्वार्टर्स (सीएलओक्यू) और किदवई नगर स्टाफ क्वार्टर्स (केएनएसक्यू), आरबीआई कानपुर में एयर कंडीशनरों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी)
|
जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार भारतीय रिजर्व बैंक “मुख्य कार्यालय भवन, सिविल लाइंस ऑफिसर्स क्वार्टर्स (सीएलओक्यू) और किदवई नगर स्टाफ क्वार्टर्स (केएनएसक्यू), आरबीआई कानपुर में एयर कंडीशनरों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी)” करने हेतु ई-निविदा दो भागों (भाग I और भाग II) में आमंत्रित करता है। निविदा की प्रक्रिया एमएसटीसी लिमिटेड के ई-निविदा पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn/) के माध्मय से पूरी की जाएगी। सभी योग्य एवं बैंक के सूचीबद्ध एजेंसियों/ फर्मों को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के पास पंजीकरण करना होगा। उपरोक्त ई-निविदा के लिए समय-सारणी निम्नानुसार है:
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दैरान अपेक्षित योग्यता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित की जा रही है तथा यह निविदा में बोली लगाने के लिए खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित क्रयकर्ता संस्था के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को अनदेखा किया जा सकता है। हालाँकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार आरबीआई में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक |
जारी आंकड़े
इस खण्ड में भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग और वित्त के विभिन्न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्त कर सकते हैं।
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्तूबर 26, 2023