RbiSearchHeader

Press escape key to go back

पिछली खोज

पृष्ठ
भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

RbiStatisticsFilter

सर्च रिफाइन करें

आवृत्ति:

फंक्शन:

असेट प्रकाशक

भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर ने सिक्कों के थैलों और नोटबॉक्स के संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में वयस्क और सक्षम श्रमिकों की आपूर्ति के लिए

Published on जनवरी , 13 2026
| |

भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर ने सिक्कों के थैलों और नोटबॉक्स के संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में वयस्क और सक्षम श्रमिकों की आपूर्ति के लिए

CLOSED

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर ने सिक्कों के थैलों और नोटबॉक्स के संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में वयस्क और सक्षम श्रमिकों की आपूर्ति के लिए एमएसटीसी के माध्यम से ई-निविदा आमंत्रित की है। अनुबंध की अवधि प्रारंभ में दो साल यानी 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2028 तक होगी और संतोषजनक प्रदर्शन और आपसी सहमति पर इसे एक और वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है। ई-निविदा की विस्तृत सूचना MSTC वेबसाइट https://www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi और RBI वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदाएँ / Tenders" मेनू के तहत उपलब्ध है। (टेंडर संख्या RBI/कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय/इश्यू/3/25-26/ET/829)

2. सभी इच्छुक बोलीदाताओं को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. के साथ पंजीकृत होना आवश्यक है।

3. कार्य की अनुमानित लागत एक वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 36.00 लाख है, हालांकि वास्तविक राशि भिन्न हो सकती है।

4. ई-निविदा प्रक्रिया का विवरण इस प्रकार है:

ई-निविदा समय सारिणी निर्धारित तिथि
ई-निविदा सं. RBI/कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय/इश्यू/3/25-26/ET/829
प्रेस में निविदा आमंत्रण सूचना का प्रकाशन 06 जनवरी 2026
MSTC वेबसाइट/ बैंक की वेबसाइट पर ई-निविदा देखने की तारीख 13 जनवरी 2026 (शाम 05:00 बजे से)
बोली-पूर्व बैठक (यदि आवश्यक हो तो) 10 फरवरी 2026 (मंगलवार)
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त / संशोधन (यदि कोई हो तो) के प्रकाशन की तिथि 12 फरवरी 2026 (गुरुवार)
बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि 12 फरवरी 2026 (गुरुवार)
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे तक)
बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि। 23 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे तक)
भाग-I (अर्थात् टेक्निकल बोली) के खुलने की तिथि और समय 23 फरवरी 2026 को 11.30 बजे से

5. जो ठेकेदार/बोली भाग-I में निर्धारित सभी मानदंडों को पूरा करते हैं, केवल उनके भाग-II अर्थात् मूल्य बोली बैंक द्वारा सूचित की गई तारीख को खोले जाएंगे। बैंक किसी भी या सभी ई-निविदाओं को किसी भी कारण बताए बिना स्वीकार या अस्वीकृत करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

नोट: सभी निविदाकर्ता कृपया नोट करें कि भविष्य में ई-टेंडर में किए जाने वाले संशोधन / सुधार केवल ऊपर दिए गए RBI और MSTC वेबसाइटों पर सूचित किए जाएंगे और इन्हें समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
कानपुर

Statistics-Data Releases-Overview

जारी आंकड़े

इस खण्‍ड में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था, बैंकिंग और वित्‍त के विभिन्‍न पहलुओं से संबंधित आँकड़े दिये गये हैं। जहां विद्यमान विगत एक वर्ष के आँकड़ों के रूप में परिभाषित किए गये हैं और वे नीचे दिये गए लिंक पर उपलब्‍ध हैं वहीं अनुसंधानकर्ता इस पृष्‍ठ पर दिये गए भारतीय अर्थव्‍यवथा का डाटाबेस लिंक पर आँकड़ा श्रृंखला भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

खोज परिणाम

भुगतान संतुलन
त्रैमासिक

श्रेणी पहलू

केटेगरी

श्रेणी पहलू

केटेगरी

आरबीआई-इंस्टॉल-आरबीआई-सामग्री-वैश्विक

आरबीआई मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल करें और लेटेस्ट न्यूज़ का तुरंत एक्सेस पाएं!

हमारा ऐप इंस्टॉल करने के लिए QR कोड स्कैन करें

RbiWasItHelpfulUtility

पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: अक्‍तूबर 26, 2023

क्या यह पेज उपयोगी था?